• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • व्हाट्सऐप ने किया एनक्रिप्शन का ऐलान, अब कोई नहीं पढ़ सकेगा आपके मैसेज

व्हाट्सऐप ने किया एनक्रिप्शन का ऐलान, अब कोई नहीं पढ़ सकेगा आपके मैसेज

व्हाट्सऐप ने किया एनक्रिप्शन का ऐलान, अब कोई नहीं पढ़ सकेगा आपके मैसेज
विज्ञापन
दुनिया की सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस व्हाट्सऐप के एक अरब से ज्यादा यूजर के लिए अच्छी खबर है। अब व्हाट्सऐप एंड्रॉयड, आईफोन, ब्लैकबेरी और दूसरे प्लेटफॉर्म पर पूरी तरह एनक्रिप्टेड होगा। अभी तक व्हाट्सऐप मैसेज सुरक्षा एजेंसियों से लेकर हैकर तक कोई भी इंटरसेप्ट कर सकता था, लेकिन अब मैसेज ऐसे कोड में जाएगा जिसे हर कोई नहीं पढ़ पाएगा। 

अपनी निजता और सरक्षा को लेकर चिंतित रहने वाले यूजर के लिए निश्चित तौर पर यह राहत भरी खबर है। व्हाट्सऐप के सह-संस्थापक जैन कॉम और ब्रायन रोट ने एक ब्लॉग पोस्ट में मंगलवार को बताया, ''बात बिल्कुल साफ है, जब आप किसी मैसेज को भेजेंगे, तो तो मैसेज रिसीव करने वाले व्यक्ति या ग्रुप ही इसे पढ़ सकते हैं। इस मैसेज को और कोई भी नहीं पढ़ सकता। ना साइबर क्रिमिनल। ना हैकर। ना ही सरकार। यहां तक कि हम भी नहीं।''

अब से जो भी यूजर लेटेस्ट व्हाट्सऐप वर्जन का इस्तेमाल करेगा उसके द्वारा किये जाने वाली हर कॉल समेत मैसेज, फोटो, वीडियो, फाइल और वॉइस मैसेज जो भी आप भेजेंगे वो पूरी तरह से एनक्रिप्टेड होगा। इसमें ग्रुप चैट भी शामिल है।

व्हाट्सऐप ब्लॉग के मुताबिक, अब व्हाट्सऐप उन चुनिंदा प्लेटफॉर्म में शामिल हो गया है जिन पर एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन डिफॉल्ट हो जाता है। उम्मीद है कि हम यूजर की निजी बातचीत की सुरक्षा के लिए सबसे बेहतर उपाय करेंगे।

इस एनक्रिप्शन से सिर्फ मैसेज भेजने और प्राप्त करने वाले यूजर ही मैसेज को  पढ़ सकते हैं। इस एनक्रिप्शन के साथ ही अब किसी सरकार और सुरक्षा एजेंसी के लिए वारंट होने के बावजूद किसी वॉइस कॉल और इंस्टेंट मैसेज को देखना वर्चुअली नामुमकिन हो जाएगा।

फेसबुक के स्वामित्व वाले व्हाट्सऐप ने क्रिमिनल जांच में शामिल शासकीय जांचकर्ताओं को खासा परेशान कर दिया है लेकिन ऐप्पल की तरह व्हाट्सऐप से जुड़े मामलों को अब तक कोर्ट तक नहीं ले जाया गया है। ऐप्पल आईफोन के मामले के बाद हाल ही में मैसेज एनक्रिप्शन को लेकर खासी चर्चा हो चुकी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Apple, Apps, Encryption, Microsoft, WhatsApp
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  2. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  4. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  6. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  7. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  8. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  9. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  10. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »