बिटकॉइन में तेजी जारी, 57,000 डॉलर के पार हुआ प्राइस

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस भी बढ़ा है। यह लगभग 2,348 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था

बिटकॉइन में तेजी जारी, 57,000 डॉलर के पार हुआ प्राइस

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस भी बढ़ा है

ख़ास बातें
  • इस सप्ताह की शुरुआत से क्रिप्टो मार्केट में सेंटीमेंट मजबूत है
  • बिटकॉइन ने दो वर्ष पहले लगभग 68,000 डॉलर का हाई लेवल बनाया था
  • कुछ देशों में रेगुलेटर्स ने क्रिप्टो सेगमेंट को लेकर चेतावनी दी है
विज्ञापन
मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में बुधवार को लगभग 2.20 प्रतिशत की तेजी थी। इसका प्राइस 57,000 डॉलर के लेवल तक पहुंचा था। पिछले एक दिन में इसका प्राइस लगभग 1,240 डॉलर बढ़ा है। इस सप्ताह की शुरुआत से क्रिप्टो मार्केट में सेंटीमेंट मजबूत है। बिटकॉइन ने दो वर्ष पहले लगभग 68,000 डॉलर का हाई लेवल बनाया था। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस भी बढ़ा है। यह लगभग 2,348 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। पिछले एक दिन में इसके प्राइस में लगभग 28 डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा USD Coin, Ripple, Tron, Cronos, Monero और Polkadot में प्रॉफिट था। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 1.90 प्रतिशत बढ़कर 2.16 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो एक्सचेंज WazirX के वाइस प्रेसिडेंट, Rajagopal Menon ने Gadgets360 को बताया, "बिटकॉइन में काफी तेजी आई है। इसका बड़ा कारण Bitfinex ट्रेडर्स का लगभग 12.3 करोड़ डॉलर के बिटकॉइन खरीदना है।" क्रिप्टो ऐप Mudrex के CEO, Edul Patel ने कहा, "Ether में पिछले छह दिनों से तेजी है। इस महीने इसमें 42 प्रतिशत  की बढ़ोतरी हुई है। इसके लिए रेजिस्टेंस 3,500 डॉलर पर है। यह जल्द ही इस रेजिस्टेंस लेवल तक पहुंच सकता है।"  

देश में क्रिप्टो सेगमेंट पर टैक्स अधिक होने से ग्रोथ पर असर पड़ रहा है। इस महीने की शुरुआत में पेश हुए बजट से पहले क्रिप्टो इंडस्ट्री ने केंद्र सरकार से इस सेगमेंट पर टैक्स घटाने के निवेदन किए थे। हालांकि, इंटरिम बजट में फाइनेंस मिनिस्टर Nirmala Sitharaman ने इस सेगमेंट का कोई जिक्र नहीं किया था। इससे क्रिप्टो मार्केट से जुड़े स्टेकहोल्डर्स को निराशा हुई थी। केंद्र सरकार ने लगभग डेढ़ वर्ष पहले प्रत्येक क्रिप्टो ट्रांजैक्शन पर एक प्रतिशत का TDS लगाया था। इसके साथ ही क्रिप्टो से मिलने वाले प्रॉफिट पर 30 प्रतिशत टैक्स लागू किया गया था। इससे क्रिप्टो की ट्रेडिंग एक्टिविटीज में कमी हुई है। कुछ देशों में रेगुलेटर्स ने इस सेगमेंट को लेकर चेतावनी दी है। हाल ही में  रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर इमर्जिंग मार्केट्स को खतरे की चेतावनी को दोहराया था। RBI का कहना था कि कुछ देशों में इस सेगमेंट को स्वीकृति मिलने के बावजूद इसे लेकर उसकी पोजिशन में बदलाव नहीं हुआ है। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »