Singapore

Singapore - ख़बरें

  • Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
    पिछले महीने Redmi 17C 5G को सिंगापुर में पेश किया गया था। इस स्मार्टफोन के लिए Brown, Purple और Black कलर्स के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच HD+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 810 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया गया है। Redmi 17C 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का कैमरा है।
  • iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
    Apple iPhone 18 Pro की कीमत अलग-अलग देशों में काफी अलग है। 256GB मॉडल को आधार मानें तो अमेरिका में इसकी कीमत $1,199 यानी करीब ₹1.14 लाख बैठती है, जबकि भारत में यही मॉडल ₹1,64,900 का है। हॉन्ग-कॉन्ग में इसकी कीमत करीब ₹1.27 लाख, UAE में ₹1.32 लाख, जापान में ₹1.36 लाख और सिंगापुर में करीब ₹1.43 लाख पड़ती है। यानी मौजूदा करेंसी रेट के हिसाब से अमेरिका सबसे सस्ता बाजार है। इसके बाद हॉन्ग-कॉन्ग, दुबई, जापान और सिंगापुर का नंबर आता है। हालांकि अमेरिका में Sales Tax अलग से लग सकता है।
  • सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
    भारत के तेजी से बढ़ते Satellite Communication Market में Singtel भी एंट्री की तैयारी कर रही है। सिंगापुर की टेलीकॉम कंपनी ने अपनी भारतीय इकाई Singapore Telecom India के जरिए सैटेलाइट कम्युनिकेशन सेवाएं शुरू करने के लिए FDI मंजूरी मांगी है। कंपनी सरकारी और निजी क्षेत्र के ग्राहकों को सैटेलाइट आधारित कनेक्टिविटी देने की योजना बना रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, Singtel करीब 36-38 GEO सैटेलाइट वाले नेटवर्क के जरिए सेवाएं देने पर काम कर रही है और सैटेलाइट नेटवर्क को 4G और 5G नेटवर्क से जोड़ने की तकनीक पर भी काम हो रहा है। भारत में Starlink, Jio, OneWeb और Amazon भी इस बाजार में सक्रिय हैं।
  • फ्लाइट में गेमिंग-स्ट्रीमिंग सब होगा, इस एयरलाइन्स ने किया बड़ा ऐलान!
    Singapore Airlines ने अपने चुनिंदा विमानों में Starlink आधारित हाई-स्पीड इन-फ्लाइट Wi-Fi लाने का ऐलान किया है। यह सर्विस 2027 से शुरू होगी और धीरे-धीरे A350 और A380 जैसे एयरक्राफ्ट में लागू की जाएगी। कंपनी के मुताबिक, Starlink की मदद से यात्रियों को टेकऑफ से लैंडिंग तक तेज और स्मूद इंटरनेट मिलेगा, जिससे वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग और फाइल शेयरिंग जैसे काम आसान होंगे। खास बात यह है कि एयरलाइन अपनी मौजूदा फ्री Wi-Fi पॉलिसी को जारी रखेगी, जिससे कई कैटेगरी के यात्रियों को बिना अतिरिक्त शुल्क इंटरनेट मिलेगा।
  • गेमिंग फर्म Winzo पर ED ने कसा शिकंजा, अटैच किए 470 करोड़ रुपये
    Winzo ने अपने ऐप पर वास्तविक प्लेयर्स और बॉट्स के बीच खेले गए मैचों से मिले 'रेक कमीशन' के तौर पर अपराध की रकम हासिल की थी। ED ने बताया, "BOTs के इस्तेमाल और फंड के विड्रॉल पर रोक लगाकर यूजर्स को अधिक मैच खेलने के लिए उकसाया जाता था।" इस तरीके से Winzo को पिछले कुछ वर्षों में अपराध से जुड़ी लगभग 3,522 करोड़ रुपये की रकम मिली थी
  • Poco X8 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट, जल्द लॉन्च की तैयारी
    हाल ही में बेल्जियम में Xiaomi की वेबसाइट पर Poco X8 Pro को देखा गया था। इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 399 यूरो (लगभग 42,900 रुपये), 8 GB + 512 GB का 449 यूरो (लगभग 48,400 रुपये) और 12 GB+ 512 GB का 479 यूरो (लगभग 51,600 रुपये) का है। Poco X8 Pro को व्हाइट, ग्रीन और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है।
  • UPI ट्रांजैक्शंस ने 19.47 अरब के साथ जुलाई में बनाया रिकॉर्ड
    वैल्यू के लिहाज से पिछले महीने ये ट्रांजैक्शंस 25.08 लाख करोड़ रुपये की रही हैं। यह मई में 25.14 लाख करोड़ रुपये के बाद दूसरा हाई है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने बताया कि देश में डिजिटल ट्रांजैक्शंस में UPI की हिस्सेदारी 85 प्रतिशत की है। हाल ही में दुनिया में भारत सबसे तेज पेमेंट्स करने वाला देश बना था। इस उपलब्धि में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) का बड़ा योगदान है।
  • थाईलैंड, सिंगापुर या जापान घूमने का सोच रहे हैं तो Jio के ये प्लान देंगे परदेस में भी साथ, मिलेंगे ऐसे फायदे
    जियो थाईलैंड, सिंगापुर, जापान, साउथ कोरिया, हांगकांग जैसे देशों के लिए दो इंटरनेशल रोमिंग प्लान की पेशकश करता है, जिसमें 14 दिनों और 30 दिनों की वैधता प्रदान की जाती है। ये प्लान 12जीबी तक हाई स्पीड डाटा प्रदान करने के साथ-साथ 150 मिनट तक कॉलिंग का लाभ भी देते हैं। इसके साथ-साथ इन प्लान से एसएमएस भी किए जा सकते हैं।
  • क्रिप्टो स्कैम्स में इनवेस्टर्स को हुआ 39,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान
    पिछले वर्ष इंटरनेशनल क्रिप्टो स्कैम्स में लगभग 4.6 अरब डॉलर (लगभग 39,364 करोड़ रुपये) का नुकसान हुआ है। स्कैमर्स के ठगी के तरीकों में भी बदलाव हो रहा है और ये सोशल इंजीनियरिंग स्कैम्स के साथ डीपफेक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल भी कर रहे हैं। उदाहरण के लिए, स्कैमर्स AI-जेनरेटेड फेक स्टेकिंग ऑफर्स और फिशिंग बॉट्स का इस्तेमाल कर इनवेस्टर्स को ठग रहे हैं।
  • Flipkart की IPO लाने की तैयारी, सिंगापुर से भारत शिफ्ट होगी होल्डिंग कंपनी
    फ्लिपकार्ट की पैरेंट कंपनी Walmart की योजना इसका इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने की है। बहुत से भारतीय स्टार्टअप्स ने अधिक कैपिटल और कम टैक्स की वजह से अपना बेस विदेश में रखा था। हालांकि, भारत में IPO की बेहतर संभावनाओं की वजह से इनमें से कुछ स्टार्टअप्स सिंगापुर और अमेरिका से वापस लौट रहे हैं। भारत में डुअल लिस्टिंग की अनुमति नहीं है।
  • Oppo की Find X8s के लॉन्च की तैयारी, 5,700mAh की हो सकती है बैटरी
    Oppo के Find X8s में 6.3 इंच का डिस्प्ले हो सकता है। Find X8s के स्पेसिफिकेशंस को लीक किया है। इस स्मार्टफोन में Hasselblad ब्रांडेड कैमरा हो सकते हैं। इसमें 6.3 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। इस स्मार्टफोन को Find X8 Ultra के साथ लाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन का भार लगभग 187 ग्राम का हो सकता है। पिछले वर्ष नवंबर में कंपनी ने Find X8 और Find X8 Pro को भारत में पेश किया था।
  • Oppo की Find X8 सीरीज को जोरदार रिस्पॉन्स, सेल्स का रिकॉर्ड टूटा
    इस सीरीज में Find X8 और Find X8 Pro शामिल हैं। इन स्मार्टफोन्स को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। चीन में इस स्मार्टफोन सीरीज के अक्टूबर में लॉन्च के बाद से इसकी 10 लाख से अधिक यूनिट्स बिकी हैं। यह कंपनी के स्मार्टफोन्स की इस सीरीज का समान अवधि में सबसे अधिक सेल्स का रिकॉर्ड है। Find X8 सीरीज को नवंबर में इंटरनेशनल मार्केट में पेश किया गया था।
  • देश में बढ़ रही सेमीकंडक्टर्स की डिमांड, 1.70 लाख करोड़ रुपये से अधिक का इम्पोर्ट
    पिछले वित्त वर्ष में सेमीकंडक्टर्स का इम्पोर्ट लगभग 18.5 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.71 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सेमीकंडक्टर्स का इस्तेमाल ऑटोमोबाइल और स्मार्टफोन जैसी बहुत सी इंडस्ट्रीज में किया जा जाता है। केंद्र सरकार ने सेमीकंडक्टर्स की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाने के उपाय किए हैं। देश के कुछ बड़े बिजनेस ग्रुप ने सेमीकंडक्टर्स की मैन्युफैक्चरिंग की तैयारी की है।
  • OnePlus 13 की सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर लिस्टिंग, जल्द होगा लॉन्च
    यह OnePlus 12 की जगह लेगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का नया Snapdragon 8 Gen 4 दिया जा सकता है। सिंगापुर की इंफोकॉम मीडिया डिवेलपमेंट अथॉरिटी (IMDA) पर OnePlus का एक स्मार्टफोन दो मॉडल नंबर्स - CPH2645 और CPH2653 के साथ दिखा है। यह OnePlus 13 हो सकता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, 5G, Wi-Fi और Bluetooth के विकल्प मिल सकते हैं।
  • भारती एयरटेल जल्द खरीद सकती है Tata Play का DTH बिजनेस
    दोनों कंपनियों के बीच इसके लिए बातचीत चल रही है। हालांकि, Tata Play की DTH सर्विस घाटे में चल रही है। इस बिजनेस को खरीदने से भारती एयरटेल की डिजिटल TV के सेगमेंट में मौजूदगी बढ़ेगी। कंपनी को इस सेगमेंट में DishTV और कुछ अन्य कंपनियों से कॉम्पिटिशन का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »