WhatsApp ला रहा नया इन-ऐप नियरबाय फाइल शेयरिंग फीचर, जानें सबकुछ

WhatsApp एक नए फीचर पर काम कर रहा है जो यूजर्स को आस-पास मौजूद कॉन्टैक्ट के साथ फाइल शेयर करने की सुविधा प्रदान करता है।

WhatsApp ला रहा नया इन-ऐप नियरबाय फाइल शेयरिंग फीचर, जानें सबकुछ

Photo Credit: WhatsApp

WhatsApp इन ऐप नियरबाय फाइल शेयरिंग फीचर पर काम कर रहा है।

ख़ास बातें
  • WhatsApp ला रहा नया इन-ऐप नियरबाय फाइल शेयरिंग फीचर पर काम कर रहा है।
  • सामान्य वॉट्सऐप यूजर के लिए यह नया फंक्शन काम आएगा।
  • ट्रांसफर करने के लिए यूजर्स को ऐप के "पीपल नियरबाय" एरिया में होना चाहिए।
विज्ञापन
WhatsApp एक नए फीचर पर काम कर रहा है जो यूजर्स को आस-पास मौजूद कॉन्टैक्ट के साथ फाइल शेयर करने की सुविधा प्रदान करता है। एंड्रॉइड पर वॉट्सऐप के नए बीटा वर्जन (2.24.2.17) में एक फीचर है जो ब्लूटूथ के जरिए फाइल ट्रांसफर की सुविधा देता है। हाल ही में Google और Samsung ने एंड्रॉइड पर बिल्ट इन फाइल-शेयरिंग फीचर, नियर शेयर में सुधार किया और इसका नाम बदलकर क्विक शेयर कर दिया। यहां हम आपको WhatsApp के आगामी फीचर के बारे में बता रहे हैं।

यह नई कैपेबिलिटी एंड्रॉइड फोन और विंडोज और क्रोम ओएस पीसी पर फाइल शेयर करने की सुविधा प्रदान करेगी। चैट पर फाइल ट्रांसफर करने या क्लाउड स्टोरेज इस्तेमाल करने जैसी सामान्य टेक्नोलॉजी के मुकाबले में यह यूजर्स को 2GB तक साइज की फाइल ट्रांसफर करके एक ज्यादा तेज और बेहतर समाधान प्रदान करता है।

WABetaInfo के अनुसार, ट्रांसफर करने के लिए दोनों यूजर्स को ऐप के "पीपल नियरबाय" एरिया में होना चाहिए और वहीं रहना चाहिए। एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन यह साफ करेगा कि फाइल शेयरिंग वॉट्सऐप के डिफॉल्ट सेटअप जितनी सुरक्षित है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यूजर्स को शेयर करना शुरू करने के लिए अपने फोन को हिलाना होगा। एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन प्रभावी तरीके से मैनेजिंग करके फाइल ट्रांसफर करते हुए प्राइवसी के लिए सिक्योरिटी प्रदान करता है।

सामान्य वॉट्सऐप यूजर के लिए यह नया फंक्शन काम आएगा। हालांकि, Google और Samsung द्वारा हाल ही में क्विक शेयर अपग्रेड को देखते हुए यह ज्यादा जरूरी नहीं लग रहा है। अगर यह आईओएस और एंड्रॉइड दोनों पर काम करता है तो वॉट्सऐप का यह फंक्शन काफी काम आ सकता है। वॉट्सऐप का फाइल-शेयरिंग फंक्शन कथित तौर पर विकसित किया जा रहा है और ऐप के आगामी वर्जन में उपलब्ध हो सकता है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि इसे प्रोग्राम के स्टेबल वर्जन पर कब लाया जाएगा।

आपको बता दें कि हाल ही में Meta ने WhatsApp चैनल यूजर्स के लिए 4 नए फीचर्स का खुलासा किया था। मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने चैनल में उपलब्ध फीचर्स का विस्तार भी किया है, जिसमें कई एडमिन रखने, ऑडियो मैसेज भेजने, पोलिंग शुरू करने और वॉट्सऐप स्टेटस पर चैनल से अपडेट पब्लिश करने की सुविधा प्रदान करता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  2. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  3. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  5. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  6. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  8. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  10. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »