मोबिक्विक लाइट वॉलेट ऐप लॉन्च, 2जी नेटवर्क में भी करेगा काम

मोबिक्विक लाइट वॉलेट ऐप लॉन्च, 2जी नेटवर्क में भी करेगा काम
विज्ञापन
कमज़ोर इंटरनेट कनेक्टिविटी वाले इलाकों में मोबाइल वॉलेट के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के मकसद से मोबिक्विक ने सोमवार को मोबिक्विक लाइट ऐप लॉन्च किया। यह ऐप 1 एमबी से भी कम स्टोरेज की खपत करेगा। मोबिक्विक लाइट एंड्रॉयड ऐप को 2जी नेटवर्क में भी बिना किसी दिक्कत के चलने के लिए ऑप्टिमाइज़ किया गया है। कंपनी इसके जरिए छोटे व्यापारियों में मोबाइल वॉलेट पेमेंट को बढ़ावा देने की कोशिश कर रही है।

मोबिक्विक लाइट ऐप में कुछ ऐसे फ़ीचर भी हैं जो कमज़ोर इंटरनेट कनेक्टिविटी वाले ग्रामीण इलाकों में बेहद ही कारगर साबित होंगे। यूज़र मोबिक्विक लाइट ऐप को मिस्ड कॉल देकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा ई-मेल आईडी की जगह सिर्फ फोन नंबर देकर भी साइन अप करना संभव है। मोबिक्विक लाइट ऐप हफ्ते के अंत तक उपलब्ध होगा। कंपनी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके यह जानकारी दी।

मोबिक्विक लाइट ऐप को डाउनलोड करने के लिए यूज़र को किसी भी एंड्रॉयड स्मार्टफोन से 8097180971 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। इसके बाद उन्हें एक मैसेज मिलेगा जिसमें डाउनलोड पेज का डायरेक्ट लिंक होगा। इसके बाद यूज़र को मोबिक्विक प्लेटफॉर्म पर रजिस्टर करने के लिए वन टाइम पासवर्ड मिलेगा। इस तरह से यूज़र को मोबिक्विक की सेवाओं का फायदा उठाने के लिए ईमेल आईडी या गूगल प्ले अकाउंट की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। मोबिक्विक लाइट ऐप एंड्रॉयड वर्ज़न2.3 जिंजरब्रेड के बाद के सभी एंड्रॉयड वर्ज़न पर काम करेगा।
 
mobilekwik lite screenshots

मोबिक्विक लाइट ऐप हिंदी और अंग्रेजी यूज़र इंटरफेस को सपोर्ट करता है। इसके जरिए यूज़र पेमेंट ले सकते हैं। बैंक या किसी और शख्स को पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। मोबिक्विक लाइट यूज़र को 31 मार्च 2017 तक बैंक में पैसे ट्रांसफर करने के लिए कोई ट्रांसफर राशि नहीं लगेगी। कंपनी ने जानकारी दी है कि ऐप का ऑफलाइन वर्ज़न भी जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  4. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  5. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  6. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  10. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »