लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने पुराने स्मार्टफोन में काम करना बंद कर दिया है। एंड्रॉयड 2.2 फ्रोयो या पुराने एंड्रॉयड वर्ज़न के अलावा आईफोन 3जीएस या आईओएस 6 और इससे कम ओएस पर चल रहे स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे यूज़र अब व्हाट्सैप नहीं चला पा रहे हैं।
क्या आपके पास एंड्रॉयड 2.2 फ्रोयो या इससे पुराने वर्ज़न पर चलने वाला एंड्रॉयड स्मार्टफोन है? या फिर एक पुराना विंडोज़ स्मार्टफोन जिसे विंडोज़ 8.1 पर अपडेट नहीं किया गया है? और अगर आपके पास आईओएस 6 पर चलने वाला आईफोन है तो अगले साल से इन स्मार्टफोन में व्हाट्सऐप सपोर्ट नहीं मिलेगा।