बिटकॉइन पर ट्रंप की जीत का खुमार, 97,000 डॉलर से अधिक के नए हाई पर प्राइस

मार्केट वैल्यू के लिहाज से इस सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ने गुरुवार को 97,628 डॉलर का नया हाई लेवल बनाया है। इस वर्ष बिटकॉइन का प्राइस दोगुने से अधिक बढ़ा है

बिटकॉइन पर ट्रंप की जीत का खुमार, 97,000 डॉलर से अधिक के नए हाई पर प्राइस

इस सेगमेंट में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की दिलचस्पी भी बढ़ रही है

ख़ास बातें
  • बिटकॉइन की मार्केट वैल्यू बढ़कर लगभग 1.94 लाख करोड़ डॉलर की हो गई है
  • इस सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ने 97,628 डॉलर का नया हाई लेवल बनाया है
  • अमेरिका में नई सरकार क्रिप्टो के लिए कानून बना सकती है
विज्ञापन
अमेरिका में प्रेसिडेंट के चुनाव में Donald Trump की जीत के बाद सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin के प्राइस में जोरदार तेजी है। मार्केट वैल्यू के लिहाज से इस सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ने गुरुवार को 97,628 डॉलर का नया हाई लेवल बनाया है। इस वर्ष बिटकॉइन का प्राइस दोगुने से अधिक बढ़ा है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में अगले प्रेसिडेंट के तौर पर ट्रंप के चुने जाने के बाद से क्रिप्टो मार्केट का वैल्यूएशन लगभग 900 अरब डॉलर बढ़ा है। बिटकॉइन की मार्केट वैल्यू बढ़कर लगभग 1.94 लाख करोड़ डॉलर की हो गई है। ट्रंप की जीत के बाद बिटकॉइन ETFs में चार अरब डॉलर से अधिक का इनवेस्टमेंट हुआ है। 

इस सप्ताह की शुरुआत में एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि ट्रंप की सोशल मीडिया कंपनी की क्रिप्टो ट्रेडिंग फर्म Bakkt को खरीदने के लिए बातचीत चल रही है। इससे यह संभावना बढ़ी है अगले वर्ष की शुरुआत में अमेरिका में नई सरकार के जिम्मेदारी संभालने के बाद क्रिप्टो के पक्ष में पॉलिसी बनाई जा सकती है। ट्रंप की कंपनी Trump Media and Technology Group की यूनिट Truth Social की ओर से Bakkt को पूरी इक्विटी लेकर खरीदा जा सकता है। इस डील की रिपोर्ट क्रिप्टो मार्केट में तेजी का बड़ा कारण है। चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप ने इस सेगमेंट के लिए सख्त रेगुलेशन नहीं बनाने का संकेत दिया था। अमेरिका में क्रिप्टो मार्केट में इनवेस्टमेंट करने वालों की बड़ी संख्या है। चुनाव में ट्रंप की जीत में इन इनवेस्टर्स का भी योगदान होने का अनुमान है। 

क्रिप्टो सेगमेंट में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की दिलचस्पी भी बढ़ रही है। एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर मेकर MicroStrategy का बिटकॉइन में बड़ा इनवेस्टमेंट है। इस अमेरिकी कंपनी ने हाल ही में 4.6 अरब डॉलर के बिटकॉइन खरीदे थे। इससे पहले भी माइक्रोस्ट्रैटेजी के पास इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी का बड़ा रिजर्व मौजूद था। कंपनी के इनवेस्टर्स ने भी बिटकॉइन में इनवेस्टमेंट बढ़ाने को समर्थन दिया है। इसका संकेत माइक्रोस्ट्रैटेजी के शेयर में आई तेजी से मिल रहा है। इस वर्ष माइक्रोस्ट्रैटेजी के शेयर में 500 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। इसकी तुलना में बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों में से एक Microsoft का शेयर प्रइस लगभग 11 प्रतिशत ही बढ़ा है। कुछ अन्य कंपनियों ने भी इस सेगमेंट में दांव लगाने की योजना बनाई है। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »