Paytm से भेजें पोस्टकार्ड, अब अपने आप रीचार्ज होगा आपका वॉलेट

कुछ दिनों पहले ही पेटीएम एंड्रॉयड ऐप पर दोस्तों या परिवारवालों को फोनबुक के जरिए ही पैसे भेजने की सुविधा आई थी। इसके लिए सिर्फ उस कॉन्टेक्ट के प्रोफाइल को खोलना होता है। अब कंपनी ने आईओएस और एंड्रॉयड ऐप पर पोस्ट कार्ड फीचर जोड़ा है।

Paytm से भेजें पोस्टकार्ड, अब अपने आप रीचार्ज होगा आपका वॉलेट
ख़ास बातें
  • कंपनी ने आईओएस और एंड्रॉयड ऐप पर पोस्ट कार्ड फीचर जोड़ा है
  • पेटीएम ऑटोमैटिक फीचर अभी सिर्फ एंड्रॉयड यूज़र के लिए उपलब्ध है
  • यूज़र अब किसी भी राशि को न्यूनतम बैलेंस के तौर पर तय कर सकते हैं
विज्ञापन
कुछ दिनों पहले ही पेटीएम एंड्रॉयड ऐप पर दोस्तों या परिवारवालों को फोनबुक के जरिए ही पैसे भेजने की सुविधा आई थी। इसके लिए सिर्फ उस कॉन्टेक्ट के प्रोफाइल को खोलना होता है। अब कंपनी ने आईओएस और एंड्रॉयड ऐप पर पोस्ट कार्ड फीचर जोड़ा है। अब आपके मन में सवाल होगा कि पोस्ट कार्ड किस काम आएगा? दरअसल, इसकी मदद से आप अपने जान पहचान के किसी भी शख्स को पैसे भेजे सकेंगे, वो भी कस्टमाइज़ेशन विकल्प के साथ। इसके साथ निजी तौर पर मैसेज भी भेजना संभव होगा। कंपनी ने पेटीएम ऑटोमैटिक फीचर को भी पेश किया है जिसकी मदद से पेटीएम वॉलेट अपने आप टॉप अप हो जाएगा।

एंड्रॉयड पर पेटीएम ऐप का 5.10.0 वर्ज़न और आईओएस पर 5.11.3 वर्ज़न दूसरों को पोस्टकार्ड भेजने की सुविधा के साथ आता है। पोस्ट कार्ड भेजने के लिए यूज़र को पेटीएम खोलना होगा और इसके बाद होम स्क्रीन पर पोस्ट कार्ड विकल्प को चुनना होगा। इसके बाद यूज़र को सेंड ए पोस्ट कार्ड विकल्प को चुनना होगा। यूज़र चाहें तो सीधे मोबाइल नंबर डाल सकते हैं या कॉन्टेक्ट में से किसी को चुन सकते हैं।

इसके बाद पेटीएम यूज़र को वो राशि बतानी होगी जिसे वे अपने कॉन्टेक्ट को भेजना चाहते हैं। और इसके साथ एक निजी टैक्स मैसेज भी लिख सकते हैं। इसके अलावा उपलब्ध विकल्पों में से पोस्ट कार्ड के डिज़ाइन को चुनना होगा। इसके बाद पोस्ट कार्ड भेजने को तैयार है। गौर करने वाली बात है कि अगर वह शख्स 10 दिनों के अंदर आपके पोस्ट कार्ड को एक्सेप्ट नहीं करता है तो पूरी राशि आपके वॉलेट में वापस आ जाएगी।

कंपनी ने ऐप स्टोर में कहा है, "आप अपने दोस्तों और परिवार वालो को पेटीएम पोस्टकार्ड्स के ज़रिए गिफ्ट, बधाई और आशीर्वाद भेज सकते हैं। गिफ्ट के लिए क्यों चिंता करनी जब आप पेटीएम कैश भेज सकते हैं, वो भी कस्टम थीम और मैसेज के साथ। पोस्टकार्ड को खोलते ही भेजी हुई राशि अपने आप ही पेटीएम बैलेंस का हिस्सा बन जाएगी। तो पेटीएम पोस्टकार्ड एक्सचेंज शुरू कर दीजिए। अगले अपडेट का इंतज़ार कीजिए और जानिए कि पोस्टकार्ड के साथ आपको कितना मज़ा आता है।!!"
 
paytm

अब बात पेटीएम ऑटोमैटिक की। यह फीचर अभी सिर्फ एंड्रॉयड यूज़र के लिए उपलब्ध है। यूज़र अब किसी भी राशि को न्यूनतम बैलेंस के तौर पर तय कर सकते हैं। न्यूनतम बैलेंस होने पर रीचार्ज की राशि तय कर सकते हैं। इसके बाद आपका बैलेंस जैसे ही न्यूनतम राशि से कम होगा। वॉलेट में अपने आप ही टॉप अप हो जाएगा। यह राशि दिन में एक बार आएगी। अगर वॉलेट का बैलेंस मासिक यूज़ेज सीमा से ज़्यादा हो जाता है तो राशि अगले महीने ही जुड़ेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Paytm Post Cards, Paytm Automatic, Apps, Android, Apple, Paytm, Internet, India

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »