Jio Rail ऐप की मदद से जियो फोन यूज़र खरीद पाएंगे ट्रेन टिकट

सबसे अहम फीचर की बात करें तो Jio Rail ऐप की मदद से जियो फोन यूज़र ट्रेन टिक बुक और कैंसल कर सकते हैं। ऐप IRCTC की रिजर्व्ड बुकिंग सर्विस को इस्तेमाल में लाकर जियो फोन यूज़र को यह सुविधा देता है।

Jio Rail ऐप की मदद से जियो फोन यूज़र खरीद पाएंगे ट्रेन टिकट
ख़ास बातें
  • Jio Rail ऐप की मदद से आप पीएनआर स्टेटस जांच पाएंगे
  • Jio Rail ऐप सिर्फ जियो फोन और जियो फोन 2 पर काम करेगा
  • Jio Rail ऐप से ट्रेन टिकट बुक करने के लिए IRCTC अकाउंट होना ज़रूरी
विज्ञापन
Jio Phone यूज़र अब रिलायंस जियो के जियो रेल ऐप के ज़रिए ही IRCTC द्वारा दी जाने रेल टिकट बुकिंग सेवा का फायदा उठा पाएंगे। इस ऐप से यूज़र ट्रेन टिकट बुक और कैंसिल कर पाएंगे। रेलवे टिकट बुकिंग के लिए आप ऐप में डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और ई-वॉलेट से भुगतान कर सकते हैं। इसके अलावा जियो फोन यूज़र इस ऐप की मदद से पीएनआर स्टेटस, ट्रेन टाइमिंग्स, रूट और सीट उपलब्धता की जांच कर सकते हैं। JioRail ऐप को जियोस्टोर से Jio Phone और Jio Phone 2 में डाउनलोड किया जा सकता है।

सबसे अहम फीचर की बात करें तो Jio Rail ऐप की मदद से जियो फोन यूज़र ट्रेन टिक बुक और कैंसल कर सकते हैं। ऐप IRCTC की रिजर्व्ड बुकिंग सर्विस को इस्तेमाल में लाकर जियो फोन यूज़र को यह सुविधा देता है। रेल टिकट बुकिंग का भुगतान करने के लिए यूज़र डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और ई-वॉलेट को इस्तेमाल में ला सकते हैं। अगर यूज़र के पास IRCTC अकाउंट नहीं है तो Jio Rail ऐप में ही अकाउंट बनाने का विकल्प मिलता है। इसके बाद ही रेल टिकट बुकिंग संभव है।

रेल टिकट बुक और कैंसल करने के अलावा Jio Rail ऐप की मदद से आप पीएनआर स्टेटस जांच पाएंगे। इसके अलावा ट्रेन से जुड़ी जानकारी, टाइमिंग्स, रूट और सीट उपलब्धता का भी पता लगाया जा सकता है। Reliance Jio ने जानकारी दी है कि आने वाले दिनों में पीएनआर स्टेटस में बदलाव का अलर्ट, लोकेट अ ट्रेन और सफर के दौरान खाना ऑर्डर करने जैसे फीचर इस ऐप का हिस्सा बन जाएंगे।

Jio Rail ऐप को जियो फोन और जियो फोन 2 पर जियो स्टोर के ज़रिए डाउनलोड किया जा सकता है।

याद रहे कि बीते साल ही रिलायंस जियो ने व्हाट्सऐप को जियो फोन का हिस्सा बनाया गया था। इसके बाद जियो फोन के लिए अलग यूट्यूब ऐप भी लाया गया।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Low upfront cost
  • 4G and VoLTE support
  • Jio Apps with free subscription
  • Excellent battery life
  • OTA update capability
  • कमियां
  • Low quality screen
  • Plenty of fine print
डिस्प्ले2.40 इंच
प्रोसेसरस्प्रेडट्रम एससी9820ए
फ्रंट कैमरा0.3-मेगापिक्सल
रियर कैमरा2-मेगापिक्सल
रैम512एमबी
स्टोरेज4 जीबी
बैटरी क्षमता2000 एमएएच
ओएसKAI OS
रिज़ॉल्यूशन240x320 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio Phone, Jio Phone 2, Jio Rail app, Reliance Jio, Jio
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Neo मिडरेंज फोन का आज भारत में लॉन्च, बड़ी स्क्रीन, 7000mAh बैटरी समेत क्या होगा खास, जानें
  2. Honor Earbuds Clip हुए लॉन्च, 40 घंटे चलते हैं, AI ट्रांसलेटर जैसे फीचर्स भी
  3. WhatsApp Web इस्तेमाल करने वाले जरा सावधान! सरकार ने जारी किया अलर्ट, लीक हो सकती है प्राइवेट चैट
  4. Nothing Phone 4 (b) मिल रहा ₹3800 से ज्यादा सस्ता! Flipkart पर धमाका डील
  5. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  6. Samsung Galaxy S27 सीरीज के लिए हो सकते हैं महंगे प्राइसेज, मेमोरी पार्ट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
  7. GTA 6 ने तोड़ा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का रिकॉर्ड, पहले दिन की सेल्स 3.79 अरब डॉलर
  8. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Samsung यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब फोटो से बना सकेंगे Shorts वीडियो, नया फीचर जल्द!
  10. पुराने पर्दों को स्मार्ट बनाएगा Xiaomi का नया डिवाइस, फोन से कर सकेंगे कंट्रोल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »