Bitcoin में आ सकती है तेजी, MicroStrategy ने किया एक अरब से ज्यादा का इनवेस्टमेंट 

कंपनी के पास लगभग 2,44,800 बिटकॉइन हो गए हैं। इनकी वैल्यू लगभग 14 अरब डॉलर की है। यह कुल उपलब्ध बिटकॉइन की मात्रा का लगभग एक प्रतिशत है

Bitcoin में आ सकती है तेजी, MicroStrategy ने किया एक अरब से ज्यादा का इनवेस्टमेंट 

कंपनी के पास लगभग 2,44,800 बिटकॉइन हो गए हैं

ख़ास बातें
  • कंपनी ने लगभग चार वर्ष पहले बिटकॉइन को खरीदना शुरू किया था
  • इससे पहले MicroStrategy ने फरवरी 2021 में 19,452 बिटकॉइन खरीदे थे
  • इसकी कॉरपोरेट स्ट्रैटेजी में क्रिप्टोकरेंसी को खरीदना शामिल है
विज्ञापन
पिछले कुछ सप्ताह से क्रिप्टो मार्केट में वोलैटिलिटी है। इसका असर मार्केट कैपिटलाइजेएशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin पर भी पड़ा है। हालांकि, बिटकॉइन में रिकवरी के संकेत दिख रहे हैं। अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी MicroStrategy ने इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टकरेंसी में लगभग 1.1 अरब डॉलर की खरीदारी की है। इस कंपनी ने लगभग 18,300 बिटकॉइन खरीदे हैं। 

अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन को दी गई फाइलिंग में MicroStrategy ने बताया है कि ये बिटकॉइन छह अगस्त से 12 सितंबर के बीच खरीदे गए हैं। यह पिछले तीन वर्षों में कंपनी की बिटकॉइन की सबसे अधिक खरीदारी है। इससे पहले MicroStrategy ने फरवरी 2021 में 19,452 बिटकॉइन खरीदे थे। इसके पास लगभग 2,44,800 बिटकॉइन हो गए हैं। इनकी वैल्यू लगभग 14 अरब डॉलर की है। यह कुल उपलब्ध बिटकॉइन की मात्रा का लगभग एक प्रतिशत है। 

BlackRock का iShares Bitcoin Trust लगभग 20 अरब डॉलर के साथ सबसे बड़ा बिटकॉइन फंड है। MicroStrategy की कॉरपोरेट स्ट्रैटेजी में क्रिप्टोकरेंसी खरीदना शामिल है। इसने लगभग चार वर्ष पहले बिटकॉइन को खरीदना शुरू किया था। कंपनी के चेयरमैन, Michael Saylor ने इसके लिए इन्फ्लेशन के खिलाफ हेज का कारण बताया था। इस वजह से बिटकॉइन के समर्थकों ने MicroStrategy की प्रशंसा भी की थी। इस वर्ष कंपनी का शेयर दोगुने से अधिक बढ़ा है। 

पिछले वर्ष के अंत में MicroStrategy और उसकी सब्सिडियरीज ने लगभग 42,110 डॉलर के औसत प्राइस पर लगभग 14,620 बिटकॉइन खरीदे थे।यह कदम कंपनी ने अपने रिजर्व एसेट्स की वैल्यू को बरकरार रखने के लिए उठाया था। इससे कंपनी के शेयर के भी खरीदार बढ़े थे। हाल ही में अमेरिका के फेडरल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन (FBI) ने चेतावनी दी थी कि क्रिप्टो सेगमेंट पर नॉर्थ कोरिया के हैकर्स के अटैक बढ़ रहे हैं। पिछले महीने भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंज WazirX को भी हैकर्स ने निशाना बनाया था। इस मामले में भी नॉर्थ कोरिया के हैकर्स के शामिल होने की रिपोर्ट है। WazirX से हैकर्स ने लगभग 23 करोड़ डॉलर का फंड चुराया गया था। क्रिप्टो मार्केट पर भी इस मामले का असर हुआ था। इससे क्रिप्टो एक्सचेंजों में सिक्योरिटी की मजबूती को लेकर सवाल उठे थे। इन हैकर्स से बचने के लिए FBI ने क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट्स की लॉगिन, पासवर्ड और प्राइवेट कीज से जुड़ी जानकारी इंटरनेट से कनेक्टेड डिवाइसेज पर स्टोर नहीं करने की सलाह दी है।   

 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  2. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
  3. Tecno Spark Go 3 Pro भारत में लॉन्च, 13MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹15,999 से शुरू
  4. चंद Views में करा रहा है मोटी कमाई! क्या है चीन का Bilibili ऐप और भारत में कब आएगा? यहां जानें सब कुछ
  5. Redmi Note 17 Pro का ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8340mAh बैटरी, IP66, IP68 रेटिंग
  6. H1N1 स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा, अपने पास रखें ये गैजेट्स, बचाव में होगी मदद
  7. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा के साथ, 4900mAh बैटरी
  8. Chandra Grahan Today: चंद्र ग्रहण पर लाल, तांबे जैसा चांद डराएगा! भारत में कितने बजे ग्रहण, कहां दिखेगा नजारा, जानें सब
  9. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  10. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »