• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • व्हाट्सऐप में जल्द मिल सकते हैं बड़े इमोज़ी, म्यूज़िक शेयर करना भी होगा और मजेदार

व्हाट्सऐप में जल्द मिल सकते हैं बड़े इमोज़ी, म्यूज़िक शेयर करना भी होगा और मजेदार

व्हाट्सऐप में जल्द मिल सकते हैं बड़े इमोज़ी, म्यूज़िक शेयर करना भी होगा और मजेदार
विज्ञापन
हाल ही में व्हाट्सऐप में 'मेंशन' और 'ग्रुप इनवाइट लिंक' जैसे फीचर आने का पता चला था। अब इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस में बेहतर म्यूज़िक शेयरिंग फीचर और बड़े इमोज़ी आने की उम्मीद है।

जर्मन पब्लिकेशन मैकरकॉफ के मुताबिक, 'मेंशन' और 'ग्रुप इनवाइट लिंक' की तरह ही इन दोनों नए फ़ीचर को व्हाट्सऐप के आईओएस ऐप के बीटा वर्ज़न पर देखा गया है। सबसे पहले बात म्यूज़िक शेयरिंग की। रिपोर्ट में कहा गया है कि यूज़र अब अपने कॉन्टेक्ट के साथ गाने शेयर कर सकते हैं। गानों को स्टोर किया जा सकता है या यू़ज़र ऐप्पल म्यूज़िक पर गाने को लिंक कर सकते हैं। रिसीवर को एलबम आर्ट के साथ-साथ म्यूज़िक आइकन भी दिखेगा। अभी शेयर की जाने वाली 'ऑडियो' फाइल में यह फंक्शन शामिल नहीं है।

अब बात बड़े इमोज़ी की, ऐसा लगता है व्हाट्सैप ने ऐप्पल द्वारा आईओएस 10 में बड़े इमोज़ी पेश करने के बाद यह कदम उठाया है। व्हाट्सऐप इन बड़े इमोज़ी को पेश करने की तैयारी में है और उम्मीद की जारही है कि नए इमोज़ी रेगुलर इमोज़ी से करीब तीन गुना बड़े होंगे।
 

इसके अलावा आईओएस यूज़र के लिए व्हाट्सऐप पर जल्द ही जिफ इमेज सपोर्ट उपलब्ध कराए जाने की भी बात सामने आई थी। हालांकि, अभी तक व्हाट्सऐप के आईओएस ऐप पर यह फ़ीचर नहीं आया है।

इससे पहले इसी महीने, व्हाट्सऐप यूज़र को जवाब देने के लिए मैसेज़ कोट करने का फीचर भी मिला था। यूज़र को किसी चैट में जाकर मैसेज सेलेक्ट करना होता है। इसके बाद फॉरवर्ड, डिलीट, कॉपी,स्टार के पास ही एक पॉप अप रिप्लाई विकल्प दिखता है। इस पर क्लिक करने से यूज़र मैसेज कोट कर सकते हैं।

पिछले कुछ दिनों से फेसबुक के स्वामित्व वाले व्हाट्सऐप मैसेजिंग सर्विस पर नए फ़ीचर आते रहे हैं। लेकिन एंड्रॉयड बीटा ऐप वर्जन पर कुछ दिनों पहले दिखे वीडियो कॉलिंग फीचर का सभी यूज़र को बेसब्री से इंतज़ार है। याद दिला दें, कि व्हाट्सऐप ने पिछले महीने बड़ा अपडेट करते हुए व्हाट्सऐप वेब में डॉक्यूमेंट शेयरिंग का फीचर दिया था। इससे कुछ ही दिन पहले, कंपनी ने विडोज़ और ओएस एक्स के लिए पहला डेस्कटॉप ऐप जारी किया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »