गूगल तेज़ से अब करें बिजली, पानी और गैस के बिल का भुगतान

गैज़ेट्स 360 को किए ईमेल में गूगल के प्रवक्ता ने बताया, ''जैसा कि हमने 2017 में ऐलान किया था, हम गूगल तेज़ के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए बिल पेमेंट का विकल्प शामिल कर रहे हैं।'' बिल भरने के लिए आपको ऐप के पेमेंट सेक्शन में जाकर सिलेक्ट पेमेंट पर टैप करना होगा। यहां ऐकाउंट बनाने के बाद ऐप आपके बिल का ब्यौरा वेरिफाई करेगा और सारी जानकारी दे देगा।

गूगल तेज़ से अब करें बिजली, पानी और गैस के बिल का भुगतान
ख़ास बातें
  • गूगल तेज़ ऐप अब यूज़र के बिल पेमेंट भी करेगा
  • नया ऐप एंड्रॉयड और आईओएस, दोनों में उपलब्ध हो गया है
  • इसका सीधा मुकाबला पेटीएम, मोबीक्विक जैसे मोबाइल वॉलेट से होगा
विज्ञापन
यूपीआई फीचर से लैस गूगल तेज़ ऐप अब यूज़र के बिल पेमेंट करना भी शुरू करेगा। कैशलैस लेन-देन के बाद अब गूगल के तेज़ ऐप में बिल पेमेंट करने का विकल्प भी जोड़ा गया है। नया ऐप एंड्रॉयड और आईओएस, दोनों में उपलब्ध हो गया है। इसका सीधा मुकाबला पेटीएम, मोबीक्विक जैसे मोबाइल वॉलेट से होगा, जो काफी लंबे वक्त से बिल पेमेंट की सुविधा दे रहे हैं। पिछले साल गूगल ने दिसंबर में इसे लेकर ऐलान किया था। आप गूगल तेज़ ऐप के माध्यम से अब बिजली बिल, गैस बिल और लैंडलाइन बिल भर पाएंगे। इसके अलावा यह ऐप डीटीएच रीचार्ज और इंश्योरेंस के प्रीमियम को भी सपोर्ट करेगा। ऐप में फिलहाल एसीटी, एयरटेल, डिशटीवी, डोकोमी, एमटीएनएल और टाटा पावर समेत 70 बिल पेमेंट जोड़े गए हैं।


गैज़ेट्स 360 को किए ईमेल में गूगल के प्रवक्ता ने बताया, ''जैसा कि हमने 2017 में ऐलान किया था, हम गूगल तेज़ के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए बिल पेमेंट का विकल्प शामिल कर रहे हैं।'' बिल भरने के लिए आपको ऐप के पेमेंट सेक्शन में जाकर सिलेक्ट पेमेंट पर टैप करना होगा। यहां ऐकाउंट बनाने के बाद ऐप आपके बिल का ब्यौरा वेरिफाई करेगा और सारी जानकारी दे देगा। बिल भरने के लिए फिर आपको अपना बैंक खाता इसमें जोड़ना होगा। बाद में यूपीआई पिन का इस्तेमाल करते हुए बिल पे हो जाएगा।

इसके अलावा यूज़र इसके ज़रिए वर्तमान बिल पर भी नज़र रख पाएंगे। ऐप में बकाया और भुगतान किए हुए बिल देखे जा सकते हैं। साथ ही पिछले भुगतान से जुड़ी जानकारी भी यह ऐप यूज़र को दिखाएगा। आपको एंड्रॉयड (8.0) या आईओएस (वी8.0) से गूगल तेज़ ऐप का नया वर्ज़न इंस्टाल करना होगा। ऐप एंड्रॉयड 4.4 या उससे बाद वाले और आईओएस 8.2 या उसके बाद वाले वर्ज़न पर ही चलेगा।

जानकारी के मुताबिक गूगल तेज़ के भारत में 1 करोड़ 20 लाख से ज्यादा यूज़र हैं। साथ ही लॉन्च के बाद से अब तक इसके ज़रिए 14 करोड़ लेन-देन किए जा चुके हैं। भारत में गूगल 'तेज़' के लॉन्च करने के चौबीस घंटों के अंदर ही इस ऐप को 4 लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया था। बता दें कि यह ऐप भारत को ध्यान में रखकर बनाया गया है और अंग्रेजी व सात क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध है, जिसमें हिंदी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मराठी, तमिल और तेलुगू शामिल है। यह ऐप चार बैंकों की साझेदारी में काम करता है जिसमें एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक शामिल है। इससे 50 यूपीआई सक्षम बैंकों के यूज़र के साथ लेनदेन किया जा सकता है। अब इसमें बिल पेमेंट की सुविधा शामिल हो गई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Android, Apple, Apps, Google, Google Tez, India, iOS

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »