• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus 15T होगा 'मिनी पावरहाउस'! कॉम्पेक्ट डिजाइन, बड़ी बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स का खुलासा

OnePlus 15T होगा 'मिनी पावरहाउस'! कॉम्पेक्ट डिजाइन, बड़ी बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स का खुलासा

दावा किया गया है कि फोन में इंडस्ट्री का पहला अल्ट्रा थिन मेग्नेटिक हीट-सिंक कूलिंग चैम्बर मिलने वाला है।

OnePlus 15T होगा 'मिनी पावरहाउस'! कॉम्पेक्ट डिजाइन, बड़ी बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स का खुलासा

Photo Credit: OnePlus Club

OnePlus 15T फोन में बड़ी बैटरी के साथ कंपनी 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दे सकती है।

ख़ास बातें
  • फोन में बड़ी बैटरी के साथ कंपनी 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दे सकती है।
  • फोन में वायरलेस चार्जिंग फीचर भी मिलने की संभावना है।
  • इसमें 7000mAh से लेकर 8000mAh तक की बैटरी आ सकती है।
विज्ञापन

OnePlus 15T का लॉन्च जल्द ही होने वाला है। कंपनी अधिकारिक रूप से घोषणा कर चुकी है कि फोन घरेलू मार्केट में बहुत जल्द दस्तक देगा। इसके बाद यह अन्य मार्केट्स में रिलीज किया जा सकता है। OnePlus 15T के स्पेसिफिकेशंस हालिया लीक्स में सामने आए हैं। फोन एक कॉम्पेक्ट साइज डिवाइस बताया गया है जिसमें पावरफुल फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। यह फोन स्नैपड्रैगन चिप और बड़ी बैटरी के साथ एक परफॉर्मर डिवाइस बताया जा रहा है जिसे छोटे साइज के फोन लवर्स के लिए कंपनी ने खासतौर पर डिजाइन किया है। आइए जानते हैं सभी खास बातें OnePlus 15T के लॉन्च से पहले। 

OnePlus 15T का लॉन्च बहुत नजदीक कहा जा सकता है। फोन को लेकर लगातार लीक्स सामने आ रहे हैं। OnePlus 15T के कुछ अहम फीचर्स OnePlus Club की ओर से रिवील किए गए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में पब्लिकेशन ने लिखा है कि फोन एक कॉम्पेक्ट साइज डिवाइस होगा। OnePlus 15T 'मिनी पावरहाउस' बताया गया है जिसमें विशाल बैटरी और दमदार चिपसेट मिलने वाला है। नया वनप्लस फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप से लैस बताया जा रहा है।

OnePlus 15T फोन में बड़ी बैटरी के साथ कंपनी 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दे सकती है। फोन में वायरलेस चार्जिंग फीचर भी मिलने की संभावना है। इसमें 7000mAh से लेकर 8000mAh तक की बैटरी आ सकती है। दावा किया गया है कि फोन में इंडस्ट्री का पहला अल्ट्रा थिन मेग्नेटिक हीट-सिंक कूलिंग चैम्बर मिलने वाला है। यह 1cm से भी पतला हो सकता है। यहीं से इशारा मिलता है कि फोन बड़ी बैटरी के बावजूद एक सुपर स्लिम प्रोफाइल में लॉन्च किया जा सकता है। 

OnePlus 13T के सक्सेसर के रूप में लॉन्च होने वाला यह फोन जल्द ही मार्केट में नया ट्रेंड सेटर बन सकता है। फोन की अधिकारिक लॉन्च डेट का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है। कहा जा रहा है कि फोन खासतौर पर कॉम्पेक्ट साइज का मोबाइल पसंद करने वाले यूजर्स के लिए काफी आकर्षक हो सकता है। जल्द ही OnePlus इसके लॉन्च की घोषणा कर सकती है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »