Trump का क्रिप्टो पर बड़ा दांव, Trump Media लॉन्च करेगी Bitcoin और Ethereum ETF

पिछले महीने Trump Media and Technology Group ने बिटकॉइन में लगभग 2.5 अरब डॉलर (लगभग 21,416 करोड़ रुपये) का इनवेस्टमेंट करने का फैसला किया था

Trump का क्रिप्टो पर बड़ा दांव, Trump Media लॉन्च करेगी Bitcoin और Ethereum ETF

हाल ही में ट्रंप ने अमेरिका में बिटकॉइन का स्ट्रैटेजिक रिजर्व बनाने के ऑर्डर पर भी साइन किए थे

ख़ास बातें
  • पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टो का सेगमेंट तेजी से बढ़ा है
  • कुछ बड़ी इनवेस्टमेंट फर्मों ने स्पॉट Bitcoin ETF लॉन्च किए हैं
  • BlackRock के iShares Bitcoin ETF में 72 अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट है
विज्ञापन
अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump को क्रिप्टोकरेंसीज का बड़ा समर्थक माना जाता है। इस सेगमेंट में ट्रंप की कंपनी ने बड़ा इनवेस्टमेंट करने का फैसला किया है। Trump Media and Technology Group ने सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin और Ethereum में इनवेस्टमेंट के लिए एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) लॉन्च करने की तैयारी की है। इसके लिए अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) से स्वीकृति मांगी गई है। 

इससे पहले BlackRock सहित कुछ बड़ी इनवेस्टमेंट फर्मों ने स्पॉट Bitcoin ETF लॉन्च किए हैं। BlackRock के iShares Bitcoin ETF में 72 अरब डॉलर से अधिक का इनवेस्टमेंट है। इनवेस्टमेंट रिसर्च फर्म Morningstar के ETF एनालिस्ट, Bryan Armour का कहना है, "इस मार्केट में किसी नई फर्म के लिए चुनौती होगी। इस मार्केट में सिर्फ फीस या ब्रांड के जरिए जगह बनाई जा सकती है।" 

नए Bitcoin और Ethereum ETF के लिए फाइलिंग में प्रस्तावित फीस की जानकारी नहीं दी गई है। Trump Media ने Bitcoin ETF के लिए फीस का खुलासा नहीं किया है। आमतौर पर, इस तरह के प्रोडक्ट्स में 0.12 प्रतिशत की फीस होती है। इस बारे में टिप्पणी के लिए भेजे गए निवेदन का Trump Media की ओर से उत्तर नहीं दिया गया है। Armour ने बताया है कि इस फाइलिंग में Bitcoin और Ethereum के बीच एक एलोकेशन रेशो रखने की जानकारी दी गई है। इस ETF में प्रत्येक Ethereum टोकन पर तीन बिटकॉइन रखने का अनुमान है। 

पिछले महीने Trump Media and Technology Group ने बिटकॉइन में लगभग 2.5 अरब डॉलर (लगभग 21,416 करोड़ रुपये) का इनवेस्टमेंट करने का फैसला किया था। हाल ही में ट्रंप ने अमेरिका में बिटकॉइन का स्ट्रैटेजिक रिजर्व बनाने के ऑर्डर पर भी साइन किए थे। ट्रंप ने जिस एग्जिक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं उसमें यह स्पष्ट है कि इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी को खरीदने के लिए टैक्सपेयर्स की रकम का इस्तेमाल नहीं होगा। Trump Media and Technology Group ने बताया था कि बिटकॉइन की इस खरीद के लिए लगभग 1.5 अरब डॉलर के शेयर्स और एक अरब डॉलर के कन्वर्टिबल नोट्स बेचे जाएंगे। ये बिटकॉइन Trump Media की बैलेंस शीट में लगभग 75.9 करोड डॉलर के कैश और शॉर्ट-टर्म इनवेस्टमेंट के साथ रखे जाएंगे। इस बिटकॉइन होल्डिंग के लिए Crypto.com और Anchorage Digital कस्टडी सर्विस उपलब्ध कराएंगे। 


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »