Bitcoin पहुंचा 25,000 डॉलर के निकट, क्रिप्टो मार्केट में तेजी

पिछले कुछ सप्ताह से बिटकॉइन 25,000 डॉलर के पास पहुंच रहा है लेकिन यह इस रेजिस्टेंस को तोड़ नहीं सका है

Bitcoin पहुंचा 25,000 डॉलर के निकट, क्रिप्टो मार्केट में तेजी
ख़ास बातें
  • पिछले एक दिन में बिटकॉइन की वैल्यू 385 डॉलर बढ़ी है
  • Ether के प्राइस में 1.47 प्रतिशत के तेजी थी
  • Binance Coin, Cardano, Polygon और Solana भी बढ़े हैं
विज्ञापन
मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में गुरुवार को 1.03 प्रतिशत की तेजी थी। यह 24,445 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। पिछले कुछ सप्ताह से बिटकॉइन 25,000 डॉलर के पास पहुंच रहा है लेकिन यह इस रेजिस्टेंस को तोड़ नहीं सका है। पिछले एक दिन में बिटकॉइन की वैल्यू 385 डॉलर बढ़ी है। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether के प्राइस में 1.47 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। Gadgets 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, Ether का प्राइस 1,669 डॉलर पर था। इसके अलावा Binance Coin, Cardano, Polygon और Solana to Polkadot, Litecoin और Tron में भी तेजी थी। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.57 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.57 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

Dapps और UniFarm की को-फाउंडर और COO, Tarusha Mittal ने  Gadgets 360 को बताया, "डेट की लिमिट नहीं बढ़ाने पर अमेरिका के डिफॉल्ट करने की आशंका से बिटकॉइन में खरीदारी बढ़ी है और इस वजह से इसके प्राइस में तेजी आ रही है। क्रिप्टो इंडस्ट्री के डिवेलपमेंट के लिए डिजिटल एसेट्स को लेकर अमेरिकी रेगुलेशंस में स्पष्टता महत्वपूर्ण होगी।" अमेरिका की फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने अपनी हाल की मीटिंग में इन्फ्लेशन पर लगाम लगाने के लिए इंटरेस्ट रेट्स में दोबारा बढ़ोतरी करने का संकेत दिया है। इस वजह से अमेरिकी डॉलर से जुड़े Tether, USD Coin और Binance USD जैसे स्टेबलकॉइन्स में गिरावट हुई है। 

पिछले वर्ष के अंत में बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल FTX के दिवालिया होने का मार्केट पर बड़ा असर पड़ा था। इससे बड़ी संख्या में इनवेस्टर्स ने क्रिप्टोकरेंसीज से दूरी बना ली थी। FTX के सॉफ्टवेयर में बदलाव कर क्लाइंट्स के फंड का इस्तेमाल किया गया था। एक्सचेंज के चीफ इंजीनियर ने कोड में बदलाव कर FTX के फाउंडर Sam Bankman Fried की फर्म Alameda Research को उधार ली गई रकम पर नुकसान उठाने के बावजूद उसके एसेट्स बेचने से छूट दी थी। इस छूट से फर्म को FTX से फंड उधार लेने की अनुमति मिल गई थी चाहे उसके बदले में कोलेट्रल की वैल्यू कितनी भी हो। कोड में इस बदलाव को अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने पकड़ा था। SEC ने बताया कि इससे Alameda Research को बिना किसी लिमिट के क्रेडिट दिया जा रहा था। फर्म को दो वर्षों में अरबों डॉलर का उधार मिला था। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  2. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  3. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  4. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  5. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  6. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  7. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  8. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  9. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  10. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »