Samsung ने आज बुधवार को Galaxy Unpacked इवेंट में Samsung Galaxy S26 और Samsung Galaxy S26+ को लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: Samsung
Samsung Galaxy S26 में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।
Samsung ने आज बुधवार को Galaxy Unpacked इवेंट में Samsung Galaxy S26 और Samsung Galaxy S26+ को लॉन्च कर दिया है। ये दोनों फ्लैगशिप स्मार्टफोन इन-हाउस Exynos 2600 चिपसेट से लैस हैं। इसके अलावा लेटेस्ट One UI 8.5 इंटरफेस प्री इंस्टॉल मिलता है। इन दोनों ही फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी दिया गया है। गैलेक्सी S26 में 6.3 इंच की डिस्प्ले और गैलेक्सी S26+ में 6.7 इंच की डिस्प्ले दी गई है। दोनों फोन गैलेक्सी AI फीचर्स से लैस हैं। यहां हम आपको Samsung Galaxy S26 और Samsung Galaxy S26+ के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Samsung Galaxy S26 के 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 87,999 रुपये और 12GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,07,999 रुपये है। वहीं Samsung Galaxy S26+ के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,19,999 रुपये और Samsung Galaxy S26+ के 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,39,999 रुपये है। ये फोन ब्लू, ब्लैक,पर्पल और व्हाइट कलर में उपलब्ध है। ये दोनों ही फोन प्री-ऑर्डर के लिए 25 फरवरी से उपलब्ध होंगे।
Samsung Galaxy S26 में 6.3 इंच की फुल-एचडी+ डायनेमिक AMOLED 2X डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। Galaxy S26+ में 6.7 इंच की डायनेमिक AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1440x3120 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। दोनों फोन की डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला आर्मर 2 प्रोटेक्शन से लैस हैं। Samsung Galaxy S26 और Galaxy S26+ एंड्रॉइड 16 पर बेस्ड वनयूआई 8.5 पर काम करते हैं। Galaxy S26 और Galaxy S26+ में सैमसंग का इन-हाउस डेका-कोर एक्सिनोस 2600 चिपसेट दिया गया है। इन दोनों फोन में 12GB रैम के साथ 256GB/512GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy S26 और Galaxy S26+ के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी वाइड-एंगल कैमरा, f/2.4 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम और f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Galaxy S26, Galaxy S26+ में f/2.2 अपर्चर और 26mm फोकल लेंथ के साथ 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा यूनिट 24/30 फ्रेम प्रति सेकंड (fps) पर 8K वीडियो रिकॉर्डिंग और 30/60 फ्रेम प्रति सेकंड पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करती है।
कनेक्टिविटी ऑप्शंस में इन दोनों फोन में 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, ग्लोनास, गैलीलियो, GPS, QZSS और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। इनमें जायरोस्कोप, ई-कंपास, एक्सेलेरोमीटर, बैरोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर जैसे सेंसर हैं। दोनों ही सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस हैं। Galaxy S26 में 4,300mAh की लिथियम-आयन बैटरी है, जो कि 25W वायर्ड चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Galaxy S26+ में 4,900mAh की लिथियम-आयन बैटरी मिलती है जो कि 45W वायर्ड चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो Galaxy S26 की लंबाई 149.6 मिमी, चौड़ाई 71.7 मिमी, मोटाई 7.2 मिमी और वजन 167 ग्राम है। वहीं Galaxy S26+ की लंबाई 158.4 मिमी, चौड़ाई 75.8 मिमी, मोटाई 7.3 मिमी और वजन 190 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन