क्रिप्टो मार्केट में तेजी, Bitcoin ने बरकरार रखा 63,000 डॉलर से ज्यादा का लेवल

Ether का प्राइस लगभग 1.36 प्रतिशत बढ़कर 3,473 डॉलर पर था। पिछले एक सप्ताह में इसने 3,400 डॉलर के निकट का प्राइस बरकरार रखा है

क्रिप्टो मार्केट में तेजी, Bitcoin ने बरकरार रखा 63,000 डॉलर से ज्यादा का लेवल

देश में क्रिप्टो सेगमेंट पर टैक्स अधिक होने से ग्रोथ पर असर पड़ रहा है

ख़ास बातें
  • Ether का प्राइस लगभग 1.36 प्रतिशत बढ़कर 3,473 डॉलर पर था
  • Binance Coin, USD Coin, Cardano और Polkadot में भी तेजी थी
  • कुछ देशों में रेगुलेटर्स ने क्रिप्टोकरेंसीज के खिलाफ चेतावनी दी है
विज्ञापन
मार्केट प्राइस के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में पिछले दो सप्ताह से तेजी जारी है। इसका बड़ा कारण बिटकॉइन ETF में भारी इनवेस्टमेंट है। यह 2.27 प्रतिशत बढ़कर 63,485 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। पिछले सप्ताह से बिटकॉइन की वैल्यू में लगभग 1,740 डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। 

Ether का प्राइस लगभग 1.36 प्रतिशत बढ़कर 3,473 डॉलर पर था। पिछले एक सप्ताह में इसने 3,400 डॉलर के निकट का प्राइस बरकरार रखा है। इसके अलावा Binance Coin, USD Coin, Cardano, Polkadot, Near Protocol और Qtum के प्राइस बढ़े हैं। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 1.55 प्रतिशत बढ़कर 2.38 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो एक्सचेंज Mudrex के CEO, Edul Patel ने Gadgets360 को बताया, "पिछले 30 दिनों में बिटकॉइन में लगभग 45 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। बिटकॉइन एड्रेसेज में से 97 प्रतिशत प्रॉफिट में हैं। इस तेजी का प्रमुख कारण स्पॉट बिटकॉइन ETFs में फंडिंग बढ़ना है। बिटकॉइन के लिए अगला रेजिस्टेंस 67,150 डॉलर पर है। इसे तोड़ने पर यह नया हाई बना सकता है।" CoinDCX के मार्केट्स डेस्क का कहना था, "Ether को लगभग 3,500 डॉलर के लेवल को तोड़ना होगा और इसके बाद यह 3,830 डॉलर और 3,965 डॉलर पर जा सकता है।" 

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और क्रिप्टोकरेंसी जैसी उभरती हुई टेक्नोलॉजीज से निपटने के लिए वैश्विक सहयोग की जरूरत पर जोर दिया था। अमेरिका में सिक्योरिटीज रेगुलेटर SEC की ओर से बिटकॉइन एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) को स्वीकृति मिलने के बाद क्रिप्टो मार्केट में तेजी है। हालांकि, देश में क्रिप्टो सेगमेंट पर टैक्स अधिक होने से ग्रोथ पर असर पड़ रहा है। इस महीने की शुरुआत में पेश हुए बजट से पहले क्रिप्टो इंडस्ट्री ने केंद्र सरकार से इस सेगमेंट पर टैक्स घटाने के निवेदन किए थे। हालांकि, इंटरिम बजट में फाइनेंस मिनिस्टर Nirmala Sitharaman ने क्रिप्टोकरेंसीज का कोई जिक्र नहीं किया था। इससे इस इंडस्ट्री से जुड़े स्टेकहोल्डर्स को निराशा हुई थी। सरकार ने लगभग डेढ़ वर्ष पहले प्रत्येक क्रिप्टो ट्रांजैक्शन पर एक प्रतिशत का TDS लगाया था। इसके साथ ही क्रिप्टो से मिलने वाले प्रॉफिट पर 30 प्रतिशत टैक्स लागू किया गया था। इससे क्रिप्टो की ट्रेडिंग एक्टिविटीज में कमी हुई है। 


 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones: 10,000mAh बैटरी के साथ Vivo, Oppo, Xiaomi के ये अपकमिंग स्मार्टफोन मचाएंगे तहलका!
  2. 11 हजार सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन, 6500mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा
  3. Tesla ने  रिकॉल किए 29 लाख EVs, सेफ्टी का है कारण 
  4. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  5. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  6. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  7. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  8. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  9. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
  10. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »