Bitcoin और  Ether में रिकवरी, क्रिप्टो का मार्केट कैप भी बढ़ा

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस 0.63 प्रतिशत बढ़कर 1,632 डॉलर पर था। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 0.09 प्रतिशत बढ़कर 1.06 लाख करोड़ डॉलर का था

Bitcoin और  Ether में रिकवरी, क्रिप्टो का मार्केट कैप भी बढ़ा

Ether का प्राइस 0.63 प्रतिशत बढ़कर 1,632 डॉलर पर था

ख़ास बातें
  • बहुत सी क्रिप्टोकरेंसी के प्राइसेज में भी मामूली बढ़त थी
  • बिटकॉइन का प्राइस 22,864 डॉलर पर था
  • क्रिप्टो मार्केट में ट्रेडिंग वॉल्यूम में कमी हुई है
विज्ञापन
मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में मंगलवार को एक प्रतिशत से कम की तेजी थी। बिटकॉइन का प्राइस 22,864 डॉलर पर था। पिछले एक दिन में इसकी वैल्यू में चार डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा अन्य बहुत सी क्रिप्टोकरेंसी के प्राइसेज में भी मामूली बढ़त हुई। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस 0.63 प्रतिशत बढ़कर 1,632 डॉलर पर था। इसके अलावा Tether, Binance Coin, USD Coin, Binance USD, Polygon, Avalanche, Litecoin, Wrapped Bitcoin और Monero के प्राइसेज में भी मामूली तेजी थी। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 0.09 प्रतिशत बढ़कर 1.06 लाख करोड़ डॉलर का था। 

क्रिप्टो फर्म Mudrex के CEO, Edul Patel ने Gadgets 360 को बताया, "बिटकॉइन एक कम रेंज में ट्रेड कर रहा है। इसमें पिछले एक सप्ताह में 2.70 प्रतिशत से अधिक की गिरावट हुई है। इसका सपोर्ट लेवल 22,800 डॉलर और रेजिस्टेंस 23,150 डॉलर पर है। Ethereum का प्राइस भी घटा है लेकिन इसने 1,600 डॉलर से अधिक का लेवल बरकरार रखा है। मार्केट में कम वॉल्यूम मंदी का संकेत दे रही है।" पिछले सात वर्षों में बिटकॉइन खरीदने वाले लगभग तीन चौथाई लोगों को नुकसान उठाना पड़ा है। यह जानकारी बैंक ऑफ इंटरनेशनल सेटलमेंट्स के इकोनॉमिस्ट्स की ओर से पिछले सात वर्षों में लगभग 95 देशों के क्रिप्टोकरेंसी इनवेस्टर्स के डेटा की स्टडी से मिली है। 

पिछले वर्ष के अंत में बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल FTX के दिवालिया होने का मार्केट पर बड़ा असर पड़ा था। इससे बड़ी संख्या में इनवेस्टर्स ने क्रिप्टोकरेंसीज से दूरी बना ली थी। FTX के सॉफ्टवेयर में बदलाव कर क्लाइंट्स के फंड का इस्तेमाल किया गया था। एक्सचेंज के चीफ इंजीनियर ने कोड में बदलाव कर FTX के फाउंडर Sam Bankman Fried की फर्म Alameda Research को उधार ली गई रकम पर नुकसान उठाने के बावजूद उसके एसेट्स बेचने से छूट दी थी। इस छूट से फर्म को FTX से फंड उधार लेने की अनुमति मिल गई थी चाहे उसके बदले में कोलेट्रल की वैल्यू कितनी भी हो। कोड में इस बदलाव को अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने पकड़ा था। SEC ने बताया कि इससे Alameda Research को बिना किसी लिमिट के क्रेडिट दिया जा रहा था। फर्म को दो वर्षों में अरबों डॉलर का उधार गोपनीय तरीके से मिला था। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Exchange, Bitcoin, Trading, Market, Ether, Volume, Support, level, Resistance, Price
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »