क्रिप्टो मार्केट पर इजरायल-ईरान युद्ध की मार, बिटकॉइन का प्राइस 1 प्रतिशत गिरा

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन में वैश्विक तनाव के कारण गिरावट हुई है। यह देखना होगा कि ईरान इस तनाव की मौजूदा स्थिति को आगे बढ़ाता है या नहीं

क्रिप्टो मार्केट पर इजरायल-ईरान युद्ध की मार, बिटकॉइन का प्राइस 1 प्रतिशत गिरा

भू-राजनीतिक तनाव के कारण मार्केट में वोलैटिलिटी बढ़ सकती है

ख़ास बातें
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में एक प्रतिशत की गिरावट थी
  • Solana, BNB, Cardano और XRP के प्राइस भी घटे हैं
  • बिटकॉइन पर वैश्विक तनाव के कारण प्रेशर है
विज्ञापन
इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर दुनिया भर के मार्केट्स पर पड़ा है। क्रिप्टो मार्केट में भी इससे बड़ी गिरावट हुई है। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में एक प्रतिशत से अधिक का नुकसान था। इसके अलावा बहुत सी अन्य क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइस घटे हैं। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश किए जाने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन लगभग 1,01,200 डॉलर पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में एक प्रतिशत की गिरावट थी। Ether का प्राइस लगभग 2,240 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा Solana, BNB, Cardano और XRP के प्राइस घटे हैं। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.30 प्रतिशत से अधिक घटकर लगभग 3.12 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन में वैश्विक तनाव के कारण गिरावट हुई है। यह देखना होगा कि ईरान इस तनाव की मौजूदा स्थिति को आगे बढ़ाता है या नहीं। अगर ईरान की ओर से होर्मूज स्ट्रेट को बंद किया जाता है तो इससे क्रूड के ट्रांसपोर्टेशन के कुछ हिस्से में रुकावट हो सकती है। इससे क्रिप्टो मार्केट पर भी बड़ा असर पड़ने की आशंका है। Ether में गिरावट से इनवेस्टर्स के रिस्क से बचने का संकेत मिल रहा है। इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स भी मजबूत फंडामेंटल और अधिक लिक्विडिटी वाले एसेट्स का रुख कर सकते हैं। भू-राजनीतिक तनाव के कारण मार्केट में वोलैटिलिटी बढ़ सकती है। 

अमेरिका के प्रेसिडेंट Donald Trump की कंपनी ने इस सेगमेंट में बड़ा इनवेस्टमेंट करने का फैसला किया है। Trump Media and Technology Group ने सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin और Ethereum में इनवेस्टमेंट के लिए एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) लॉन्च करने की तैयारी की है। इसके लिए अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) से स्वीकृति मांगी गई है। इससे पहले BlackRock सहित कुछ बड़ी इनवेस्टमेंट फर्मों ने स्पॉट Bitcoin ETF लॉन्च किए हैं। BlackRock के iShares Bitcoin ETF में 72 अरब डॉलर से अधिक का इनवेस्टमेंट है। पिछले महीने Trump Media and Technology Group ने बिटकॉइन में लगभग 2.5 अरब डॉलर (लगभग 21,416 करोड़ रुपये) का इनवेस्टमेंट करने की जानकारी दी थी। हाल ही में ट्रंप ने अमेरिका में बिटकॉइन का स्ट्रैटेजिक रिजर्व बनाने के ऑर्डर पर भी साइन किए थे। इस रिजर्व में अमेरिकी सरकार की ओर से जब्त किए किए बिटकॉइन को शामिल किया जाएगा। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  4. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  5. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  6. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  10. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »