Jio Phone 2 आज से बिकेगा ओपन सेल में, मिलेगा 200 रुपये कैशबैक भी

JioPhone का अपग्रेड वर्जन JioPhone 2 अभी तक फ्लैश सेल के जरिए बेचा जा रहा था, लेकिन दिवाली सीजन को देखते हुए Reliance Jio Festive Sale का आयोजन करने जा रही है। JioPhone 2 के साथ मिलने वाले ऑफर के बार में जानें।

Jio Phone 2 आज से बिकेगा ओपन सेल में, मिलेगा 200 रुपये कैशबैक भी

Jio Phone 2 आज से 12 नवंबर तक बिकेगा ओपन सेल में

ख़ास बातें
  • Jio Phone 2 कंपनी के लोकप्रिय जियो फोन का अपग्रेड है
  • Jio Phone 2 की कीमत 2,999 रुपये है
  • जियो फोन 2 एक डुअल सिम (नैनो) फीचर फोन है
विज्ञापन
JioPhone का अपग्रेड वर्जन JioPhone 2 अभी तक फ्लैश सेल के जरिए बेचा जा रहा था, लेकिन दिवाली सीजन को देखते हुए Reliance Jio Festive Sale का आयोजन करने जा रही है। पहली बार जियो फोन का अपग्रेड वर्जन यानी की जियो फोन 2 आज यानी 5 नवंबर से कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Jio.com पर ओपन सेल में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। रिलायंस जियो फेस्टिव सेल Jio की वेबसाइट पर 5 नवंबर को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। JioPhone 2 में WhatsApp के बाद रिलायंस  जियो द्वारा जियो फोन के लिए व्हाट्सऐप अपडेट को जारी किया गया था।
 

JioPhone 2 सेल ऑफर्स

Reliance Jio की आधिकारिक साइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, यदि ग्राहक JioPhone 2 खरीदने के लिए Paytm वॉलेट से भुगतान करते हैं तो 200 रुपये का कैशबैक मिलेगा। बता दें कि ओपन सेल 12 नवंबर तक चलेगी।
याद करा दें कि जियो फोन 2 को इस साल अगस्त में लॉन्च किया गया था। JioPhone 2 का दाम 2,999 रुपये है और कंपनी ने अपने इस फीचर फोन में क्ववर्टी कीबोर्ड का इस्तेमाल किया है। रिलांयस जियो का यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर जियो डॉट कॉम पर बेचा जाता है।

JioPhone और JioPhone 2 के लिए तीन रीचार्ज प्लान मौजूद हैं। कंपनी का सबसे सस्सा प्लान 49 रुपये का है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है और यह अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 50 एसएमएस और 1 जीबी 4जी डेटा के साथ आता है। 99 रुपये के रीचार्ज पैक में 28 दिनों तक अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 300 एसएमएस और हर दिन 500 एमबी 4जी डेटा मिलता है। कंपनी के तीसरे और सबसे महंगा पैक का दाम 153 रुपये है। इसमें यूज़र को 99 रुपये वाले रीचार्ज पैक के ही सारे फायदे मिलते हैं, लेकिन हर दिन इस्तेमाल के लिए 1.5 जीबी 4जी डेटा दिया जाता है। गौर करने वाली बात यह है कि सभी रीचार्ज पैक के साथ Jio Apps का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त है।
 

Jio Phone 2 स्पेसिफिकेशन

जियो फोन 2 एक डुअल सिम (नैनो) स्मार्टफोन है। इसमें 2.4 इंच का क्यूवीजीए डिस्प्ले है। यह काई ओएस पर चलता है। इसमें 512 एमबी रैम है और इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर यूज़र 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। इस फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और एक वीजीए फ्रंट कैमरा है। बैटरी 2000 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फीचर में वीओएलटीई, वीओवाईफाई, एनएफसी, जीपीएस, ब्लूटूथ और एफएम रेडियो शामिल हैं। क्ववर्टीी कीपैड के अलावा Jio Phone 2 में फोर वे नेविगेशन की है। इसमें जियो फोन की तरह वॉयस कमांड के लिए एक अलग बटन दिया गया है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »