Aadhaar

Aadhaar - ख़बरें

  • Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
    UIDAI ने Aadhaar में नाम अपडेट और सुधार से जुड़े नियमों के लिए नया SOP जारी किया है। नए नियमों में नाम में छोटी गलती, डेटा एंट्री की गलती, क्षेत्रीय भाषा में सुधार, शादी या तलाक के बाद नाम बदलने और पूरा नाम बदलने जैसे मामलों के लिए अलग प्रक्रिया बताई गई है। छोटी गलती के लिए वैध पहचान दस्तावेज से सुधार कराया जा सकता है, जबकि डेटा एंट्री की गलती में अलग शपथ-पत्र की जरूरत होगी। शादी या तलाक से जुड़े बदलाव के लिए Annexure D और पूरे नाम में बदलाव के लिए केंद्रीय राजपत्र अधिसूचना समेत अतिरिक्त दस्तावेज जरूरी हो सकते हैं।
  • Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
    यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) से जुड़े रिसर्चर्स ने 'भारत ABIS' नामक टूल बनाया है जो एक ओपन-सोर्स बायोमेट्रिक वैरिफिकेशन सिस्टम है। मौजूदा सिस्टम के मुकाबले इसे स्पीड और एक्युरेसी के मामले में कहीं बेहतर बताया जा रहा है।
  • आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
    आधार में मोबाइल नम्बर अपडेट करना बहुत आसान है। आपको आधार में मोबाइल नम्बर अपडेट करने के लिए आधार सेंटर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। क्योंकि उसका आसान तरीका यहां जान सकते हैं। स्टेप बाय स्टेप गाइड के माध्यम से आप इसे आसानी से कर सकते हैं।
  • LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
    घरेलू LPG पर सब्सिडी पाने के लिए सरकार ने नियम कड़े कर दिए हैं। 1 अक्टूबर 2026 से ये नियम लागू हो जाएंगे। अब सस्ते सिलेंडर, यानी सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर की बुकिंग के लिए आपका आधार ऑथेंटिकेशन करवाना जरूरी होगा। 1 अक्टूबर से उन्हीं ग्राहकों को सब्सिडी वाला सिलेंडर मिलेगा जिन्होंने अपने आधार कार्ड का बायोमीट्रिक ऑथेंटिकेशन (BAA) करवा लिया है।
  • Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
    अगर आप आधार कार्ड में नाम बदलवाने का सोच रहे हैं तो अब UIDAI द्वारा इस प्रक्रिया को आसान बनाने का कार्य किया गया है। आधार में नाम बदलवाना काफी आम जरूरतों में से एक है, चाहे शादी हो या तलाक या फिर कानून सुधार या फिर पूरा नाम बदलना हो, अब आसानी से बदलवाया जा सकता है। UIDAI द्वारा जारी दस्वातेजों की लिस्ट में हर स्थिति के लिए अलग-अलग दस्तावेजों की जानकारी दी गई है।
  • Aadhaar में ईमेल घर बैठे करें अपडेट, सरकार ने फीस कर दी है फ्री
    Aadhaar पर ईमेल अपडेट करने से जब भी आधार के लिए ओटीपी या वेरिफिकेशन की जरूरत होगी तो आपको ईमेल पर अपडेट मिल जाएगा। आधार नंबर और एनरोलमेंट आईडी को खोजने में इससे मदद मिलती है। यह मोबाइल नंबर के अलावा एक और सिक्योरिटी की परत लेकर आता है। सबसे खास बात यह है कि सरकार ने 31 दिसंबर, 2026 तक इस सर्विस को फ्री कर दिया है, जिसके बाद सामान्य चार्ज लगेंगे। अगर आपने आधार के साथ अपना ईमेल आईडी लिंक नहीं किया है तो आप इस प्रक्रिया को फॉलो करके आसानी से कर सकते हैं।
  • ITR Refund Status: इनकम टैक्स के पैसे आने में देरी? ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
    ITR फाइल करने के बाद कई टैक्सपेयर्स अपने रिफंड का इंतजार करते हैं, लेकिन उसका स्टेटस कैसे चेक करें, इसकी जानकारी सभी को नहीं होती। इस लेख में बताया गया है कि इनकम टैक्स विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल पर लॉगिन करके ITR Refund Status कैसे देखा जा सकता है। साथ ही रिफंड प्रोसेस, वेरिफिकेशन, एक्नॉलेजमेंट डाउनलोड करने का तरीका और रिफंड में देरी होने पर किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, इसकी भी जानकारी दी गई है। सही बैंक डिटेल्स, Pre-Validated अकाउंट और PAN-Aadhaar लिंक जैसी जरूरी बातों को भी समझाया गया है।
  • Bank of Baroda ग्राहकों का डेटा लीक, बैंक ने जारी किया बयान; क्या आपका पैसा सुरक्षित?
    Bank of Baroda ने हाल ही में सामने आए कथित डेटा लीक मामले पर सफाई देते हुए कहा है कि यह घटना एक कर्मचारी के ईमेल अकाउंट के हैक होने से जुड़ी थी। बैंक के अनुसार, उसके कोर बैंकिंग सिस्टम तक किसी तरह की अनधिकृत पहुंच नहीं बनाई गई और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं। सोशल मीडिया पर 1TB डेटा और ग्राहकों के Aadhaar विवरण लीक होने के दावों के बाद बैंक ने फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैंक ने अपनी साइबर इंश्योरेंस पॉलिसी के तहत भी क्लेम दर्ज कराया है।
  • Paper Leak को क्या Fix कर पाएंगे Infosys और Aadhaar प्रोजेक्ट से जुड़े नंदन नीलेकणी? Exam Task Force की कमान संंभालेंगे
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पब्लिक एग्जामिनेशन सिस्टम को लीक-प्रूफ और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए हाई-पावर्ड टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की है। इस टास्क फोर्स का नेतृत्व Infosys के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणी करेंगे, जिन्होंने Aadhaar और भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के डेवलपमेंट में अहम भूमिका निभाई है। सरकार का उद्देश्य AI और अन्य आधुनिक तकनीकों की मदद से एग्जामिनेशन सिस्टम को सुरक्षित बनाना और पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकना है।
  • CJP Protest में AI से हो रही चहरों की पहचान? दिल्ली पुलिस का वीडियो वायरल
    दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र प्रदर्शन के बीच AI आधारित Facial Recognition System चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दावा किया गया कि दिल्ली पुलिस प्रदर्शनकारियों की पहचान करने के लिए AI तकनीक का इस्तेमाल कर रही है, जिसके बाद Aadhaar डेटाबेस को लेकर भी सवाल उठने लगे। हालांकि, वीडियो में कहीं भी Aadhaar का जिक्र नहीं है और न ही दिल्ली पुलिस ने ऐसी किसी बात की पुष्टि की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सिस्टम CCTV फुटेज का विश्लेषण कर चेहरों का मिलान पुलिस के आपराधिक रिकॉर्ड वाले डेटाबेस से करता है, ताकि संदिग्ध या वांछित लोगों की पहचान की जा सके।
  • UMANG App में यूजर्स का डेटा खतरे में? सरकारी ऐप की सिक्योरिटी को लेकर बड़ा दावा
    एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि केंद्र सरकार के UMANG पोर्टल में कई सुरक्षा खामियां मौजूद थीं, जिनकी वजह से EPFO, LPG बुकिंग और Aadhaar से जुड़ी जानकारी जोखिम में पड़ सकती थी। साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर्स के मुताबिक, ये कमजोरियां लंबे समय से मौजूद हो सकती हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने इन खामियों की पुष्टि करते हुए कहा है कि जरूरी सुधार और सुरक्षा उपाय लागू किए जा रहे हैं। मंत्रालय के अनुसार, संबंधित APIs में मौजूद प्लेन टेक्स्ट डेटा को एन्क्रिप्ट किया गया है और सिस्टम की लगातार निगरानी की जा रही है।
  • अब घर बैठे Aadhaar में Email ID जोड़ें या अपडेट करें, 6 महीने तक मिलेगी फ्री सर्विस
    UIDAI ने Aadhaar यूजर्स के लिए बड़ी राहत देते हुए Aadhaar App के जरिए Email ID जोड़ने और अपडेट करने की सुविधा शुरू कर दी है। अब इसके लिए Aadhaar सेंटर जाने की जरूरत नहीं होगी। यह सुविधा 1 जुलाई 2026 से अगले 6 महीने तक मुफ्त उपलब्ध रहेगी। सरकार के मुताबिक, नई सर्विस शुरू होने के दो दिन के भीतर ही 2.5 लाख से ज्यादा लोगों ने अपनी Email ID अपडेट कर ली। Aadhaar से Email लिंक होने पर हर Authentication की जानकारी ईमेल पर मिलेगी। वहीं नए Aadhaar App से अब तक 4 करोड़ से ज्यादा मोबाइल नंबर और करीब 10 लाख एड्रेस भी अपडेट किए जा चुके हैं।
  • EPFO New Rules 2026: UPI से निकलेंगे PF के पैसे, WhatsApp पर मिलेंगी सर्विस, जानें और क्या-क्या बदला
    केंद्र सरकार ने नई EPF Scheme 2026 लागू कर दी है, जिसके साथ PF से जुड़े कई अहम नियम बदल गए हैं। अब आंशिक निकासी के लिए खाते में 25% Eligible Member Balance बनाए रखना होगा। मेडिकल, शिक्षा, शादी और हाउसिंग के लिए निकासी के नियम भी अपडेट किए गए हैं। इसके अलावा Aadhaar, PAN और Aadhaar-लिंक्ड बैंक अकाउंट की जानकारी देना जरूरी होगा। EPFO जल्द UPI के जरिए PF विड्रॉल और WhatsApp पर बैलेंस चेक, ट्रांजैक्शन हिस्ट्री व क्लेम स्टेटस जैसी नई डिजिटल सेवाएं भी शुरू करने जा रहा है।
  • mAadhaar ऐप का आज आखिरी दिन! नए ऐप में मिलेंगी सभी सर्विस, ऐसे करें डाउनलोड
    UIDAI ने 30 जून से mAadhaar ऐप को बंद कर दिया है। अब Aadhaar से जुड़ी मोबाइल सेवाओं के लिए यूजर्स को नया Aadhaar ऐप इस्तेमाल करना होगा। नया ऐप Face Authentication, QR Code के जरिए Aadhaar शेयरिंग, Biometric Lock/Unlock और बेहतर प्राइवेसी जैसे फीचर्स के साथ आता है। इसके अलावा इसमें Authentication History, Credential Management और एक डिवाइस पर कई Aadhaar प्रोफाइल जोड़ने की सुविधा भी मिलती है। नया Aadhaar ऐप Android और iPhone दोनों के लिए उपलब्ध है। UIDAI ने ऐप डाउनलोड करते समय डेवलपर का नाम जरूर जांचने की सलाह दी है।
  • Aadhaar में ईमेल अपडेट करना होगा 1 जुलाई से फ्री, मोबाइल ऐप पर लगने वाली 75 रुपये फीस हुई माफ
    अगर आपकी ईमेल ID आपके आधार कार्ड से लिंक है तो आपको सभी जरूरी नोटिफिकेशन समय पर मिल सकते हैं, जिससे आप अपडेटेड रह सकते हैं। अगर आपका ईमेल एड्रेस बदल गया है या आप बदलना चाहते हैं तो आसानी से आधार मोबाइल ऐप के जरिए अपडेट कर सकते हैं। यह 1 जुलाई, 2026 से 31 दिसंबर, 2026 तक 6 महीने की अवधि के लिए लागू रहेगा। वर्तमान में आधार यूजर्स को अपना ईमेल एड्रेस अपडेट करने के लिए 75 रुपये का भुगतान करना पड़ता है।

Aadhaar - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »