व्हाट्सऐप पर दिखा वीडियो कॉलिंग फीचर, जानें पूरी खबर

व्हाट्सऐप पर दिखा वीडियो कॉलिंग फीचर, जानें पूरी खबर
विज्ञापन
गूगल प्ले बीटा टेस्टिंग प्रोग्राम के जरिए व्हाट्सऐप बीटा के एंड्रॉयड अपडेट (वी2.16.80) में वीडियो कॉलिंग का फीचर देखा गया है। हालांकि, यह फीचर फिलहाल काम नहीं कर रहा है। याद दिला दें, फेसबुक के स्वामित्व वाली इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस व्हाट्सऐप ने वॉयस कॉलिगं फीचर को अलग-अलग चरणों में जारी किया था। सभी स्मार्टफोन प्लेटफॉर्म पर वॉयस कॉलिंग फीचर आने से पहले कंपनी ने इनवाइट सिस्टम के तहत इस फीचर की शुरुआत की थी। अब देखना यह होगा कि कंपनी नए वीडियो कॉलिंग फीचर को किस तरह लागू करती है।

फिलहाल वीडियो कॉलिंग फीचर काम तो नहीं कर रहा है, लेकिन नए फीचर के साथ व्हाट्सऐप के इंटरफेस में कोई बड़ा फर्क देखने को नहीं मिला है। किसी चैट में जाकर कॉलबटन पर टैप करने से ही यूजर को ऑडियो व वीडियो कॉल के दो विकल्प दिख रहे हैं।

अगर आप अभी व्हाट्सऐप पर वीडियो कॉल करना चाहते हैं तो आपको एक मैसेज मिलेगा जिस पर लिखा है ''कॉल नहीं हो सकी। फिलहाल वीडियो कॉलिंग व्हाट्सऐप पर उपलब्ध नहीं है।'' हमें यही मैसेज वीडियो कॉलिंग की कोशिश के दौरान मिला। ऐसा तब था जबकि कॉलर और रिसीवर दोनों ही एंड्रॉयड पर व्हाट्सऐप बीटा वी2.16.80 का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस वर्जन को एपीके मिरर फाइल से भी डाउनलोड किया जा सकता है।
 

इससे पहले भी व्हाट्सऐप के वीडियो कॉलिंग फीचर को लेकर खबरे सुर्खियों में रही हैं। व्हाट्सऐप के ट्रांसलेशन रिक्वेस्ट से लीक स्क्रीनशॉट में भी 'कुड नॉट प्लेस कॉल (कॉल नहीं हो सकी)' देखा गया था।

व्हाट्सऐप धीरे-धीरे अपडेट जारी कर अपने यूजर को कई नए फीचर का तोहफा लगातार दे रहा है। हाल ही में कंपनी ने एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन, डॉक्यूमेंट शेयरिंग, टेक्सट फॉरमेटिंग और दूसरे कई फीचर जारी किए थे। इसके अलावा अनुमान है कि व्हाट्सऐप में जल्द ही वॉयसमेल, कॉल बैक और ज़िप फाइल शेयर सपोर्ट जैसे फीचर की शुरुआत भी हो सकती है। पिछले हफ्ते ही व्हाट्सऐप ने अपना पहला डेस्कटॉप ऐप लॉन्च किया था। यह ऐप विंडोज और ओएस एक्स यूजर के लिए नॉन-ब्राउजर फॉर्म में उपलब्ध है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  2. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  3. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  4. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  7. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  8. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  9. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  10. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »