WhatsApp स्टेटस स्क्रीन पर नजर आएंगे विज्ञापन, जानें क्यों

WhatsApp कई सालों तक बिना किसी शर्त के फ्री सर्विस देने के बाद चैट ऐप पर विज्ञापन दिखाना शुरू करने जा रहा है।

WhatsApp स्टेटस स्क्रीन पर नजर आएंगे विज्ञापन, जानें क्यों

Photo Credit: WhatsApp

WhatsApp स्टेटस स्क्रीन पर विज्ञापन नजर आएंगे।

ख़ास बातें
  • WhatsApp चैट ऐप पर विज्ञापन दिखाना शुरू करने जा रहा है।
  • WhatsApp यूजर्स को सिर्फ स्टेटस स्क्रीन पर विज्ञापन नजर आएंगे।
  • WhatsApp पर कुछ स्टेटस अपडेट देखने के बाद विज्ञापन नजर आएंगे।
विज्ञापन
WhatsApp कई सालों तक बिना किसी शर्त के फ्री सर्विस देने के बाद चैट ऐप पर विज्ञापन दिखाना शुरू करने जा रहा है। साफतौर पर यूजर्स को सिर्फ स्टेटस स्क्रीन पर विज्ञापन नजर आएंगे जो कि Instagram की स्टोरीज जैसा है। तो जैसे आपको Instagram पर कुछ स्टोरीज देखने के बाद विज्ञापन नजर आते हैं तो वैसे ही आपको WhatsApp पर कुछ स्टेटस अपडेट देखने के बाद विज्ञापन नजर आएंगे। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

वॉट्सऐप के ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, उसका एड मैकेनिज्म यूजर्स के देश या शहर, भाषा और उनके द्वारा फॉलो किए जा रहे चैनल आदि के साथ-साथ उन विज्ञापन के डाटा का उपयोग करता है जिनसे यूजर्स इंटरैक्ट करते हैं। Meta ने कहा कि वह जरूरी विज्ञापन दिखाने के लिए यूजर्स के फोन नंबर, मैसेज, कॉल और ग्रुप्स जैसे निजी डाटा का उपयोग नहीं कर रहा है। अगर किसी यूजर ने अपना WhatsApp अकाउंट Meta के अकाउंट सेंटर में जोड़ा है, तो कंपनी विज्ञापन दिखाने के लिए उनकी अकाउंट प्राथमिकताओं का उपयोग करेगी।

कंपनी ने कहा कि वह कंपनियों और यूजर्स को डिस्कवरी सेक्शन में अपने चैनल वॉट्सऐप के ब्रॉडकास्ट फीचर को प्रमोट करने की अनुमति दे रही है। यह चुनिंदा क्रिएटर्स और बिजनेस को चैनल पर खास अपडेट अनलॉक करने के लिए यूजर्स से मेंबरशिप चार्ज लेने की अनुमति देगी। कंपनी ने कहा कि ये सब्सक्रिप्शन पेमेंट ऐप स्टोर पर आसान बनाए जाएंगे, जिससे भुगतान आसान होगा। मेटा ने कहा कि रोजाना 1.5 बिलियन से ज्यादा लोग स्टेटस और चैनल का उपयोग करते हैं।

WhatsApp ने अपने WhatsApp Business प्लेटफॉर्म और क्लिक-टू-WhatsApp एड के जरिए रेवेन्यू कमाया है। WhatsApp ने कहा कि विज्ञापन और ये फीचर्स आने वाले महीनों में ग्लोबल स्तर पर उपलब्ध होंगे।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, WhatsApp Ads, WhatsApp Stories, WhatsApp Features, Meta
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »