व्हाट्सऐप एक जनवरी से इन स्मार्टफोन में नहीं चलेगा

व्हाट्सऐप एक जनवरी से इन स्मार्टफोन में नहीं चलेगा
ख़ास बातें
  • व्हाट्सऐप एक जनवरी से पुराने ओएस को सपोर्ट करना बंद कर देगा
  • इस लिस्ट में एंड्रॉयड 2.2, आईओएस 6 और विंडोज़ फोन 7 समेत पुराने वर्ज़न है
  • ब्लैकबेरी और नोकिया सिम्बियन यूज़र को जून तक सपोर्ट मिलता रहेगा
विज्ञापन
क्या आपके पास एंड्रॉयड 2.2 फ्रोयो या इससे पुराने वर्ज़न पर चलने वाला एंड्रॉयड स्मार्टफोन है? या फिर एक पुराना विंडोज़ स्मार्टफोन जिसे विंडोज़ 8.1 पर अपडेट नहीं किया गया है? और अगर आपके पास आईओएस 6 पर चलने वाला आईफोन है तो अगले साल से इन स्मार्टफोन में व्हाट्सऐप सपोर्ट नहीं मिलेगा। अगर आप लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो अब समय आ गया है कि आप नए डिवाइस पर स्विच कर जाएं।

व्हाट्सऐप ने फरवरी में घोषणा की थी कि कंपनी सभी प्लेटफॉर्म के पुराने स्मार्टफोन ऑपरेटिंग सिस्टम से अपना सपोर्ट बंद कर देगी। व्हाट्सऐप के मुताबिक नए फ़ीचर के लिए ये पुराने ओएस जरूरी तकनीक से लैस नहीं हैं। कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि, ''आने वाले समय में ऐप में नए फ़ीचर के विस्तार के लिए हमें ज्यादा क्षमताओं की जरूरत है।''

कंपनी की इस नई समयसीमा को बुहत ख़राब नहीं कहा जा सकता। एंड्रॉयड 2.3 जिंजरब्रेड को दिसंबर 2010 में लॉन्च किया गया था। इसलिए अगर आपके पास 5 साल पहले खरीदा गया कोई फोन है तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। आईफोन यूज़र के लिए सिर्फ आईफोन 3जीएस पर व्हाट्सऐप सपोर्ट नहीं करेगा क्योंकि इसमें आईओएस 7 अपडेट नहीं मिला था।

इससे पहले फरवरी में फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी ने कहा था कि, ''यह एक कठिन फैसला था। लेकिन व्हाट्सऐप इस्तेमाल कर रहे यूजर को उनके दोस्तो और परिवारों से बेहतर तरीके से जुड़े रखने के लिए ऐसा करना पड़ा। अगर आप भी इन डिवाइस के यूजर हैं तो 2017 में भी व्हाट्सऐप से जुड़े रहने के लिए 2016 के अंत तक नई एंड्रॉयड, आईफोन या विंडोज फोन ले लीजिये। ''

व्हाट्सऐप द्वारा लिया गया यह फैसला सही है क्योंकि व्हाट्सऐप क्रॉस-प्लेटफॉर्म मैसेजिंग सर्विस है जिससे अलग-अलग ओएस वाले लोग चैट कर पाते हैं। पिछले कुछ समय में व्हाट्सऐप में वीडियो कॉलिंग और वॉयस कॉलिंग जैसे फ़ीचर आए हैं।

गौर करने वाली बात है कि व्हाट्सऐप ने पिछले महीने ही ब्लैकबेरी ओएस, ब्लैकबेरी 10 ओएस, नोकिया एस40 और नोकिया सिम्बियन एस60 जैसे डिवाइस को मोहलत दी थी। कंपनी ने कहा था कि इन प्लेटफॉर्म को 2017 तक सपोर्ट मिलता रहेगा। लेकिन, यह मोहलत एंड्रॉयड 2.2 फ्रोयो और पुराने वर्ज़न, विंडोज़ फोन 7 और पुराने वर्ज़न व आईओएस 6 और पुराने ओएस को नहीं मिली।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  3. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  4. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  6. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  8. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  9. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  10. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »