• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • व्हाट्सऐप अगले साल जून तक ब्लैकबेरी और नोकिया स्मार्टफोन को करेगा सपोर्ट

व्हाट्सऐप अगले साल जून तक ब्लैकबेरी और नोकिया स्मार्टफोन को करेगा सपोर्ट

व्हाट्सऐप अगले साल जून तक ब्लैकबेरी और नोकिया स्मार्टफोन को करेगा सपोर्ट
ख़ास बातें
  • व्हाट्सऐप ने इससे पहले 2016 के बाद सपोर्ट बंद करने का ऐलान किया था
  • अब ब्लैकबेरी व नोकिया ओएस डिवाइस में जून 2017 तक व्हाट्सऐप सपोर्ट मिलेगा
  • 2017 से पुराने एंड्रॉयड, विंडोज़, आईओएस 6 में सपोर्ट नहीं मिलेगा
विज्ञापन
व्हाट्सऐप ने ब्लैकेबेरी के स्मार्टफोन यूज़र को राहत भरी ख़बर दी है। व्हाट्सऐप ने ब्लैकबेरी प्लेटफॉर्म के लिए ऐप सपोर्ट की समयसीमा को बढ़ाने का फैसला किया है। दुनिया भर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने इसी साल घोषणा की थी कि कंपनी 2017 से ब्लैकबेरी और नोकिया के ऑपरेटिंग सिस्टम सहित कई मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए सपोर्ट बंद करेगी।

कंपनी ने अपने सपोट पेज को अपडेट करने के साथ बताया, ''हम जल्द ही कुछ डिवाइस के लिए ऐप सपोर्ट बंद कर देंगे। 30 जून 2017 से ब्लैकबेरी ओएस और ब्लैकबेरी 10, नोकिया एस40 और नोकिया सिम्बियन एस60 में व्हाट्सऐप के लिए सपोर्ट नहीं मिलेगा।''

हालांकि, व्हाट्सऐप ने पुष्टि करते हुए कहा कि एंड्रॉयड 2.1 और एंड्रॉयड 2.2 के साथ-साथ विंडोज़ 7 यूज़र 2017 की शुरुआत से व्हाट्सऐप इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा आईफोन 3जीएस या आईओएस 6 पर चलने वाले डिवाइस भी सपोर्ट नहीं करेगा।


व्हाट्सऐप के मुताबिक, ''इन प्लेटफॉर्म से हमें सपोर्ट नहीं मिलता जिससे कि हम भविष्य में अपने ऐप में और ज्यादा फ़ीचर जोड़ सकें। अगर आप इनमें से किसी मोबाइल डिवाइस का इस्तेमाल कर रहे हैं तो हम आपको एंड्रॉयड 2.3+ ओएस, विंडोज़ फोन 8+ या आईओएस 7+ पर तलने वाले आईफोन पर 2016 से पहले अपग्रेड करने की सलाह देंगे। अगर आप व्हाट्सऐप लगातार इस्तेमाल करना चाहते हैं।''

व्हाट्सऐप ने जानकारी दी कि अभी अलग-अलग प्लेटफॉर्म के बीच अभी चैट हिस्ट्री ट्रांसफर करने का कोई विकल्प नहीं है। लेकिन कंपनी यूज़र के कहने पर ईमेल के जरिए चैट हिस्ट्री अटैच कर सकती है।

इससे पहले मैसेजिंग सर्विस व्हाट्सऐप ने जोर देते हुए कहा था कि 2009 में व्हाट्सऐप के लॉन्च होने के बाद से मार्केट काफी बदला है। इससे पहले बाजार में मौज़ूद एंड्रॉयड व आईओएस प्लेटफॉर्म वाले डिवाइस का हिस्सा 25 प्रतिशत था। जबकि ब्लैकबेरी और नोकिया के ऑपरेटिंग सिस्टम वाले डिवाइस 70 प्रतिशत बाजार पर कब्जा किए हुए थे। व्हाट्सऐप द्वारा इन प्लेटफॉर्म से सपोर्ट वापस लेना इनकी गिरती हुई लोकप्रियता को दिखाता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, BlackBerry, Nokia, Symbian, WhatsApp, WhatsApp App
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  5. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  6. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  8. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  9. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  10. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »