व्हाट्सऐप ने लॉन्च किया डेस्कटॉप ऐप

व्हाट्सऐप ने लॉन्च किया डेस्कटॉप ऐप
विज्ञापन
व्हाट्सऐप ने मंगलवार को विंडोज और मैक के लिए डेस्कटॉप ऐप लॉन्च कर दिए। नए ऐप कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। इच्छुक यूज़र ऐप को वहां से डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रहे कि ये ऐप विंडोज 8 या उसके बाद के वर्ज़न और मैक ओएस 10.9 या उसके बाद के वर्ज़न पर ही चलेंगे।

डेस्कटॉप ऐप के लॉन्च के साथ व्हाट्सऐप अब ऐप के तौर पर सभी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। गौर करने वाली बात है कि कंपनी ने व्हाट्सऐप डेस्कटॉप ऐप जारी करने के 14 महीने पहले ही व्हाट्सऐप वेब की शुरुआत की थी। यह पहला मौका था जब इस लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप को मोबाइल के अलावा किसी अन्य प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया गया था।

व्हाट्सऐप डेस्कटॉप ऐप बहुत हद तक व्हाट्सऐप वेब क्लाइंट की तरह ही काम करता है। और ऐप अपने आप ही आपके मोबाइल डिवाइस से सारे मैसेज और चैट को कॉपी कर लेगा।

व्हाट्सऐप ने एक ब्लॉग में कहा, ''आज हम डेस्कटॉप ऐप लॉन्च कर रहे हैं ताकि आप किसी भी समय और कहीं भी अपनों के साथ जुड़े रहें। चाहें आपके पास फोन हो या फिर कंप्यूटर।''

नए डेस्कटॉप ऐप मोबाइल पर मौजूद व्हाट्सऐप से पूरी तरह से सिंक होंगे। यह ऐप अलग से डेस्कटॉप पर चलेगा। इसका मतलब है कि ऐप इस्तेमाल करने पर डेस्कटॉप पर अलग नोटिफिकेशन आएगा।

व्हाट्सऐप डेस्कटॉप को इस्तेमाल करने के लिए वेब क्लाइंट की तरह यूज़र को अपने स्मार्टफोन में मौजूद व्हाट्सऐप ऐप से एक क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा। इसके लिए यूज़र को सेटिंग्स के अंदर व्हाट्सऐप वेब मेन्यू में जाना होगा। ऐसा करने से पहले यूज़र यह सुनिश्चित कर लें कि वे अपने एंड्रॉयड, आईओएस, विंडोज फोन या ब्लैकबेरी पर व्हाट्सऐप के लेटेस्ट वर्ज़न का इस्तेमाल कर रहे हैं।

इस साल की शुरुआत में ही व्हाट्सऐप ने जानकारी दी थी कि अब इस मैसेजिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल दुनिया भर में 100 करोड़ से ज्यादा लोगों द्वारा किया जाता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, Apps, Facebook, Mac, Microsoft, Social, WhatsApp
केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  2. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  3. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  4. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  5. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  6. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  7. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  8. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  9. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  10. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »