आईडीएफसी आधार पे ऐप लॉन्च, अब फिंगरप्रिंट से ही भरिए बिल

आईडीएफसी आधार पे ऐप लॉन्च, अब फिंगरप्रिंट से ही भरिए बिल
ख़ास बातें
  • आईडीएफसी बैंक ने आईडीएफसी आधार पे ऐप को लॉन्च किया
  • भारत का पहला आधार से जुड़ा कैशलेस मर्चेंट सॉल्यूशन है
  • अब ग्राहक आधार नंबर और फिंगरप्रिंट की मदद से कर पाएंगे भुगतान
विज्ञापन
नई दिल्ली में आयोजित एक लॉन्च इवेंट में आईडीएफसी बैंक ने आईडीएफसी आधार पे ऐप को लॉन्च किया। माना जा रहा है कि यह भारत का पहला आधार से जुड़ा कैशलेस मर्चेंट सॉल्यूशन है। इस एंड्रॉयड ऐप की मदद से ग्राहक दुकानदारों को किसी भी राशि का भुगतान कर सकते हैं। लॉन्च किए जाने से पहले ऐप की टेस्टिंग 16 राज्यों के 1500 मर्चेंट द्वारा की गई है।

आईडीएफसी आधार पे ऐप को आईडीएफसी बैंक द्वारा बनाया गया है। इसमें बैंक को नीति आयोग, सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, यूआईडीएआई और एनपीसीआई की मदद मिली है। यह अभी सिर्फ उन दुकानदारों के लिए उपलब्ध कराया गया जिन्होंने ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी की है।

(पढ़ें: आधार पेमेंट्स क्या है? आप ऐसे कर सकते हैं इस्तेमाल)

बैंक ने बयान ज़ारी करके इस सेवा से जुड़ने की प्रक्रिया के बारे में बताया है। जानकारी दी गई है कि एक एसएमएस लिंक की मदद से दुकानदार आईडीएफसी आधार पे ऐप को किसी भी स्मार्टफोन पर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद फोन को एसटीक्यूसी द्वारा सर्टिफाइड आधार बायोमैट्रिक रीडर से जोड़ने की ज़रूरत पड़ेगी।

पेमेंट करने के लिए ग्राहकों को अपने बैंक का नाम चुनना होगा। इसके बाद मर्चेंट के फोन में अपना आधार नंबर लिखना होगा। इसके बाद ग्राहक के फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल करके भुगतान की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसका मतलब है कि ट्रांजेक्शन के लिए ग्राहक के पास स्मार्टफोन होना ज़रूरी नहीं है। इस तरह से यह ऐप ग्रामीण क्षेत्रों में ज़्यादा कारगर साबित होगा।

आईडीएफसी बैंक ने बताया है, "ग्राहकों को डेबिट या क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने की ज़रूरत नहीं है। ना ही मोबाइल एप्लिकेशन डाउनलोड करना ज़रूरी है। कैशलेस ट्रांजेक्शन बिना मोबाइल भी संभव होगा।"  ऐप पासवर्ड याद रखने की परेशानी से भी छुटकारा दिलाता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »