बिटकॉइन ETF को अप्रूवल से क्रिप्टो मार्केट में जोरदार तेजी, 20 महीने के हाई पर Ether

इस मार्केट की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग 9.99 प्रतिशत का प्रॉफिट था। इसका प्राइस 2,606 डॉलर पर था

बिटकॉइन ETF को अप्रूवल से क्रिप्टो मार्केट में जोरदार तेजी, 20 महीने के हाई पर Ether

पिछले वर्ष बिटकॉइन के प्राइस में भारी गिरावट आई थी

ख़ास बातें
  • Bitcoin का प्राइस 46,331 डॉलर पर था
  • Avalanche, Binance Coin, Ripple, Cardano के प्राइस भी बढ़े हैं
  • पिछले वर्ष के अंत में बिटकॉइन का प्राइस 42,000 डॉलर से अधिक पर था
विज्ञापन
अमेरिका सिक्योरिटीज रेगुलेटर SEC की ओर से 11 बिटकॉइन ETF के आवेदनों को स्वीकृति देने के बाद क्रिप्टो मार्केट में गुरुवार को जोरदार तेजी थी। मार्केट प्राइस के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस 46,331 डॉलर पर था। SEC ने Blackrock, Fidelity और Invesco जैसी फाइनेंशियल कंपनियों के बिटकॉइन ETF आवेदनों को मंजूरी दी है। इसके बाद क्रिप्टो मार्केट में उत्साह है। हालांकि, बिटकॉइन में अधिक तेजी नहीं आई है। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग 9.99 प्रतिशत का प्रॉफिट था। इसका प्राइस 2,606 डॉलर पर था। Ether के लिए यह इसका 20 महीने का हाई लेवल है। इसके अलावा Avalanche, Binance Coin, Ripple, Cardano, Polkadot, Tron, Polygon, Chainlink और Litecoin के प्राइसेज बढ़े हैं। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 2.77 प्रतिशत बढ़कर 1.75 लाख करोड़ डॉलर से अधिक का था। 

क्रिप्टो फर्म Mudrex के CEO, Edul Patel ने Gadgets360 को बताया, "बिटकॉइन ETF को स्वीकृति मिलने से फाइनेंशियल मार्केट्स में डिजिटल एसेट्स का महत्व बढ़ने का संकेत मिल रहा है। इससे क्रिप्टो मार्केट में वॉल्यूम और लिक्विडिटी बढ़ने की संभावना है। इससे क्रिप्टोकरेंसीज के एक अलग एसेट क्लास होने की समझ में भी बदलाव होगा।" स्पॉट क्रिप्टो ETF में इससे जुड़ी क्रिप्टोकरेंसी का मार्केट प्राइस को ट्रैक किया जाएगा और इनवेस्टर्स को उस क्रिप्टोकरेंसी को खरीदे बिना उसमें रकम लगाने का अवसर मिलेगा। 

पिछले वर्ष बिटकॉइन के प्राइस में भारी गिरावट आई थी। इसके पीछे क्रिप्टो से जुड़ी बहुत सी फर्मों का दिवालिया होना बड़ा कारण था। पिछले वर्ष के अंत में बिटकॉइन का प्राइस 42,000 डॉलर से अधिक पर था। पेमेंट के तौर पर बिटकॉइन को स्वीकार करने वाले कारोबारियों को ट्रैक करने वाले BTC Map से पता चलता है कि पिछले वर्ष के अंत में इन कारोबारियों की संख्या बढ़कर 6,126 पर पहुंच गई। इनमें रेस्टोरेंट, बार, दुकानें और सर्विसेज शामिल हैं। पिछले वर्ष की शुरुआत में इन कारोबारियों की संख्या 2,207 थी। BTC Map ऐसे रीजंस की पहचान करता है जहां प्रति दिन की ट्रांजैक्शंस के लिए खरीदार और मर्चेंट्स बिटकॉइन का इस्तेमाल कर रहे हैं। अमेरिका और यूरोप में इन रीजंस की संख्या अधिक है। इटली में बिटकॉइन को पेमेंट के तौर पर स्वीकार करने वाले कारोबारियों की संख्या 1,000 से ज्यादा और दक्षिण अफ्रीका में लगभग 380 है। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »