अब इस ऐप में आया UPI के ज़रिए पैसे भेजने का फीचर

FreeCharge ने गुरुवार को ऐप में यूपीआई सपोर्ट का ऐलान किया है। यानी, अब यूज़र FreeCharge में यूपीआई पेमेंट सेवा के माध्यम से पैसे भेज पाएंगे।

अब इस ऐप में आया UPI के ज़रिए पैसे भेजने का फीचर
ख़ास बातें
  • FreeCharge ने ऐप में यूपीआई सपोर्ट का विकल्प दिया
  • यूपीआई पेमेंट सेवा के माध्यम से अब पैसे भेज पाएंगे ऐप यूज़र
  • कुछ दिन पहले व्हाट्सऐप ने दी थी यूपीआई फीचर की सुविधा
विज्ञापन
FreeCharge  ने गुरुवार को ऐप में यूपीआई सपोर्ट का ऐलान किया है। यानी, अब यूज़र FreeCharge में यूपीआई पेमेंट सेवा के माध्यम से पैसे भेज पाएंगे। बता दें कि कुछ दिन पहले व्हाट्सऐप ने यूपीआई फीचर की सुविधा यूज़र को दी थी। @freecharge UPI ID का इस्तेमाल कर अब ऐप के यूज़र पैसे भेज भी पाएंगे और मंगवा भी पाएंगे। यूज़र इसमें अपना बैंक एकाउंट जोड़ पाएंगे और सिंगल यूपीआई आईडी के ज़रिए पैसों का लेन-देन संभव होगा। बता दें कि इस दिशा में पेटीएम और मोबीक्विक काफी पहले कदम बढ़ा चुके हैं और यूज़र को यूपीआई पेमेंट की सेवा काफी समय से दे रहे हैं।

फ्रीचार्ज एकाउंट पर अपना नंबर वेरिफाय कर आप यूपीआई सेवा का लाभ उठा सकते हैं। बाद में अगर आपने यूपीआई पिन सेट नहीं किया है तो करना होगा। यह प्रक्रिया काफी हद तक पेटीएम ऑफर जैसी ही है। फिलहाल फ्रीचार्ज में दी गई यूपीआई सेवा का लाभ एंड्रॉयड यूज़र ही उठा सकते हैं। आईओएस के लिए यह कुछ हफ्तों के भीतर जारी किया जाएगा।

ऐप में दिए गए यूपीआई पेमेंट फीचर से आप किसी बैंक में तत्काल लेनदेन कर पाएँगे। लेन-देन को 4 से 6 डिजिट के यूपीआई पिन से सुरक्षित बनाया गया है। ऐप मोबाइल नंबर भी ओटीपी भेजकर वेरिफाय करता है।

फ्रीचार्ज के सीईओ संग्राम सिंह ने बताया, ''यूपीआई सेवा के साथ हमने डिजिटल लेनदेन को सहज बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। यूपीआई का माध्यम पेमेंट करने के लिए तेज़ी से स्वीकार्य हुआ है। हम इस डिजिटल पेमेंट सेवा का लाभ अपने सभी ग्राहकों तक पहुंचाने को प्रतिबद्ध हैं।'' नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के फरवरी में जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक यूपीआई से अब तक 17 करोड़ से ज्यादा का लेन-देन हो चुका है। यह संख्या लगातार बढ़ रही है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: FreeCharge UPI, FreeCharge, BHIM UPI, UPI, India, Apps, Android, Apple

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  4. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  5. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  6. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  7. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  8. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  9. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  10. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »