Ios App

Ios App - ख़बरें

  • WhatsApp का धमाका! अब ग्रुप में होंगे 1500 मेंबर, आ रहा बड़ा अपडेट
    WhatsApp में ग्रुप मेंबर्स की संख्या बहुत जल्द 1500 होने जा रही है। अब तक ग्रुप के सदस्यों की संख्या 1024 तक सीमित थी, लेकिन कंपनी अब इसका साइज बढ़ाने जा रही है। WABetaInfo के अनुसार, नया अपडेट चरणबद्ध तरीके से रोल किया जाएगा। यह iOS और Android, दोनों ही प्लेटफॉर्म्स के लिए आएगा। सदस्यों की ऊपरी लिमिट को न सिर्फ ग्रुप चैट के लिए बढ़ाया जा रहा है, बल्कि कम्युनिटी के लिए भी यह लागू होगा।
  • BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
    KRAFTON India ने BGMI Air के लिए iPhone और iPad यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। अब iOS यूजर्स Apple App Store पर जाकर गेम के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इससे पहले Android यूजर्स के लिए Google Play Store पर प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ था। BGMI Air भारत में 10 दिसंबर 2026 को लॉन्च होगा। इसका शुरुआती डाउनलोड साइज करीब 1GB बताया गया है। यह गेम कम स्टोरेज और बेहतर परफॉर्मेंस वाले अनुभव को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसे सामान्य BGMI से अलग ऐप के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकेगा।
  • WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
    WhatsApp कथित तौर पर अपने यूजर्स के लिए चैट सिक्योरिटी फीचर लेकर आ रहा है। WABetaInfo के अनुसार, मैसेजिंग प्लेटफॉर्म यूजर्स के लिए Restricted Chat फीचर लेकर आ रहा है। एंड्रॉयड के बीटा वर्जन पर इसे रोल आउट किया जा रहा है। कहा गया है कि फीचर WhatsApp beta for Android 2.26.39.11 पर आने वाला है। यह फीचर प्राइमरी मोबाइल डिवाइस पर आपके चैट को आप तक ही सीमित कर देता है।
  • WhatsApp छोड़ो, 'कबूतर' पहुंचाएगा आपका मैसेज! Carrier Pidge ऐप के हो रहे जमकर डाउनलोड
    एक शख्स ने Carrier Pidge नाम का ऐसा ऐप बना डाला जिसमें एक कबूतर उड़कर आपका मैसेज रिसीवर तक ले जाता है। हालांकि यह एक वर्चुअल यानी बनावटी कबूतर है। लेकिन यह बहुत धीरे-धीरे उड़कर आपका मैसेज दूसरे शख्स तक पहुंचाता है।
  • Bilibili App: चीन की बिलीबिली देगी YouTube को टक्कर! Android के बाद अब iOS पर लॉन्च को तैयार
    चीन की बिलीबिली (Bilibili) ऐप अब ग्लोबल लेवल पर लॉन्च होने जा रही है। इसे चीन का YouTube भी कहा जाता है। यह ऐप गूगल के प्ले स्टोर पर पहले से ही उपलब्ध है, और अब iOS पर भी बहुत जल्द उपलब्ध होने वाला है। बिलीबिली (Bilibili) ऐप एक लोकप्रिय वीडियो-स्ट्रीमिंग और कम्युनिटी प्लेटफार्म है जो एनीमे (anime), गेमिंग और यूजर जनरेटेड कंटेंट पर केंद्रित है।
  • Apple ऐप स्टोर से हटाया गया Telegram, अब डाउनलोड नहीं कर पाएंगे यूजर्स
    Apple के ऐप स्टोर से Telegram का ऐप हटा दिया गया है। हालांकि, कंपनी की ओर से इसको लेकर आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं आया है। इस ऐप के दुनिया भर में 1 बिलियन से ज्यादा एक्टिव यूजर्स हैं। अब यह ऐप किसी भी रीजन में डाउनलोड या सर्च नहीं की जा सकती है। हालांकि, मौजूदा यूजर्स ठीक से इसका इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन नए डाउनलोड और अपडेट के लिए उपलब्ध नहीं है।
  • Apple यूजर्स के लिए खुशखबरी! 4 साल बाद भारत में कंपनी ने फिर शुरू की यह पेमेंट सर्विस
    Apple यूजर्स के लिए खुशखबरी है! कंपनी ने अपने App Store और iCloud के लिए फिर से एक पेमेंट सर्विस शुरू कर दी है जिसे 2022 में बंद कर दिया गया था। भारत में एपल के यूजर्स को अब App Store और iCloud पर्चेज के लिए कार्ड पेमेंट का ऑप्शन फिर से मिल गया है।
  • अब YouTube पर नहीं दिखेंगे Ads? इस ब्राउजर में फ्री मिल रहा है फीचर
    DuckDuckGo ने अपने ब्राउजर के लिए नया YouTube Ad Blocking फीचर पेश किया है। कंपनी के मुताबिक, यह फीचर वीडियो शुरू होने से पहले और प्लेबैक के दौरान दिखने वाले ज्यादातर YouTube Ads को ब्लॉक कर सकता है। फिलहाल यह फीचर iOS, Windows और Mac पर डिफॉल्ट रूप से उपलब्ध है, जबकि Android यूजर्स इसे Settings से ऑन कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि यह सिस्टम uBlock Origin की फिल्टर लिस्ट पर आधारित है। हालांकि, YouTube समय-समय पर अपने Ad सिस्टम में बदलाव करता है, इसलिए कुछ समय के लिए यह फीचर प्रभावित हो सकता है।
  • iPhone यूजर्स के लिए बड़ी राहत! Google Meet में अब चुटकी में करें मीटिंग जॉइन
    iPhone यूजर्स के लिए एक खुशखबरी है! Google ने iOS यूजर्स के लिए नया अपडेट जारी कर दिया है जिसके बाद अब आईफोन इस्तेमाल करने वालों को सीधे मीटिंग जॉइन करने की सुविधा मिलेगी। गूगल ने Google Meet वेब में यह अपडेट जारी किया है। iPhone यूजर्स को अब किसी मीटिंग को जॉइन करने के लिए किसी ऐप को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी।
  • Apple से लड़ते-लड़ते आखिर जीत गया Fortnite! 5 साल बाद App Store पर लौटा गेम
    Fortnite करीब 5 साल बाद फिर से Apple App Store पर वापस आ गया है। Epic Games और Apple के बीच लंबे समय से 30 प्रतिशत App Store कमीशन को लेकर विवाद चल रहा है। Epic Games के CEO Tim Sweeney ने Fortnite की वापसी को “Apple Tax के अंत की शुरुआत” बताया है। कंपनी का कहना है कि Apple डेवलपर्स को वैकल्पिक पेमेंट सिस्टम इस्तेमाल नहीं करने देता। इसी वजह से 2020 में Fortnite को iOS से हटा दिया गया था। अब Epic Games दुनियाभर में App Store नियमों और फीस को लेकर Apple के खिलाफ अपनी कानूनी लड़ाई जारी रखने की तैयारी में है।
  • पुराने mAadhaar ऐप की होने वाली है छुट्टी! UIDAI ने दी नया ऐप इंस्टॉल करने की सलाह
    UIDAI ने पुष्टि की है कि मौजूदा mAadhaar ऐप को जल्द बंद किया जाएगा। इसके बदले नया Aadhaar ऐप पेश किया गया है, जिसमें QR आधारित पहचान वेरिफिकेशन, Selective Share और बायोमेट्रिक लॉक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। नए ऐप की मदद से यूजर्स बिना पूरा Aadhaar नंबर शेयर किए जरूरी जानकारी साझा कर सकेंगे। ऐप में मोबाइल नंबर और पता अपडेट करने की सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा यूजर्स पांच फैमिली मेंबर्स तक जोड़ सकेंगे। UIDAI के मुताबिक नया Aadhaar ऐप 13 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है और Android व iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।
  • Prime Video पर दिखेगा MX Player का कंटेंट, फ्री और पेड शो एक जगह!
    Amazon ने भारत में Prime Video और Amazon MX Player को इंटीग्रेट करने का ऐलान किया है। आने वाले महीनों में यह बदलाव रोलआउट होगा, जिसके बाद यूजर्स को फ्री और पेड स्ट्रीमिंग कंटेंट एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेगा। Prime मेंबर्स को दोनों प्लेटफॉर्म्स का ओरिजिनल और एक्सक्लूसिव कंटेंट मिलेगा, जबकि फ्री यूजर्स AVOD कंटेंट देख पाएंगे। Android ऐप को रीब्रांड किया जाएगा, जबकि iOS, स्मार्ट टीवी और वेब यूजर्स को सीधे Prime Video ऐप पर रीडायरेक्ट किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि इससे यूजर्स और विज्ञापनदाताओं दोनों को बेहतर एक्सपीरियंस मिलेगा।
  • Google का AI बताएगा आपको क्या पहनना चाहिए! इस ऐप में मिलेगा नया फीचर
    Google Photos में जल्द ही Wardrobe नाम का नया AI फीचर आने वाला है, जो यूजर्स को आउटफिट चुनने में मदद करेगा। कंपनी के मुताबिक यह फीचर फोटो लाइब्रेरी को स्कैन करके कपड़ों की पहचान करेगा और उन्हें डिजिटल वॉर्डरोब में सेव करेगा। इसके जरिए यूजर्स अलग-अलग कपड़ों को मिक्स-मैच करके नए लुक बना सकते हैं और वर्चुअल ट्राय-ऑन फीचर से उन्हें देख भी सकते हैं। यह फीचर पहले Android पर और बाद में iOS पर उपलब्ध होगा। हालांकि इसकी कीमत और उपलब्धता को लेकर अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।
  • YouTube के जिस फीचर के लिए लोग देते थें पैसे, अब फ्री यूजर्स भी उठाएंगे फायदा
    YouTube ने Picture-in-Picture (PiP) मोड को अब फ्री यूजर्स के लिए भी उपलब्ध कराने का फैसला किया है। इस फीचर के जरिए यूजर्स वीडियो चलाते हुए ऐप से बाहर जाकर भी उसे छोटे विंडो में देख सकते हैं। कंपनी के मुताबिक यह सुविधा Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर longform non-music कंटेंट के लिए मिलेगी। हालांकि म्यूजिक वीडियो के लिए PiP फीचर अभी भी केवल Premium यूजर्स तक सीमित रहेगा। यह फीचर धीरे-धीरे सभी देशों में रोलआउट किया जा रहा है और आने वाले समय में सभी यूजर्स तक पहुंच जाएगा।
  • WhatsApp बना सुपर ऐप! अब चैट के साथ मोबाइल रिचार्ज और पेमेंट्स भी, ऐसे करें यूज
    WhatsApp ने भारत में नया मोबाइल रिचार्ज फीचर लॉन्च किया है, जिससे यूजर्स सीधे ऐप के अंदर प्रीपेड रिचार्ज कर सकते हैं। यह फीचर PayU के साथ पार्टनरशिप में पेश किया गया है और Android व iOS यूजर्स के लिए धीरे-धीरे रोलआउट हो रहा है। यूजर्स Jio, Airtel और Vi जैसे ऑपरेटर्स के प्लान चुनकर UPI, डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट कर सकते हैं। इसके अलावा ऐप में ₹ आइकन भी जोड़ा गया है, जिससे पेमेंट सेक्शन तक पहुंच आसान हो जाती है। यह फीचर WhatsApp को एक ऑल-इन-वन प्लेटफॉर्म बनाने की दिशा में कदम माना जा रहा है।

Ios App - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »