• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • चंद Views में करा रहा है मोटी कमाई! क्या है चीन का Bilibili ऐप और भारत में कब आएगा? यहां जानें सब कुछ

चंद Views में करा रहा है मोटी कमाई! क्या है चीन का Bilibili ऐप और भारत में कब आएगा? यहां जानें सब कुछ

Bilibili चीन का लोकप्रिय वीडियो प्लेटफॉर्म है, जो अब ग्लोबल मार्केट में विस्तार कर रहा है। जानें क्या है Bilibili, भारत में क्यों उपलब्ध नहीं है और कितना Safe है।

चंद Views में करा रहा है मोटी कमाई! क्या है चीन का Bilibili ऐप और भारत में कब आएगा? यहां जानें सब कुछ

Photo Credit: AI Generated

Bilibili चीन का वीडियो प्लेटफॉर्म है जो अब ग्लोबल मार्केट में विस्तार कर रहा है

ख़ास बातें
  • Bilibili चीन का पॉपुलर वीडियो और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म है
  • अगस्त 2026 में इंटरनेशनल App ग्लोबली लॉन्च हुआ
  • भारत अभी Bilibili की आधिकारिक उपलब्धता लिस्ट में नहीं
विज्ञापन

अगर आप YouTube के अलावा किसी दूसरे वीडियो प्लेटफॉर्म की तलाश कर रहे हैं, तो इन दिनों Bilibili का नाम काफी चर्चा में है। चीन का यह वीडियो प्लेटफॉर्म अब सिर्फ Anime और Gaming कंटेंट तक सीमित नहीं रहना चाहता, बल्कि ग्लोबल क्रिएटर्स और दर्शकों तक पहुंच बनाने की तैयारी में है। खास बात यह है कि अगस्त 2026 में Bilibili ने अपने International App को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। फिलहाल यह Android पर उपलब्ध है, जबकि iOS वर्जन और ज्यादा देशों में विस्तार बाद में किए जाने की बात कही गई है।

यही वजह है कि भारत में भी Bilibili को लेकर सवाल बढ़ रहे हैं कि आखिर यह प्लेटफॉर्म क्या है, क्या इसे भारत में इस्तेमाल किया जा सकता है, अगर ऐप Play Store पर दिखाई नहीं देता तो इसकी वजह क्या है और क्या यह YouTube का नया ऑप्शन बन सकता है। चलिए Billibilli के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Bilibili क्या है?

Bilibili चीन का एक वीडियो और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म है, जिसकी शुरुआत Anime, Comics और Games यानी ACG कम्युनिटी के इर्द-गिर्द हुई थी। समय के साथ यह प्लेटफॉर्म काफी बड़ा हो गया और अब यहां Anime के साथ Creator Videos, User Generated Content और दूसरे तरह के वीडियो भी उपलब्ध हैं। कंपनी खुद इसे सिर्फ वीडियो देखने की जगह नहीं, बल्कि क्रिएटर्स और उनकी कम्युनिटी को जोड़ने वाला प्लेटफॉर्म बताती है।

इसके इंटरनेशनल ऐप पर Anime के अलावा शॉर्ट ड्रामा और यूजर जनरेटेड कंटेंट भी उपलब्ध हैं। Google Play की मौजूदा लिस्टिंग के मुताबिक इंटरनेशनल ऐप में 2,000 से ज्यादा लाइसेंस प्राप्त Anime टाइटल भी हैं।

भारत में Bilibili क्यों नहीं दिख रहा?

यहां बैन और उपलब्धता के बीच अंतर समझना जरूरी है। Bilibili की आधिकारिक इंटरनेशनल वेबसाइट पर भारत को अभी उन देशों की सूची में नहीं रखा गया है जहां इसकी इंटरनेशनल सर्विस उपलब्ध बताई गई है। इसलिए भारत में ऐप का उपलब्ध न होना अपने आप में सरकारी बैन का सबूत नहीं है।

वहीं, अगस्त 2026 में कंपनी ने अपने International ऐप को ग्लोबली लॉन्च करने की घोषणा की है। Bilibili Creator Hub के मुताबिक इसमें बेहतर Localization, आसान Sign-up और ग्लोबली डिस्ट्रीब्यूटेड कंटेंट पर फोकस किया गया है। कंपनी ने यह भी कहा है कि iOS वर्जन और ज्यादा देशों में उपलब्धता आगे जोड़ी जाएगी।

क्या Bilibili ऐप सेफ है?

किसी भी ऐप को सिर्फ इसलिए पूरी तरह सुरक्षित या असुरक्षित कहना सही नहीं होगा। Bilibili की Google Play लिस्टिंग के मुताबिक ऐप कुछ तरह की निजी जानकारी और अन्य डेटा कलेक्ट कर सकता है। Google Play पर दी गई जानकारी के अनुसार डेटा ट्रांजिट के दौरान Encryption का इस्तेमाल किया जाता है और यूजर डेटा डिलीट करने का अनुरोध भी कर सकता है।

Bilibili की प्राइवेसी पॉलिसी में भी बताया गया है कि अलग-अलग फीचर्स के लिए अलग तरह की जानकारी की जरूरत हो सकती है। कुछ सुविधाओं में अकाउंट वैरिफिकेशन और रियल-नेम ऑथेंटिकेशन जैसे प्रोसेस शामिल हैं।

इसलिए अगर कभी भारत में ऐप आधिकारिक तौर पर उपलब्ध होता है, तो इसे Google Play Store या कंपनी के आधिकारिक चैनल से ही डाउनलोड करना बेहतर रहेगा। अनजान APK वेबसाइटों से ऐप डाउनलोड करने से बचना चाहिए।

क्या Bilibili YouTube को टक्कर दे सकता है?

यही इस पूरी कहानी का सबसे दिलचस्प हिस्सा है। Bilibili अब चीन के बाहर भी Creators को अपने प्लेटफॉर्म से जोड़ने की कोशिश कर रहा है। कंपनी ने International App दोबारा लॉन्च करने के साथ-साथ अलग-अलग ग्लोबल मार्केट्स में हायरिंग शुरू की है और इंग्लिश-लैंगुएज वेबसाइट पर भी काम किया जा रहा है।

हालांकि, अभी इसे YouTube का सीधा ऑप्शन कहना जल्दबाजी होगी। YouTube का ग्लोबल यूजर बेस और Creator इकोसिस्टम काफी बड़ा है। Bilibili की मौजूदा ताकत Anime, Gaming और युवा कम्युनिटी जैसे क्षेत्रों में है, जबकि अब कंपनी इस आधार को दूसरे देशों और कंटेंट कैटेगरी तक फैलाना चाहती है।

भारत के लिए फिलहाल सबसे अहम बात यही है कि Bilibili ने ग्लोबल एक्सपेंशन की शुरुआत कर दी है, लेकिन भारत में इसकी आधिकारिक उपलब्धता की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। इसलिए अगर आपको भारत में ऐप Play Store पर नहीं दिख रहा है, तो इसका मतलब सीधे तौर पर यह नहीं है कि Bilibili को भारत सरकार ने बैन कर रखा है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  2. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  3. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  4. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  5. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  6. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  7. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  8. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  10. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »