एक ऑफर MobiKwik UPI का भी है, जिसके तहत आप 149 रुपये या उससे अधिक के रीचार्ज पर 5 प्रतिशत (अधिकतम 50 रुपये) कैशबैक पा सकते हैं। यह ऑफर नए और मौजूदा दोनों यूज़र्स के लिए हैं।
MobiKwik के प्रवक्ता ने एक ईमेल के जरिए कहा कि कंपनी अपने पीसीआई-डीएसएस और आईएसओ प्रमाणपत्रों के तहत कड़े अनुपालन उपायों के अधीन है, जिसमें वार्षिक सुरक्षा ऑडिट और त्रैमासिक प्रवेश परीक्षण शामिल हैं, जो प्लेटफॉर्म की सिक्योरिटी को सुरक्षित रखते हैं।
डिवाइस के डिस्काउंट ऑफर के अलावा, कंपनी Freecharge के जरिए पेमेंट करने पर फ्लैट 75 रुपये की छूट दे रही है और MobiKwik wallet से खरीदारी करने पर 10 प्रतिशत कैशबैक प्राप्त होगा।
itel का कहना है कि इस स्कीम के साथ मोबाइल फोन खरीदने वाले ग्राहकों को Bajaj EMI नेटवर्क और Mobikwik वॉलेट के जरिए कैशबैक ऑफर्स, आकर्षक डिस्काउंट और कूपन आदि डील्स भी मिलेंगे।
सिंह ने ट्वीट किया कि MobiKwik और अन्य फिनटेक फर्मों को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा Aarogya Setu ऐप का लिंक शामिल करने के लिए कहा गया, जिससे इस कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग ऐप को डाउनलोड करने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोग जागरूक हो सके।
Reliance Jio को टक्कर देने और मार्केट में अपनी धाक जमाने रखने के लिए Vodafone ने 99 रुपये का नया प्लान लॉन्च किया है। यह प्लान फिलहाल वोडाफोन ऐप पर है। यह प्लान Paytm और MobiKwik पर रिचार्ज के लिए उपलब्ध नहीं है।
सरकारी दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लि. (बीएसएनएल) ने गुरुवार को एक मोबाइल वॉलेट लॉन्च किया, जो उसके मौजूदा 10 करोड़ ग्राहकों को बिल भुगतान और ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर इस वॉलेट के माध्यम से भुगतान करने में सक्षम बनाएगा। इस वॉलेट को मोबिक्विक ने विकसित किया है और बीएसएनएल की तरफ से जारी किया है।
ग्राहकों की बढ़ती रुचि को देखते हुए स्मार्टफोन ग्राहकों ने जियो के साथ साझेदारी कर ग्राहकों को और ज़्यादा डेटा देना शुरू किया। अब पेमेंट वेबसाइट से जियो यूज़र कैशबैक के तौर पर ऑफर का फायदा पा सकते हैं।
बस कुछ दिन का इंतज़ार और, जी हां अपने पसंदीदा मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप के जरिए अपने दोस्तों और परिवार को जल्द ही पैसे भेज पाएंगे। फेसबुक के स्वामित्व वाली WhatsApp के इसी हफ्ते रिलीज़ हुए एंड्रॉयड ऐप के बीटा वर्ज़न में इस बहु-प्रतीक्षित फ़ीचर को देखा गया है।
ऐसा लगता है कि अमेज़न ने अपनी पेमेंट सर्विस अमेज़न पे से बड़ी उम्मीदें बांध रखीं हैं। कंपनी ने भारत में अपनी पेमेंट सर्विस अमेज़न पे के जरिए मोबाइल रीचार्ज करने का फ़ीचर उपलब्ध करा दिया है।
अब आप जल्द ही अपने दोस्तों को व्हाट्सऐप के जरिए पैसे भेज पाएंगे। फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी द्वारा अपने मैसेजिंग ऐप WhatsApp में इस साल के अंत तक यूपीआई के लिए सपोर्ट जारी किए जाने की उम्मीद है। यह जानकारी एक सूत्र के हवाले से मिली है।
सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार सेवाप्रदाता कंपनी बीएसएनएल ने फेसबुक एवं मोबीक्विक के साथ कुछ समझौते किए हैं। इन समझौतों के जरिए बीएसएनएल का उद्देश्य अपनी इंटरनेट सेवाओं और वेल्यू एडेड सर्विस को लोकप्रिय बनाना है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि ये समझौते विश्व दूरसंचार एवं सूचना समुदाय दिवस के मौके पर किए गए हैं।