Crypto News Today: Bitcoin का प्राइस 1,08,600 डॉलर, Cronos में 20 प्रतिशत का प्रॉफिट

Ethereum का प्राइस 2,540 से 2,630 डॉलर की रेंज में ट्रेड कर रहा है। पिछले एक दिन में इसकी ट्रेडिंग वॉल्यूम लगभग 18 अरब डॉलर की रही है

Crypto News Today: Bitcoin का प्राइस 1,08,600 डॉलर, Cronos में 20 प्रतिशत का प्रॉफिट

सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन में 1,09,000 डॉलर का लेवल पार करने के बाद गिरावट हुई है

ख़ास बातें
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ethereum में दो प्रतिशत की तेजी थी
  • क्रिप्टो मार्केट में Cronos ने 20 प्रतिशत से अधिक की तेजी हासिल की है
  • Cronos की वॉल्यूम में भी लगभग 2,000 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों की वोलैटिलिटी के बाद क्रिप्टो मार्केट में बुधवार को तेजी थी। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन का प्राइस 1,08,600 डॉलर से अधिक पर था। इसके अलावा बहुत सी अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में भी प्रॉफिट था। हालांकि, अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump की टैरिफ से जुड़ी नई घोषणाओं से मार्केट में कुछ आशंका है। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश किए जाने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर Bitcoin का प्राइस लगभग 0.20 प्रतिशत से अधिक बढ़कर लगभग 1,08,700 डॉलर पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ethereum में दो प्रतिशत से अधिक की तेजी थी। Ethereum का प्राइस लगभग 2,610 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा Solana, Cardano, Ripple और BNB के प्राइस भी बढ़े हैं। पिछले एक दिन में क्रिप्टो मार्केट में Cronos ने 20 प्रतिशत से अधिक की तेजी हासिल की है। Cronos की वॉल्यूम में भी लगभग 2,000 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 

बिटकॉइन में 1,09,000 डॉलर का लेवल पार करने के बाद कुछ गिरावट हुई है। मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि अमेरिका में Digital Asset Task Force के बिटकॉइन के स्ट्रैटेजिक रिजर्व से जुड़ी पॉलिसी तैयार करने से मार्केट में तेजी आ रही है। इस पॉलिसी के पेश होने के बाद बिटकॉइन का प्राइस 1,10,000 का लेवल पार कर सकता है। इस वर्ष मार्च में ट्रंप ने बिटकॉइन का स्ट्रैटेजिक रिजर्व बनाने के ऑर्डर पर साइन किए थे। इसमें कहा गया था कि अमेरिका के स्ट्रैटेजिक बिटकॉइन रिजर्व में सरकार की ओर से जब्त किए गए बिटकॉइन शामिल होंगे। क्रिप्टो मार्केट का अनुमान था कि इस रिजर्व के लिए अमेरिकी सरकार की ओर से बिटकॉइन की खरीदारी की जाएगी और इससे डिमांड मजबूत होगी। इस ऑर्डर में कहा गया था कि स्ट्रैटेजिक रिजर्व में जमा किए गए बिटकॉइन को बेचा नहीं जाएगा। हालांकि, नई पॉलिसी में ट्रंप के ऑर्डर से कुछ बदलाव हो सकते हैं। 

Ethereum का प्राइस 2,540 से 2,630 डॉलर की रेंज में ट्रेड कर रहा है। पिछले एक दिन में इसकी ट्रेडिंग वॉल्यूम लगभग 18 अरब डॉलर की रही है। Ethereum का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 316 अरब डॉलर का है। पिछले आठ सप्ताह से Ethereum स्पॉट  ETFs में इनफ्लो पॉजिटिव रहा है। इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के बीच इस क्रिप्टोकरेंसी की डिमांड बढ़ी है। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  2. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  4. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  5. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  6. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  7. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  8. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  9. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  10. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »