Bitcoin ETF को जोरदार रिस्पॉन्स, पहले दिन हुई 4 अरब डॉलर से ज्यादा की ट्रेडिंग

स्पॉट क्रिप्टो ETF में इससे जुड़ी क्रिप्टोकरेंसी का मार्केट प्राइस को ट्रैक किया जाएगा और इनवेस्टर्स को उस क्रिप्टोकरेंसी को खरीदे बिना उसमें रकम लगाने का मौका मिलेगा

Bitcoin ETF को जोरदार रिस्पॉन्स, पहले दिन हुई 4 अरब डॉलर से ज्यादा की ट्रेडिंग

स्पॉट क्रिप्टो ETF में इससे जुड़ी क्रिप्टोकरेंसी का मार्केट प्राइस को ट्रैक किया जाएगा

ख़ास बातें
  • SEC ने 11 स्पॉट बिटकॉइन ETF को स्वीकृति दी है
  • पिछले वर्ष बिटकॉइन के प्राइस में भारी गिरावट आई थी
  • कुछ देशों में इस सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टोकरेंसीज में ट्रेडिंग बढ़ी है। इस मार्केट में सबसे अधिक वैल्यू वाले Bitcoin की हिस्सेदारी लगभग आधी है। इस सप्ताह कि शुरुआत में अमेरिका में सिक्योरिटीज रेगुलेटर SEC ने बिटकॉइन एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) के लिए स्वीकृति दी थी। बिटकॉइन ETF को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। पहले दिन अमेरिका में इनकी ट्रेडिंग लगभग 4.6 अरब डॉलर की रही। 

क्रिप्टोकरेंसीज सेगमेंट के लिए यह प्रोडक्ट महत्वपूर्ण है और इससे यह पता चलेगा कि डिजिटल एसेट्स को एक इनवेस्टमेंट के तौर पर स्वीकार किया जाता है या नहीं। SEC ने 11 स्पॉट बिटकॉइन ETF को स्वीकृति दी है। इनमें BlackRock का iShares Bitcoin Trust, Grayscale का Bitcoin Trust और ARK 21Shares का Bitcoin ETF शामिल हैं। इनके बीच मार्केट शेयर हासिल करने के लिए कॉम्पिटिशन होगा। LSEG के डेटा से पता चलता है कि Grayscale, BlackRock और Fidelity की ट्रेडिंग वॉल्यूम में हिस्सेदारी अधिक रही है। 

फाइनेंशियल सर्विसेज फर्म VettaFi के स्ट्रेटेजिस्ट, Todd Rosenbluth ने कहा, "नए ETF के लिए ट्रेडिंग वॉल्यूम मजबूत रही है। यह केवल एक दिन की ट्रेडिंग नहीं, ब्लकि एक लंबी दौड़ है।" हालांकि, इस मार्केट से जुड़े कुछ एग्जिक्यूटिव्स का मानना है कि बिटकॉइन एक अधिक रिस्क वाला इनवेस्टमेंट है। म्यूचुअल फंड्स के बड़े प्रोवाइडर्स में से एक Vanguard ने कहा है कि उसकी स्पॉट बिटकॉइन ETF का नया बैच बनाने की कोई योजना नहीं है। बिटकॉइन ETF को स्वीकृति देने के बारे में SEC के चीफ, Gary Gensler ने कहा था कि यह स्वीकृति बिटकॉइन को मान्यता देना नहीं है। 

स्पॉट क्रिप्टो ETF में इससे जुड़ी क्रिप्टोकरेंसी का मार्केट प्राइस को ट्रैक किया जाएगा और इनवेस्टर्स को उस क्रिप्टोकरेंसी को खरीदे बिना उसमें रकम लगाने का मौका मिलेगा। पिछले वर्ष बिटकॉइन के प्राइस में भारी गिरावट आई थी। इसके पीछे क्रिप्टो से जुड़ी बहुत सी फर्मों का दिवालिया होना बड़ा कारण था। पिछले वर्ष के अंत में बिटकॉइन का प्राइस 42,000 डॉलर से अधिक पर था। पेमेंट के तौर पर बिटकॉइन को स्वीकार करने वाले कारोबारियों को ट्रैक करने वाले BTC Map से पता चलता है कि पिछले वर्ष के अंत में इन कारोबारियों की संख्या बढ़कर 6,126 पर पहुंच गई। इनमें रेस्टोरेंट, बार, दुकानें और सर्विसेज शामिल हैं। पिछले वर्ष की शुरुआत में इन कारोबारियों की संख्या 2,207 थी। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  2. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  3. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  4. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  5. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  6. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  9. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  10. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »