• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • गलत उम्र डालकर अकाउंट चलाना पड़ेगा भारी, बच्चों की सेफ्टी के लिए Meta ने लगाई AI पुलिस!

गलत उम्र डालकर अकाउंट चलाना पड़ेगा भारी, बच्चों की सेफ्टी के लिए Meta ने लगाई AI पुलिस!

Meta ने Instagram, Facebook और Messenger पर टीन यूजर्स की सुरक्षा के लिए नए AI आधारित एज डिटेक्शन और वेरिफिकेशन फीचर्स लॉन्च किए हैं।

गलत उम्र डालकर अकाउंट चलाना पड़ेगा भारी, बच्चों की सेफ्टी के लिए Meta ने लगाई AI पुलिस!

Photo Credit: Meta

Instagram और Facebook पर नए Teen Safety फीचर्स लागू होंगे

ख़ास बातें
  • Meta अब AI से टीन यूजर्स की पहचान करेगा
  • गलत उम्र डालने वाले अकाउंट्स पर सख्ती बढ़ेगी
  • Instagram और Facebook पर नए Teen Safety फीचर्स लागू होंगे
विज्ञापन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कम उम्र के यूजर्स की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंता के बीच Meta ने नए AI-पावर्ड एज वेरिफिकेशन और प्रोटेक्शन फीचर्स का ऐलान किया है। कंपनी अब AI की मदद से ऐसे यूजर्स की पहचान करने की कोशिश करेगी जो खुद को एडल्ट दिखाने के लिए गलत उम्र दर्ज करते हैं। Meta का कहना है कि इन नए सिस्टम्स का मकसद किशोर यूजर्स को ज्यादा सुरक्षित ऑनलाइन एक्सपीरियंस देना और अंडरएज अकाउंट्स पर सख्ती बढ़ाना है।

Meta ने बताया कि अगर किसी यूजर के बारे में यह संकेत मिलता है कि वह टीनेजर हो सकता है, तो उसे ऑटोमैटिकली "Teen Account" प्रोटेक्शन में डाल दिया जाएगा, भले ही अकाउंट में एडल्ट जन्मतिथि दर्ज हो। यह प्रोटेक्शन Instagram, Facebook और Messenger पर लागू होगा। इसमें अनजान लोगों के मैसेज लिमिट करना, सेंसिटिव कंटेंट पर रोक और 18 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए डिफॉल्ट सेफ्टी सेटिंग्स जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

Meta ने यह भी बताया कि वह अब AI आधारित विजुअल एनालिसिस का इस्तेमाल करेगी, जिससे संभावित अंडरएज यूजर्स की पहचान बेहतर तरीके से की जा सके। इसके तहत सिस्टम यूजर की पोस्ट, कैप्शन, कमेंट्स और बायो जैसी एक्टिविटी के साथ-साथ फोटो और वीडियो में दिखाई देने वाले सामान्य फिजिकल पैटर्न का भी विश्लेषण करेगा। कंपनी का कहना है कि यह फेस रिकग्निशन टेक्नोलॉजी नहीं है और इससे किसी व्यक्ति की पहचान नहीं की जाती, बल्कि केवल संभावित एज ग्रुप का अनुमान लगाया जाता है।

इसके अलावा Meta अपने डिटेक्शन सिस्टम को Instagram Reels, Instagram Live और Facebook Groups जैसे सेक्शन्स तक भी बढ़ा रही है। अगर कोई अकाउंट संभावित रूप से अंडरएज पाया जाता है, तो उसे डिएक्टिवेट किया जा सकता है या फिर यूजर को दोबारा एक्सेस पाने के लिए एज वेरिफिकेशन पूरा करना होगा।

एज वेरिफिकेशन के लिए कंपनी सरकारी आईडी या Yoti के फेसियल एज एस्टिमेशन टूल्स का इस्तेमाल करेगी। Meta का कहना है कि AI-सपोर्टेड रिव्यू सिस्टम्स अब पहले से ज्यादा तेज और लगातार एक जैसे फैसले देने में सक्षम हैं।

कंपनी पैरेंट्स के लिए भी नए टूल्स जोड़ रही है। अब माता-पिता को नोटिफिकेशन भेजे जाएंगे, जिनमें बच्चों की उम्र की जानकारी चेक और कन्फर्म करने से जुड़े सुझाव होंगे। साथ ही Family Center टूल्स के जरिए पैरेंटल कंट्रोल और यूजेज इनसाइट्स भी उपलब्ध रहेंगे।

Meta के मुताबिक, एज वेरिफिकेशन सिर्फ एक कंपनी की समस्या नहीं बल्कि पूरे इंडस्ट्री का चैलेंज है। कंपनी का मानना है कि ऐप स्टोर्स और ऑपरेटिंग सिस्टम्स को सेंट्रलाइज्ड एज वेरिफिकेशन सिस्टम अपनाना चाहिए, जिससे अलग-अलग ऐप्स पर बार-बार वेरिफिकेशन की जरूरत कम हो सके।

रोलआउट की बात करें तो Instagram पर AI आधारित टीन डिटेक्शन सिस्टम को यूरोपियन यूनियन के 27 देशों और ब्राजील में एक्सपैंड किया जा रहा है। वहीं Facebook पर इसकी शुरुआत अमेरिका से होगी, जिसके बाद यूके और यूरोपियन यूनियन में इसे बढ़ाया जाएगा। कंपनी का कहना है कि आने वाले समय में इसे और देशों तक पहुंचाया जाएगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  3. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  6. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  11. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  12. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  13. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  5. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  6. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »