Jio Phone के लिए आया गूगल मैप्स ऐप

नए सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद Google Maps को जियो फोन पर उपलब्ध कराया गया है।

Jio Phone के लिए आया गूगल मैप्स ऐप
ख़ास बातें
  • सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद Google Maps जियो फोन पर उपलब्ध
  • गूगल मैप्स ऐप को बेहद ही साफ-सुथरा रखा गया है
  • Google Maps जियो फोन 2 के साथ भी काम करेगा
विज्ञापन
बीते साल लॉन्च किए गए जियो फोन के अपग्रेड Jio Phone 2 को हाल ही में रिलायंस जियो की सालाना आम बैठक में लॉन्च किया गया था। Jio Phone की तरह यह काईओएस पर चलता है। इस साल ही जून महीने में Google ने काईओएस में करीब 151 करोड़ रुपये निवेश किया था। मकसद साफ है, गूगल के ऐप्स फीचर फोन में भी लाए जा सके। अभी तक इस ऑपरेटिंग सिस्टम पर गूगल असिस्टेंट, व्हाट्सऐप और यूट्यूब के काम करने की जानकारी दी जा चुकी है। अब KaiOS से लैस Jio Phone पर गूगल मैप्स भी काम करेगा। इसके साथ Google Maps को जियो फोन 2 में उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है, जो अगले महीने मार्केट में उपलब्ध होगा।

नए सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद Google Maps को जियो फोन पर उपलब्ध कराया गया है। आप चाहें तो Jio Phone सॉफ्टवेयर अपडेट (2018.628.2) को Settings > Device > Software update में जाकर जांच सकते हैं। यहीं से अपडेट को इंस्टॉल किया जा सकेगा। सॉफ्टवेयर अपडेट के लिए आपके फोन में कम से कम 30 फीसदी बैटरी होनी चाहिए। लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट करने के बाद यूज़र को जियो स्टोर ऐप में जाना होगा। यहीं होम पेज पर नज़र आ रहे Google Maps ऐप को इंस्टॉल करना होगा। हम अपने जियो फोन पर गूगल मैप्स ऐप को इस्तेमाल करने में सफल रहे।

2.4 इंच डिस्प्ले वाले जियो फोन के लिए गूगल मैप्स ऐप को बेहद ही साफ-सुथरा रखा गया है। एंड्रॉयड या आईओएस की तुलना में काईओस के लिए गूगल के इस ऐप की साइज़ बेहद कम है। आपको सर्च, शो मैप, योर लोकेशन, ड्राइव, टू-व्हीलर, ट्रेन या बस, वॉक, मैप लेयर्स और अबाउट जैसे विकल्प मिलेंगे। इस ऐप की मदद से नेविगेट करना भी आसान है। आपको सुझाव में दिए जा रहे लोकेशन में से एक को चुनना है। यूज़र चाहें तो दुनिया का मैप भी एक्सेस कर सकते हैं। लेकिन इतनी छोटी स्क्रीन पर हम आपको ऐसा नहीं करने का सुझाव देंगे। आपको अलग-अलग इलाकों के ट्रैफिक के बारे में भी जानकारी मिल सकती है।

इस साल फरवरी महीने में काईओएस के लिए फेसबुक ऐप को रोलआउट किया गया था। इसके बाद YouTube और WhatsApp ऐप के सपोर्ट के बारे में जियो फोन 2 के लॉन्च इवेंट में जानकारी दी गई।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Low upfront cost
  • 4G and VoLTE support
  • Jio Apps with free subscription
  • Excellent battery life
  • OTA update capability
  • कमियां
  • Low quality screen
  • Plenty of fine print
डिस्प्ले2.40 इंच
प्रोसेसरस्प्रेडट्रम एससी9820ए
फ्रंट कैमरा0.3-मेगापिक्सल
रियर कैमरा2-मेगापिक्सल
रैम512एमबी
स्टोरेज4 जीबी
बैटरी क्षमता2000 एमएएच
ओएसKAI OS
रिज़ॉल्यूशन240x320 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio Phone, Jio, Google Maps, Google
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. अमेरिका की बैन लिस्ट में आई चीन की सबसे बड़ी कार कंपनी BYD, 3 और नाम शामिल
  2. Google Maps Hacks: Toll-Free रूट फीचर बचा सकता है आपके सैकड़ों रुपये, ऐसे करें यूज
  3. 140W पावर वाला 25,000mAh का पावरबैंक Belkin ने किया लॉन्च, लैपटॉप को करेगा फास्ट चार्ज!
  4. Lava Bold N2 5G की सेल आज से शुरू, Amazon पर मिल रहा भारी डिस्काउंट
  5. Infinix Smart 20 vs Lava Bold N2 5G vs Redmi A7 Pro: जानें 15000 में कौन सा है बेस्ट?
  6. Amazon Mega Deal Days Sale: 12 हजार तक सस्ते में मिल रहे Vivo X300 FE, iQOO 15R, OnePlus Nord CE6 जैसे फोन!
  7. Portronics Titan 35 पावर बैंक लॉन्च, 20000mAh की बैटरी कैपेसिटी, एक साथ चार्ज होंगे कई डिवाइस
  8. जेब में लेकर घूमिए मिनी AC! 18°C तक कूलिंग देगा यह डिवाइस, कीमत ₹2 हजार से कम
  9. Instagram लाया रीऑर्डर योर ग्रिड फीचर, अपनी प्रोफाइल में पोस्ट को कर पाएंगे इधर से उधर
  10. 7500 रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Vivo स्मार्टफोन, यहां से होगा फायदा ही फायदा
  11. Redmi K100 में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट 
  12. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y31s 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Bitcoin को ETF में फंडिंग बढ़ने और Strategy के बड़े इनवेस्टमेंट से मिला सपोर्ट, प्राइस 63,000 डॉलर से ज्यादा
  2. Instagram लाया रीऑर्डर योर ग्रिड फीचर, अपनी प्रोफाइल में पोस्ट को कर पाएंगे इधर से उधर
  3. अमेरिका की बैन लिस्ट में आई चीन की सबसे बड़ी कार कंपनी BYD, 3 और नाम शामिल
  4. जेब में लेकर घूमिए मिनी AC! 18°C तक कूलिंग देगा यह डिवाइस, कीमत ₹2 हजार से कम
  5. Lava Bold N2 5G की सेल आज से शुरू, Amazon पर मिल रहा भारी डिस्काउंट
  6. इस नए Infinix फोन के बॉक्स में मिल रहा है ₹4 हजार का JBL स्पीकर, वो भी बिल्कुल फ्री!
  7. Ultraviolette लाया किल द पेट्रोल बिल कैंपेन, नई बाइक खरीदने पर मिल रहा 30 हजार रुपये कैशबैक
  8. Google Gemini में अपनी एक्टिविटी को कैसे करें मैनेज या डिलीट, यहां जानें पूरा तरीका
  9. WWDC 2026: iOS 27 से लेकर नए Siri AI और Gemini इंटीग्रेशन के साथ Apple की ये 10 बड़ी घोषणाएं
  10. 7500 रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Vivo स्मार्टफोन, यहां से होगा फायदा ही फायदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »