WhatsApp में Ads नहीं देखने तो देने होंगे पैसे? आने वाला है नया पेड सिस्टम
WhatsApp भविष्य में Status और Channels सेक्शन से विज्ञापन हटाने के लिए पेड सब्सक्रिप्शन ऑप्शन दे सकता है। एंड्रॉयड अथॉरिटी ने WhatsApp के Android वर्जन 2.26.3.9 में कुछ ऐसे टेक्स्ट स्ट्रिंग्स देखे हैं, जिनमें “Status & Channels without ads” के लिए सब्सक्रिप्शन का जिक्र है, जो ad-free अनुभव के लिए सब्सक्रिप्शन की ओर इशारा करते हैं। फिलहाल इसकी कीमत और लॉन्च टाइमलाइन साफ नहीं है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि यह सुविधा सभी देशों में मिलेगी या कुछ चुनिंदा रीजन तक सीमित रहेगी। इससे पहले WhatsApp में ads की टेस्टिंग को लेकर यूजर्स की नाराजगी सामने आ चुकी है।