Video Call

Video Call - ख़बरें

  • 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
    50,000 रुपये से कम के बजट में अब ऐसे कई स्मार्टफोन मौजूद हैं, जिनमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस लिस्ट में Motorola, Oppo, Vivo और Realme के कुल 8 स्मार्टफोन शामिल हैं। इनमें Motorola Edge 70 Pro, Vivo V70 Elite, Oppo Reno 15, Oppo Reno 16c, Realme 16 Pro, Vivo V70 FE, Realme 16 5G और Oppo F33 Pro 5G जैसे मॉडल हैं। इन फोन में 50MP सेल्फी कैमरे के साथ AMOLED डिस्प्ले, हाई रिफ्रेश रेट, दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। कुछ मॉडल 4K सेल्फी वीडियो रिकॉर्डिंग भी सपोर्ट करते हैं।
  • WhatsApp से अब लैपटॉप पर कर पाएंगे वीडियो कॉल, PC से फोन पर ट्रांसफर भी होगी कॉल
    WhatsApp ने कहा कि उसके वेब वर्जन में अब ऑडियो और वीडियो कॉलिंग की सुविधा है। इसमें वन-ऑन-वन ​​और ग्रुप कंवर्सेशन शामिल है। WhatsApp Web के जरिए की जाने वाली कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहती हैं। इस पर कोई लिमिट नहीं होती और कोई अतिरिक्त लागत भी नहीं है। वेब यूजर्स को WhatsApp के दूसरे वर्जन पर पहले से मौजूद कई फीचर भी मिलते हैं, जिसमें कॉल के दौरान स्क्रीन शेयरिंग और रिएक्शन शामिल है।
  • Digital Arrest में ₹4 हजार करोड़ से ज्यादा गंवा चुके हैं भारतीय, आप भी भूलकर न करें ये गलतियां
    भारत में Digital Arrest Scam तेजी से बढ़ता साइबर अपराध बन गया है। सरकार के आंकड़ों के विश्लेषण के अनुसार, 2022 से मई 2026 के बीच इस तरह की ठगी से जुड़े 2.97 लाख से ज्यादा मामले दर्ज हुए और लोगों को 4,057.7 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। ठग खुद को पुलिस, CBI, ED या दूसरी सरकारी एजेंसियों का अधिकारी बताकर लोगों को वीडियो कॉल पर डराते हैं और उनसे पैसे ट्रांसफर करा लेते हैं। साइबर क्राइम एजेंसियां साफ कर चुकी हैं कि भारत में Digital Arrest जैसी कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं है। ऐसे में किसी भी संदिग्ध कॉल पर सतर्क रहना जरूरी है।
  • ट्रैफिक और भीड़ में भी क्लियर कॉल, WhatsApp में नया फीचर!
    WhatsApp एक नया नॉइज कैंसलेशन फीचर टेस्ट कर रहा है, जो वॉयस और वीडियो कॉल के दौरान बैकग्राउंड शोर को कम करेगा। यह फीचर फिलहाल Android बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है और रियल टाइम में ट्रैफिक, हवा और आसपास की आवाजों को फिल्टर करता है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह डिफॉल्ट रूप से ऑन रहता है और कॉल शुरू होते ही एक्टिव हो जाता है। हालांकि जरूरत पड़ने पर यूजर्स इसे कॉल के दौरान बंद भी कर सकते हैं। बेहतर एक्सपीरियंस के लिए दोनों यूजर्स के डिवाइस में यह फीचर होना जरूरी है।
  • PC-लैपटॉप से होगी WhatsApp वॉयस और वीडियो कॉलिंग, ब्राउजर के लिए आ रहा है नया फीचर!
    WhatsApp Web यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp अब अपने वेब वर्जन पर वॉयस और वीडियो कॉलिंग का सपोर्ट रोलआउट कर रहा है। अभी तक WhatsApp Web सिर्फ मैसेजिंग तक सीमित था, लेकिन नए फीचर के साथ यूजर्स ब्राउजर के जरिए ही कॉल कर सकेंगे। कॉलिंग फीचर में स्क्रीन शेयरिंग और एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का सपोर्ट मिलने की बात कही गई है। फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट फेज में है और सभी यूजर्स के लिए धीरे-धीरे उपलब्ध कराया जाएगा।
  • नए साल 2026 के मौके पर WhatsApp का तोहफा, ये फीचर्स कर पाएंगे उपयोग, जानें कैसे
    WhatsApp ने नए साल के अवसर पर कई फीचर्स को उपलब्ध किए हैं। सबसे पहले 2026 स्टिकर पैक आता है, जो कि नए साल की शुभकामनाएं चैट में भेजने के लिए 2026 पर आधारित एक नया स्टिकर पैक है। उसके बाद वीडियो कॉल इफेक्ट दिया गया है जिसमें यूजर्स वीडियो कॉल के दौरान इफेक्ट आइकन पर टैप करके आतिशबाजी, कॉन्फेटी और स्टार एनिमेशन आदि इफेक्ट लागू कर सकते हैं।
  • Cyber Fraud: वीडियो कॉल पर फर्जी अधिकारी बनकर BLO से ठगे Rs 53,000! जानें पूरा मामला
    मेरठ के मवाना में एक स्कूल शिक्षक, जो इस समय BLO की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, एक नए साइबर फ्रॉड का शिकार बन गए। एक अनजान व्यक्ति ने वीडियो कॉल पर खुद को जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPRO) बताया और SIR फॉर्म सबमिशन को लेकर फटकार लगाते हुए लॉगिन डिटेल्स मांग लीं। शिक्षक को शुरू में शक हुआ, लेकिन कॉलर के आधिकारिक व्यवहार ने उन्हें भरोसे में ले लिया। कुछ ही घंटों बाद शिक्षक के फोन पर बैंक संदेश आने बंद हो गए और बाद में पता चला कि चार ट्रांजेक्शंस में कुल 53,000 रुपये खाते से निकल चुके थे। मवाना पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है और जांच शुरू कर दी है।
  • WhatsApp कर रहा नए फीचर पर काम, ऑडियो-वीडियो कॉल के लिए मिलेगा नया म्यूट और कैमरा ऑफ बटन
    WhatsApp एंड्रॉयड ऐप के लिए नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है, जिससे ऑडियो और वीडियो कॉलिंग अनुभव बेहतर होगा। नए फीचर में यूजर को वॉयस कॉल उठाने से पहले अपने माइक्रोफोन को म्यूट करने की सुविधा मिलती है। इसके अलावा यह वीडियो कॉल के लिए इमोजी रिएक्शन और वीडियो कॉल उठाने से पहले कैमरा बंद करने के फीचर की टेस्टिंग कर रहा है।
  • WhatsApp ला रहा वीडियो कॉल पर नया फीचर, कॉल उठाने से पहले बंद कर पाएंगे अपना कैमरा!
    Meta अपने WhatsApp वीडियो कॉल के लिए एक बड़ा फीचर ला रहा है, जिससे यूजर्स को ज्यादा प्राइवेसी कंट्रोल मिल सकता है। जब आप वीडियो कॉल रिसिव कर रहे होते हैं तो आपको टर्न ऑफ योर वीडियो का ऑप्शन नजर आएगा। अगर आप इस ऑप्शन पर टैप करते हैं तो कैमरा बंद हो जाएगा और कॉल सिर्फ वॉयस कॉल होगी।
  • Vodafone ने रचा इतिहास, साधारण स्मार्टफोन से कर डाली दुनिया की पहली 'स्पेस वीडियो कॉल'!
    Vodafone ने इतिहास रच दिया है। टेलीकॉम सर्विसेज प्रोवाइडर कंपनी ने दुनिया की पहली "स्पेस वीडियो कॉल" करने का दावा किया है। यहां पर खास बात यह है कि इस कॉल के लिए कंपनी ने किसी खास सैटेलाइट कनेक्टिविटी सपोर्ट वाले हैंडसेट का इस्तेमाल नहीं किया, बल्कि एक साधारण 4G, 5G कनेक्टिविटी वाले मोबाइल से यह कॉल की गई। सैटेलाइट कनेक्टिविटी के क्षेत्र में यह प्रयोग क्रांतिकारी बताया जा रहा है।
  • Xiaomi ने लॉन्च किया वीडियो कॉलिंग फीचर वाला 4MP स्मार्ट कैमरा, जानें कीमत और फीचर्स
    Xiaomi ने चीन में Smart Camera Video Call Edition (चीनी भाषा से अनुवादित नाम) को लॉन्च किया है। स्मार्ट कैमरा को फ्लैट सरफेस पर रखा जा सकता है। इसकी कीमत चीन में 299 युआन (करीब 3,500 रुपये) है। कंपनी का कहना है कि डिवाइस को कंपनी के आधिकारिक ई-स्टोर और JD.com  के जरिए खरीदा जा सकता है।
  • WhatsApp को मिला वीडियो कॉल के लिए लो लाइट मोड, ऐसे कर सकते हैं फीचर का इस्तेमाल
    WhatsApp में एक लो लाइट मोड वाला मोड मिल रहा है जो यूजर्स को लो लाइट कंडीशन में वीडियो कॉल अटैंड करने में मदद कर सकता है। वॉट्सऐप पर लो लाइट मोड इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को वीडियो कॉल के दौरान बल्ब लोगो पर टैप करना होगा। इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप पर लो लाइट मोड को चालू करने से यूजर्स को लो लाइट कंडीशन में कॉल करते हुए बेहतर वीडियो क्वालिटी मिल सकती है।
  • What is Digital Arrest : घर बैठे-बैठे वीडियो कॉल पर लुट रहे लोग, ठगी के इस तरीके से सावधान!
    Digital Arrest : हाल के दिनों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जब लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के लिए अपराधियों ने उन्‍हें ‘डिज‍िटल अरेस्‍ट’ किया।
  • WhatsApp का गजब फीचर, वीडियो कॉल में एक साथ शामिल हो पाएंगे 32 यूजर्स
    Meta के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने बताया कि नए अपडेट ऐप पर स्क्रीन शेयरिंग में सुधार लाएगा।
  • आपका बेटा थाने में है, बात कीजिए… Whatsapp पर आ रही ऐसी फर्जी कॉल्‍स से बचें, देखें Video
    Fraud Calls on Whatsapp : सोशल मीडिया पर तमाम लोग यह कंप्‍लेंट कर रहे हैं कि उनके पास ऐसी कॉल्‍स और वॉट्सऐप वॉइस कॉल आ रही हैं, जिनमें उनके परिवार के लोगों को थाने लाए जाने की बात कही जा रही है।

Video Call - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »