Bitcoin और Ether ETN होंगे लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लॉन्च

LSE पर बिटकॉइन और Ether के लिए ETN को 28 मई को लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए आवेदन 8 अप्रैल से दिए जा सकेंगे

Bitcoin और Ether ETN होंगे लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लॉन्च

ये ETN केवल प्रोफेशनल इनवेस्टर्स और ट्रेडर्स के लिए उपलब्ध होंगे

ख़ास बातें
  • ये ETN केवल प्रोफेशनल इनवेस्टर्स और ट्रेडर्स के लिए उपलब्ध होंगे
  • LSE पर बिटकॉइन और Ether के लिए ETN को 28 मई को लॉन्च किया जाएगा
  • Barclays Bank ने 2006 में ETN का कॉन्सेप्ट तैयार किया था
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टोकरेंसीज में ट्रेडिंग बढ़ी है। बहुत से देशों में इस सेगमेंट को रेगुलेट करने के उपाय किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ब्रिटेन ने क्रिप्टो सेगमेंट का रेगुलेटेड मार्केट के साथ विलय करने का फैसला किया है। इसकी शुरुआत लंदन स्टॉक एक्सचेंज (LSE) पर बिटकॉइन और Ether के लिए एक्सचेंज ट्रेडेड नोट्स (ETN) से हो रही है। हालांकि, ये ETN केवल प्रोफेशनल इनवेस्टर्स और ट्रेडर्स के लिए उपलब्ध होंगे। 

LSE पर बिटकॉइन और Ether के लिए ETN को 28 मई को लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए आवेदन 8 अप्रैल से दिए जा सकेंगे। ब्रिटेन के Barclays Bank ने 2006 में ETN का कॉन्सेप्ट तैयार किया था। इसका उद्देश्य क्रेडिट सिस्टम का इस्तेमाल कर करेंसीज और कमोडिटीज में इनवेस्टमेंट की प्रक्रिया को आसान बनाना और रिटर्न को बढ़ाना था। ETN को एक बैंक की ओर से अनसिक्योर्ड डेट सिक्योरिटी के तौर पर जारी किया जाता है। यह सिक्योरिटीज के एक इंडेक्स को ट्रैक कर सकता है और इसका प्राइस इंडेक्स के प्रदर्शन से जुड़ा होता है। LSE पर ये इंडेक्स बिटकॉइन और Ether होंगे। पिछले कुछ सप्ताह में क्रिप्टो मार्केट में तेजी है। हाल ही में इन दोनों क्रिप्टोकरेंसीज ने अपना हाई लेवल बनाया था। 

ETN को जारी करने वाला इंस्टीट्यूशन इसके होल्डर्स को एक निश्चित अवधि के दौरान इंडेक्स पर रिटर्न का भुगतान ककता है। इसके साथ ही ETN की मैच्योरिटी की अवधि पूरी होने पर इनवेस्टमेंट की मूल रकम भी वापस की जाती है। भारत में क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर केंद्र सरकार का सख्त रवैया बरकरार है। हाल ही में वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने कहा था कि देश में क्रिप्टोकरेंसीज को 'करेंसी' के तौर पर माना या देखा नहीं जाता। 

क्रिप्टो मार्केट में आई तेजी के बाद इस सेक्टर को लेकर सरकार के रवैये में बदलाव के प्रश्न पर, सीतारमण का कहना था, "सरकार का हमेशा यह मानना रहा है कि क्रिप्टो को लेकर बनाए गए एसेट्स को ट्रेडिंग और कई अन्य चीजों के लिए एसेट्स के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। हमने इन्हें रेगुलेट नहीं किया है। ये करेंसीज नहीं हो सकते और यह केंद्र सरकार की पोजिशन है।" अमेरिका में बिटकॉइन स्पॉट ETF को सिक्योरिटीज रेगुलेटर की ओर से स्वीकृति मिलने के बाद क्रिप्टो मार्केट में काफी तेजी आई है। इन ETF में फंडिंग बढ़ रही है। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  5. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  6. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  7. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  8. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  10. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.