• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Facebook मैसेंजर पर कॉल और मैसेज हुए अधिक सुरक्षित, Meta का नया अपडेट लाया एंड टू एंड एंक्रिप्शन

Facebook मैसेंजर पर कॉल और मैसेज हुए अधिक सुरक्षित, Meta का नया अपडेट लाया एंड टू एंड एंक्रिप्शन

नए अपडेट के साथ Meta मैसेंजर पर प्राइवेट चैट और कॉल को डिफॉल्ट तौर पर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड में तब्दील रहा है।

Facebook मैसेंजर पर कॉल और मैसेज हुए अधिक सुरक्षित, Meta का नया अपडेट लाया एंड टू एंड एंक्रिप्शन

Photo Credit: Messenger

Messenger पर डिफॉल्ट एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन शुरू

ख़ास बातें
  • मेटा, Messenger पर यूजर्स के लिए नया सिक्योरिटी अपडेट लेकर आ रहा है।
  • मैसेंजर पर चैट और कॉल डिफॉल्ट तौर पर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होंगी।
  • एडिट ए मैसेज फीचर यूजर्स को 15 मिनट में मैसेज एडिट करने की सुविधा देगा।
विज्ञापन
Meta अपने इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Messenger पर यूजर्स के लिए नया सिक्योरिटी अपडेट लेकर आ रहा है। सोशल मीडिया दिग्गज ने मैसेंजर और फेसबुक पर पर्सनल मैसेज और कॉल्स के लिए डिफॉल्ट एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन शुरू करने की घोषणा की है। कंपनी का दावा है कि यह फीचर यूजर के मैसेज को प्रोटेक्ट करेगा और ज्यादा सुरक्षित भी बनाएगा। कंपनी इस सिक्योरिटी फीचर को कई सालों के प्रयास और टेस्टिंग के बाद लेकर आ रही है। इसके अलावा कंपनी नए फीचर्स भी पेश कर रही है जिससे यूजर्स अपने मैसेजिंग एक्सपीरियंस को और ज्यादा बेहतर बना पाएंगे।

मेटा ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया है कि मैसेंजर 2016 से यूजर्स को एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन एनेबल (चालू) करने का ऑप्शन दे रहा है। नए अपडेट के साथ Meta मैसेंजर पर प्राइवेट चैट और कॉल को डिफॉल्ट तौर पर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड में तब्दील रहा है।


एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के फायदे


मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पहले से ही कई प्राइवेसी और सिक्योरिटी फीचर्स प्रदान करता है जिसमें डिलीवरी कंट्रोल शामिल हैं। इससे यूजर्स को यह चुनने की सुविधा मिलती है कि उन्हें कौन मैसेज भेज सकता है और साथ ही साथ ऐप लॉक भी शामिल है। इसके अलावा ब्लॉक और मैसेज रिक्वेस्ट जैसे सिक्योरिटी फीचर भी मिलते हैं। हालांकि एक डिफॉल्ट एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन यूजर्स के दोस्तों और फेमिली के साथ शेयर किए गए मैसेज और कॉल कंटेंट के सेफ्टी के लिए अतिरिक्त लेयर प्रदान करता है। ये मैसेज और कॉल यूजर्स के डिवाइस से निकलने से लेकर रिसिवर के डिवाइस तक पहुंचने तक सेफ रहते हैं। इसका मतलब कि Meta समेत कोई भी यह नहीं देख पाएगा कि क्या भेजा गया है या क्या कहा गया है। एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन यूजर्स को मैसेंजर में ज्यादा सिक्योर चैट प्रदान करेगा।

एंड टू एंड एन्क्रिप्शन के अलावा ये नए फीचर्स भी किए हैं पेश:

एडिट ए मैसेज: यह फीचर यूजर्स को 15 मिनट के अंदर मैसेज एडिट करने की सुविधा देगा।

डिसअपीयरिंग मैसेज: मैसेंजर पर गायब होने वाले मैसेज अब सेंड होने के 24 घंटे बाद तक रहेंगे। डिसअपीयरिंगग मैसेज होने पर यूजर्स को भी नोटिफाइड किया जाएगा।

रीड रिसिप्ट कंट्रोल: मैसेंजर का नया रीड रिसिप्ट कंट्रोल यूजर्स को यह तय करने की सुविधा देगा कि क्या वे चाहते हैं कि जब उनके मैसेज पढ़े जाएं तो अन्य लोग उन्हें देख पाएं।

फोटो और वीडियो अपग्रेड: Meta का दावा है कि यूजर्स मैसेंजर पर रोज 1.3 बिलियन से ज्यादा फोटो और वीडियो शेयर करते हैं। कंपनी अब फोटो और वीडियो का एक्सेस आसान बना रही है, फोटो क्वालिटी को एडवांस कर रही है, आकर्षक लेआउट जोड़ रही है और ज्यादा कंट्रोल प्रदान कर रही है, जिससे यूजर्स स्टोरेज में किसी भी फोटो या वीडियो पर जवाब या रिप्लाई दे सकें। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Meta, Messenger, Facebook, Facebook Features
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  6. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  7. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  9. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  10. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »