Google Pixel 6a स्‍मार्टफोन का रिटेल बॉक्‍स लीक, मिलेगी 128GB की स्टोरेज!

डिजाइन के मामले में यह डिवाइस Pixel 6 और Pixel 6 Pro के जैसी नजर आती है।

Google Pixel 6a स्‍मार्टफोन का रिटेल बॉक्‍स लीक, मिलेगी 128GB की स्टोरेज!

Photo Credit: techxine

रिटेल बॉक्‍स को देखने से पता चलता है कि कैमरा मॉड्यूल बाहर की ओर निकला हुआ है।

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 6.2 इंच का OLED डिस्प्ले होगा
  • फोन में अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा
  • Pixel 6 और 6 Pro की तरह यह फोन भी Google Tensor प्रोसेसर से लैस होगा
विज्ञापन
टेक इं‍डस्‍ट्री में काफी वक्‍त से खबरें हैं कि गूगल (Google) उसकी पिक्‍सल सीरीज को बजट सेगमेंट में लाने की तैयारी कर रही है। कई रिपोर्टों में यह बताया गया है कि Pixel 6 सीरीज के स्‍मार्टफोन का बजट वर्जन आ सकता है। हाल में यह पता चला है कि कंपनी Google Pixel 6a को मई में Google I/O इवेंट में अनाउंस कर सकती है। इसे 28 जुलाई को लॉन्‍च किया जा सकता है। ताजा अपडेट के तहत इस फोन के रिटेल बॉक्‍स की तस्‍वीर सामने आई है।   

रिटेल बॉक्‍स को देखकर यह अंदाजा लगता है कि यह फोन शायद जल्‍द लॉन्‍च हो सकता है। बॉक्‍स में Pixel 6a स्‍मार्टफोन की झलक भी दिखती है। डिजाइन के मामले में यह डिवाइस Pixel 6 और Pixel 6 Pro के जैसी नजर आती है। इस इमेज में फोन का कैमरा बंप बाहर की ओर निकला दिखाई दे रहा है, जो कांच या प्‍लास्टिक का बना हो सकता है। यह भी अफवाहें हैं कि डिवाइस पूरी तरह से प्‍लास्टिक मेड होगी। Pixel 6a के रिटेल बॉक्‍स की इमेज को Techxine ने शेयर किया है।  

फोन के स्‍पेसिफ‍िकेशंस को लेकर भी लीक्‍स सामने आए हैं। इनमें संकेत दिया गया है कि इस स्मार्टफोन में 6.2 इंच का OLED डिस्प्ले होगा। फोन में अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। Pixel 6 और 6 Pro की तरह यह स्‍मार्टफोन भी Google Tensor प्रोसेसर से लैस होगा और इसमें 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया जाएगा।  

बताया जाता है कि फोन में 12.2 मेगापिक्सल का Sony IMX363 प्राइमरी सेंसर होगा, जिसे 12 मेगापिक्सल का Sony IMX355 अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस सपोर्ट करेगा। फ्रंट कैमरा लेंस को लेकर अभी जानकारी नहीं है, लेकिन यह पता चला है कि लेंस को पंच-होल कटआउट के अंदर रखा जाएगा।

डिवाइस के कैमरा मॉड्यूल की बात करें, तो रिटेल बॉक्‍स को देखने से पता चलता है कि कैमरा मॉड्यूल बाहर की ओर निकला हुआ है। उसमें एक निश्चित दूरी पर दो कैमरा सेंसर लगे हुए नजर आते हैं और एक कोने पर एलईडी फ्लैश लाइट है। कैमरा मॉड्यूल को बनाने में किस मटीरियल का इस्‍तेमाल हुआ है, इस पर अभी कोई जानकारी नहीं हैं। कुछ रिपोर्टों में कहा गया है कि यह फोन पूरी तरह प्‍लास्टिक मेड होगा, ऐसे में कैमरा मॉड्यूल के भी प्‍लास्टिक से बने होने की संभावना है। इस फोन को किन-किन मार्केट्स में उतारा जाएगा, यह जानना भी अभी बाकी है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »