WhatsApp नहीं करेगा इन iPhone पर काम, जानें कौन से मॉडल हैं इसमें शामिल

WhatsApp ने कथित तौर पर 1 जून से कई पुराने iPhone मॉडल के लिए सपोर्ट करना बंद कर दिया है।

WhatsApp नहीं करेगा इन iPhone पर काम, जानें कौन से मॉडल हैं इसमें शामिल

Photo Credit: Unsplash/Mariia Shalabaieva

WhatsApp पर नया फीचर आ रहा है।

ख़ास बातें
  • WhatsApp आईफोन के इन मॉडल पर काम नहीं करेगा।
  • पुराने वर्जन का सपोर्ट न करके WhatsApp ऐप को ऑप्टिमाइज करना चाहता है।
  • WhatsApp डिवाइस अपडेट करने के लिए 5 माह का नोटिस पीरियड दे रहा है।
विज्ञापन
WhatsApp ने कथित तौर पर 1 जून से कई पुराने iPhone मॉडल के लिए सपोर्ट करना बंद कर दिया है। इंस्टेंट मैसेजिंग अपडेट ट्रैकर WABetaInfo के अनुसार, यह बदलाव WhatsApp की सिस्टम जरूरतों के अपडेट का एक हिस्सा है, जिसमें iPhone यूजर्स के लिए iOS 15.1 या बाद के वर्जन की जानकारी है। जिन डिवाइस को कम से कम iOS 15.1 में अपग्रेड नहीं किया जा सकता है तो उन पर अब वॉट्सऐप का उपयोग नहीं कर पाएंगे। iPhone के साथ-साथ एंड्रॉयड पर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म का उपयोग जारी रखने के लिए एंड्रॉयड डिवाइस में वर्जन 5.0 या उससे अपग्रेड होना चाहिए। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

WabetaInfo के अनुसार, पुराने वर्जन का सपोर्ट न करके WhatsApp ऐप को ऑप्टिमाइज करना चाहता है और नए फीचर्स पेश करना चाहता है जो कि पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर पाएंगे। WhatsApp अपने यूजर्स को डिवाइस को अपडेट करने के लिए 5 माह का नोटिस पीरियड भी प्रदान कर रहा है। अगर उनका हार्डवेयर नए iOS वर्जन का सपोर्ट नहीं करता है तो उन्हें नया डिवाइस देखना चाहिए।

वॉट्सऐप iPhone के इन मॉडल पर काम नहीं करेगा, क्योंकि इनका आखिरी iOS 12.5.7 है। इसमें iPhone 5s, iPhone 6 और iPhone 6 Plus, iPhone 6s, iPhone 6s Plus और iPhone SE (1st gen) शामिल हैं। जब तक ये उस वर्जन में अपडेट नहीं हो जाते हैं तब तक WhatsApp काम करना जारी रखेगा, कम से कम अगले बड़े सपोर्ट बदलाव तक जारी रहेगा।

अगर आप अपने iPhone के सॉफ्टवेयर वर्जन को चेक करना चाहते हैं तो उसके लिए सबसे पहले आपको अपने iPhone की सेटिंग में जाना है। उसके बाद जनरल पर टैप करना है और अबाउट का चयन करना है। अगर आपका डिवाइस iOS 15.1 या उससे ऊपर के वर्जन पर अपडेट नहीं हो पाता है, तो WhatsApp काम नहीं करेगा। ऐप का उपयोग करने के लिए यूजर्स को जल्द ही किसी सपोर्टेड डिवाइस पर स्विच करना होगा। अपडेट का प्लान 5 मई के लिए बनाया गया था, लेकिन इसमें देरी हुई। Meta ऐप के परफॉर्मेंस, सिक्योरिटी और नए फीचर तक एक्सेस के लिए पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए सपोर्ट को खत्म करती है।

WhatsApp ने यूजर्स की प्राइवेसी को बेहतर करने और निजी डाटा की सिक्योरिटी के लिए कई अपडेट पेश किए थी। नए बदलावों में एक प्राइवेसी फीचर है जो दूसरों को चैट और ग्रुप चैट से टेक्स्ट, फोटो या वीडियो कॉपी करने की अनुमति नहीं देता है, इससे निजी कंटेंट को बिना सहमति के शेयर करना या गलत उपयोग नहीं किया जा सकता है। इसके अलावा WhatsApp ने चैट लॉक जैसे टूल को बेहतर किया है जो कि यूजर्स को पासवर्ड, फिंगरप्रिंट या फेस आईडी के साथ निजी चैट को सुरक्षित करने की सुविधा प्रदान करता है। वहीं डिसअपीयरिंग मैसेज के फंक्शन में भी सुधार किए गए हैं, जिससे यूजर्स को इस पर ज्यादा कंट्रोल मिलता है कि उनके मैसेज ऑटोमैटिक तौर पर गायब होने से पहले कितने समय तक नजर आते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  2. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  3. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  4. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  5. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  6. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  7. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  8. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  9. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  10. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »