भारत के UPI और आधार को लागू कर सकते हैं 7 देश

केंद्र सरकार को उम्मीद है कि देश में डिवेलप किए गए आधार और UPI जैसे टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म्स को लागू करने के लिए सात देश मार्च तक कॉन्ट्रैक्ट कर सकते हैं

भारत के UPI और आधार को लागू कर सकते हैं 7 देश

पिछले महीने UPI पेमेंट्स 12.82 लाख करोड़ रुपये के साथ रिकॉर्ड हाई पर पहुंची हैं

ख़ास बातें
  • सरकार की योजना कई देशों को आधार, UPI जैसी टेक्नोलॉजी की पेशकश करने की है
  • इससे देश के स्टार्टअप्स को भी फायदा मिल सकता है
  • UPI एक रियल-टाइम पेमेंट सिस्टम है
विज्ञापन
कई देश डिजिटाइजेशन बढ़ाने के लिए भारत की प्रमुख टेक्नोलॉजीज का इस्तेमाल करना चाहते हैं। केंद्र सरकार को उम्मीद है कि देश में डिवेलप किए गए आधार और UPI जैसे टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म्स को लागू करने के लिए सात देश मार्च तक कॉन्ट्रैक्ट कर सकते हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी राज्यमंत्री Rajeev Chandrasekhar ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इन देशों में डिजिटाइजेशन बढ़ाने में मदद के लिए भारत के टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म्स की पेशकश करने का फैसला किया है। 

India Stack Developer Conference में चंद्रशेखर ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि मार्च तक पांच से सात देश इसके लिए साइन अप कर सकते हैं।" G20 की अध्यक्षता की जिम्मेदारी के हिस्से के तौर पर सरकार की योजना कई देशों को आधार, UPI, DigiLocker और GSTN जैसे टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म्स की पेशकश करने की है। इससे देश के स्टार्टअप्स को भी फायदा मिल सकता है। हाल ही में में यह रिपोर्ट दी गई थी कि नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने 10 देशों से गैर-निवासियों को UPI के इस्तेमाल से NRE/NRO एकाउंट्स से फंड ट्रांसफर करने की अनुमति दी है। 

NPCI ने एक सर्कुलर में UPI से जुड़े स्टेकहोल्डर्स को अप्रैल के अंत तक एक मैकेनिज्म बनाने के लिए कहा था कि जिससे NRE/NRO एकाउंट्स रखने वाले गैर-निवासियों को यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के जरिए ट्रांजैक्शन के लिए इंटरनेशनल मोबाइल नंबर्स का इस्तेमाल करने की अनुमति मिलेगी। यह सुविधा शुरुआत में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, हांगकांग, ओमान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात सहित 10 देशों में गैर-निवासियों को उपलब्ध कराई जाएगी। 

पिछले महीने UPI पेमेंट्स 12.82 लाख करोड़ रुपये के साथ रिकॉर्ड हाई पर पहुंची हैं। इस प्लेटफॉर्म पर दिसंबर में लगभग 782 करोड़ ट्रांजैक्शंस हुई। नवंबर में UPI पेमेंट्स 11.90 लाख करोड़ रुपये की थी। इससे पहले अक्टूबर में UPI के जरिए पेमेंट्स ने 12 लाख करोड़ रुपये को पार किया था। डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज ने बताया था, "देश में डिजिटल पेमेंट में बदलाव लाने में UPI ने बड़ा योगदान दिया है। दिसंबर में 12.82 लाख करोड़ रुपये की लगभग 782 करोड़ ट्रांजैक्शंस हुई हैं।" UPI एक रियल-टाइम पेमेंट सिस्टम है जिससे एक बैंक से दूसरे में ट्रांजैक्शंस की जा सकती हैं। ये ट्रांजैक्शन मोबाइल के जरिए आसानी से होती हैं। इसमें कोई चार्ज नहीं देना होता। पेमेंट का यह जरिया लगातार बढ़ रहा है और इसमें 381 बैंक शामिल हैं। फाइनेंशियल इनक्लूजन को आगे बढ़ाने में भी UPI से काफी मदद मिल रही है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  2. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  3. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  4. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  5. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  7. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  8. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  9. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  10. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »