Swiggy से जल्द हो सकती है वर्कर्स की छंटनी 

इससे पहले स्विगी की कॉम्पिटिटर Zomato ने अपने लगभग तीन प्रतिशत स्टाफ को खराब प्रदर्शन के कारण हटाया था

Swiggy से जल्द हो सकती है वर्कर्स की छंटनी 

टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और कस्टमर सर्विस जैसी डिविजंस से वर्कर्स को हटाया जा सकता है

ख़ास बातें
  • स्विगी से 250 से अधिक वर्कर्स की छंटनी हो सकती है
  • यह अपनी सभी डिविजंस में वर्कर्स की संख्या घटाना चाहती है
  • ई-कॉमर्स कंपनी Amazon देश में अपनी फूड डिलीवरी सर्विस बंद कर रही है
विज्ञापन
ऐप के जरिए ऑर्डर पर फूड डिलीवरी करने वाली Swiggy के लिए मुश्किलें बढ़ रही हैं। कंपनी इस महीने 250 से अधिक वर्कर्स की छंटनी कर सकती है। इसमें टेक्नोलॉजी, कस्टमर सर्विस और सप्लाई चेन डिविजंस से वर्कर्स को हटाया जा सकता है। इससे पहले स्विगी की कॉम्पिटिटर Zomato ने अपने लगभग तीन प्रतिशत स्टाफ को खराब प्रदर्शन के कारण हटाया था। 

एक मीडिया रिपोर्ट में स्विगी के बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि स्विगी अपने सभी फंक्शंस में वर्कर्स की संख्या घटाना चाहती है। कंपनी की रिस्ट्रक्चरिंग पर एडवाइज देने के लिए एक कंसल्टिंग फर्म को नियुक्त किया गया है। छंटनी में टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और कस्टमर सर्विस जैसी डिविजंस से वर्कर्स को हटाया जा सकता है। हाल ही में स्विगी ने वर्कर्स को प्रदर्शन के आधार पर वर्कर्स को निकालने की जानकारी दी थी। कंसल्टिंग फर्म की मदद से स्विगी ने अपनी टीमों की रिस्ट्रक्चरिंग शुरू कर दी है। कुछ सीनियर एग्जिक्यूटिव्स को प्रमोशन भी दी गई है। स्विगी के ग्रॉसरी डिलीवरी प्लेटफॉर्म Instamart से वर्कर्स को खर्च घटाने के लिए कंपनी की अन्य डिविजंस में ट्रांसफर किया जा रहा है। 

पिछले महीने ई-कॉमर्स कंपनी Amazon ने देश में अपनी फूड डिलीवरी बंद करने का फैसला किया था। कंपनी को इस बिजनेस में Swiggy और Zomato से कड़ी टक्कर मिल रही थी। इससे पहले एमेजॉन ने अपनी एडटेक यूनिट को भी बंद किया था। कंपनी ने अपने रेस्टोरेंट पार्टनर्स को 29 दिसंबर से यह सर्विस बंद करने की जानकारी दी है। 

कंपनी की इस यूनिट को Amazon Food कहा जाता है। रेस्टोरेंट पार्टनर्स को 29 दिसंबर तक पेमेंट्स और कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ी अन्य देनदारियों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया है। कंपनी की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि रेस्टोरेंट पार्टनर्स को कंपनी के टूल्स और रिपोर्ट्स का जनवरी के अंत तक एक्सेस जारी रहेगा। रेस्टोरेंट पार्टनर्स को पत्र में बताया गया है, "इस फैसले का मतलब है कि आपको इस तिथि के बाद Amazon Food के जरिए कस्टमर्स से ऑर्डर्स नहीं मिलेंगे। आपको तब तक ऑर्डर्स मिलने जारी रहेंगे और हमें उम्मीद है कि आप उन ऑर्डर्स को पूरा करेंगे।" Swiggy और Zomato को टक्कर देने के लिए देश में Amazon Food को बेंगलुरु से शुरू किया गया था और बाद में इसे बढ़ाया गया था। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  2. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  3. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  4. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  6. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  7. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  8. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  9. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  10. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »