अब इन स्मार्टवॉच से होगी WhatsApp वॉयस कॉल, फोन की जरूरत खत्म!

कुछ रेडिट यूजर्स ने पुष्टि की है कि यह फीचर Android बीटा के लिए WhatsApp v2.22.19.11 वाली Galaxy Watch 4 पर उपलब्ध है।

अब इन स्मार्टवॉच से होगी WhatsApp वॉयस कॉल, फोन की जरूरत खत्म!

यह फीचर Android बीटा के लिए WhatsApp v2.22.19.11 वाली Galaxy Watch 4 पर भी उपलब्ध है

ख़ास बातें
  • Galaxy Watch 4 और Watch 5 से सीधा WhatsApp कॉल हो सकती है
  • इस फीचर को फिलहाल Android के लिए WhatsApp Beta पर भी यूज किया जा सकता है
  • आने वाले दिनों में हम इसका पब्लिक रोलआउट देख सकते हैं
विज्ञापन
WhatsApp कथित तौर पर एक Android Beta बिल्ड को रोल आउट कर रहा है, जो Wear OS 3 पर काम करने वाली स्मार्टवॉच पर वॉयस कॉल सपोर्ट जोड़ेगा। लेटेस्ट अपडेट के साथ, Samsung Galaxy Watch 4 और हाल ही में लॉन्च Galaxy Watch 5 यूजर्स अपनी कलाई से व्हाट्सऐप वॉयस कॉल कर सकते हैं। यह फीचर कथित तौर पर व्हाट्सऐप पर Android बीटा वर्जन 2.22.19.11 और 2.22.19.12 के लिए डिफॉल्ट रूप से सक्षम है। WhatsApp का लोगो पहले से ही कॉल पर दिखाई देना शुरू हो सकता है, ताकि इन कॉल्स को सामान्य फोन कॉल से अलग किया जा सके। Android 2.22.19.11 या नए वर्जन के लिए WhatsApp beta वाले यूजर्स को उनके Wear OS 3 सपोर्टेड गैलेक्सी वॉच पर ऐप से इनकमिंग कॉल नोटिफिकेशन मिलेगा।

Reddit पर यूजर्स के अनुसार, WhatsApp अपने लेटेस्ट beta रिलीज के साथ अब Wear OS 3 स्मार्टवॉच पर व्हाट्सऐप वॉयस कॉल (WhatsApp voice call) सपोर्ट जोड़ रहा है। वीयर ओएस 3 पर चलने वाले सैमसंग गैलेक्सी वॉच 4 और गैलेक्सी वॉच 5 में यह फीचर मिल रहा है।

9to5Google की एक रिपोर्ट के अनुसार, Android beta v2.22.19.12 के लिए WhatsApp कनेक्टेड Samsung Galaxy Watch 5 पर WhatsApp वॉयस कॉल प्राप्त करने की क्षमता ला रहा है। हालांकि, कुछ रेडिट यूजर्स ने पुष्टि की है कि यह फीचर Android बीटा के लिए WhatsApp v2.22.19.11 वाली Galaxy Watch 4 पर उपलब्ध है।

सैमसंग गैलेक्सी वॉच 4 और गैलेक्सी वॉच 5 व्हाट्सऐप वॉयस कॉल के लिए एक अलग यूआई दिखाते हैं। रेडिट पर शेयर किए गए स्क्रीनशॉट के अनुसार, व्हाट्सऐप के लोगो को सामान्य कॉल से अलग करने के लिए इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म से आने वाली कॉल पर कॉन्टेक्ट डिटेल्स के तहत प्रदर्शित किया जाता है। इसे स्वीकार और अस्वीकार स्लाइडर के साथ दिखाया गया है। Google Pixel 6 स्मार्टफोन के साथ जोड़े गए गैलेक्सी वॉच 5 में कथित तौर पर व्हाट्सऐप लोगो नहीं दिख रहा है, जिसका मतलब है कि UI नियमित कॉल के समान है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
Display Size40mm
Compatible OSAndroid
Strap MaterialSilicone
Dial ShapeRound
Display TypeSuper AMOLED
Ideal ForUnisex
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »