• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Jio कर रही फूड डिलीवरी! JioMeals से मंगवा सकते हैं खाना, लेकिन सिर्फ ये खास यूजर्स, जानें डिटेल

Jio कर रही फूड डिलीवरी! JioMeals से मंगवा सकते हैं खाना, लेकिन सिर्फ ये खास यूजर्स, जानें डिटेल

JioMeals पर यूजर्स को खाना ऑर्डर करने में कहीं ज्यादा सहूलियत मिलती है। इसमें यूजर अपनी डिश में पसंद की कस्टमाइजेशन कर सकते हैं।

Jio कर रही फूड डिलीवरी! JioMeals से मंगवा सकते हैं खाना, लेकिन सिर्फ ये खास यूजर्स, जानें डिटेल

Photo Credit: TelecomTalk

JioMeals जियो की अपनी फूड डिलीवरी ऐप है। यह ऐप सिर्फ खास यूजर्स के लिए उपलब्ध करवाई गई है।

ख़ास बातें
  • JioMeals फूड डिलीवरी ऐप यूजर से कोई प्लेटफॉर्म फीस भी नहीं लेता है।
  • JioMeals पर रेस्टोरेंट के रेट में ही खाना आता है।
  • हेल्प करने के लिए AI असिस्टेंट भी इसमें मौजूद है।
विज्ञापन

Zomato, Swiggy ही नहीं, Jio भी यूजर्स के लिए फूड डिलीवरी कर रही है! जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना, Jio की खुद की फूड डिलीवरी ऐप है जिसे JioMeals के नाम से जाना जाता है। जानकर हैरानी होगी कि यह ऑनलाइन ऑर्डर पर खाना भी भेजती है। JioMeals पर यूजर्स को खाना ऑर्डर करने में कहीं ज्यादा सहूलियत मिलती है। इसमें यूजर अपनी डिश में पसंद की कस्टमाइजेशन कर सकते हैं। रेस्टोरेंट के रेट में ही खाना आता है, और उसकी रियल टाइम ट्रैकिंग भी होती है। हेल्प करने के लिए AI असिस्टेंट भी इसमें मौजूद है। लेकिन यह ऐप सिर्फ कुछ खास यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है। आइए आपको बताते हैं कौन से हैं वे खास कस्टमर्स। 

JioMeals जियो की अपनी फूड डिलीवरी ऐप है। यह ऐप सिर्फ खास यूजर्स के लिए उपलब्ध करवाई गई है। टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट के अनुसार, JioMeals से रिलायंस कॉर्पोरेट पार्क (RCP) के यूजर्स ऑनलाइन खाना ऑर्डर कर सकते हैं। यह आम पब्लिक के लिए उपलब्ध नहीं करवाई गई है। Google Play Store पर यह इंस्टॉल करने के लिए उपलब्ध है लेकिन सभी के लिए नहीं। इसकी लिस्टिंग और स्क्रीन शॉट में साफ पता चलता है कि यह फूड डिलीवरी ऐप सिर्फ RCP कर्मचारियों के लिए समर्पित है। 

JioMeals में कई फायदे

JioMeals फूड डिलीवरी ऐप अन्य ऐप्स के मुकाबले कहीं ज्यादा सहूलियत देती है। JioMeals की सबसे खास बात है कि इसके लिए काम कर रहे रेस्टोरेंट अपने प्राइस स्वयं तय करते हैं। इसमें Zomato, Swiggy की तरह कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं जुड़ता। यानी रेस्टोरेंट की कीमत में ही यूजर को खाना पहुंच जाता है जो कि काफी सस्ता पड़ता है। 

कोई प्लेटफॉर्म फीस नहीं

JioMeals फूड डिलीवरी ऐप यूजर से कोई प्लेटफॉर्म फीस भी नहीं लेता है। न ही कोई हिडन चार्ज इसमें लगाया जाता है। यानी अगर आप रिलायंस के कर्मचारी हैं तो डेली बेसिस पर खाना ऑर्डर करना आपको बहुत सस्ता पड़ सकता है। 

AI करता है खाना मंगवाने में मदद

JioMeals में खास फीचर इसका AI असिस्टेंट भी है जो कर्मचारी की मदद खाना मंगवाने में करता है। यह AI 'Rio' नाम से आता है। यह कर्मचारियों को तय करने में मदद करता है कि कि क्या ऑर्डर किया जाए। 

पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस

JioMeals पर्सनलाइज्ड सुझाव भी यूजर को देता है। इसके लिए यह यूजर की पसंद का इस्तेमाल करता है। इसके इंटरफेस में पसंदीदा डिश, सुझाए गए आइटम और ऐसे प्रॉम्प्ट शामिल हैं जो ग्राहकों को पहले ऑर्डर किए गए खाने को दोबारा ऑर्डर करने का सुझाव खुद ही दे देते हैं। कर्मचारी खास डिश खोज सकते हैं जिसमें वेजिटेरियन, अंडे वाली या नॉन-वेजिटेरियन डिशेज को फिल्टर के इस्तेमाल से अलग किया जा सकता है।

पब्लिक यूजर्स के लिए उपलब्धता नहीं

JioMeals का इस्तेमाल सिर्फ रिलायंस कॉर्पोरेट पार्क के कर्मचारी ही कर सकते हैं। कंपनी की ओर से अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है कि यह फूड डिलीवरी ऐप बाहरी ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगी या नहीं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  2. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  3. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  4. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  5. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  6. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  7. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  8. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  9. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  10. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »