• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • भीम ऐप इस्तेमाल करने वालों की संख्या एक करोड़ 40 लाख के पार: रविशंकर प्रसाद

भीम ऐप इस्तेमाल करने वालों की संख्या एक करोड़ 40 लाख के पार: रविशंकर प्रसाद

भीम ऐप इस्तेमाल करने वालों की संख्या एक करोड़ 40 लाख के पार: रविशंकर प्रसाद
विज्ञापन
भारत इंटरफेस फॉर मनी (भीम) ऐप के लिए अब तक एक करोड़ 40 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। शुक्रवार को नई दिल्ली में सूचना एवं प्रसारण मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने यह जानकारी दी।

प्रसाद ने कहा, ''हाल ही में सरकार द्वारा लॉन्च किए गए भीम ऐप से डिजिटल पेमेंट के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल पहले से ज्यादा आसान होगा। अब तक, करीब 140 लाख से ज्यादा लोगों ने भीम ऐप के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।''

उन्होंने आगे बताया कि सरकार भीम ऐप को बढ़ावा देने के लिए दो नई स्कीम लॉन्च करेगी। आम लोगों के लिए रेफरल बोनस स्कीम और व्यापारियों के लिए कैशबैक स्कीम लाई जाएगी।

(पढ़ें: आधार पेमेंट्स क्या है? आप ऐसे कर सकते हैं इस्तेमाल)

इसके अलावा जल्द ही आधार आधारित पेमेंट सिस्टम के व्यापारियों के लिए बने वर्ज़न आधार पे को भी लॉन्च किया जाएगा। इसका फायदा ख़ासतौर पर उन लोगों को होगा जिनके पास डेबिट कार्ड, मोबाइल वॉलेट और मोबाइल फोन नहीं हैं।

प्रसाद ने कहा, ''डिजिटल अर्थव्यवस्था का उद्देश्य तेजी, जवाबदेही और पारदर्शिता है। इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट के निर्माण के लिए भारत को एक ग्लोबल हब के तौर पर विकसित करने के इरादे से हम एक ईको-सिस्टम भी बना रहे हैं। पिछले दो साल में हमें इलेक्ट्रॉनिक निर्माण के लिए 1.26 लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश वाले 250 से ज्यादा प्रस्ताव मिले हैं।''

(पढ़ें: पीएम मोदी द्वारा लॉन्च किया गया 'भीम' ऐप क्या है? ऐसे करता है काम...)

भीम एंड्रॉयड ऐप अब बेहतर सिक्योरिटी प्राइवेसी सेटिंग्स के साथ आता है। अब यूज़र mobile-number@upi को डिसेबल कर सकते हैं। ओटीपी/ यूएसएसडी के ज़रिए मोबाइल रजिस्ट्रेशन करना संभव होगा। आप डुअल सिम फोन में सिम को भी चुन पाएंगे। भूले हुए पासकोर्ड को रीस्टोर कर सकेंगे। और आप चाहें तो पैसे को वापस भी कर सकेंगे। अपडेटेड भीम ऐप गूगल प्ले पर उपलब्ध है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Sale में आधे दाम पर Acer Gaming Laptop! RTX 3050, Intel i5 और 16GB RAM
  2. Google Pixel Tag भारत में लॉन्च, खोया सामान ढूंढने के आएगा काम, एक आवाज पर बजेगा अलार्म!
  3. फोन की Storage बार-बार हो रही फुल? ये 5 चीजें हटाते ही खाली हो जाएगी जगह
  4. Google Pixel Watch 5 हुई भारत में लॉन्च, Health Guardian फीचर्स, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Google Pixel 11 Pro, Pro XL भारत में लॉन्च हुए 16GB तक रैम, 50MP तीन कैमरा के साथ, जानें कीमत
  6. Google का सबसे महंगा फोल्डेबल फोन Pixel 11 Pro Fold भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. 200 मेगापिक्सल के गिंबल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Honor Robot Phone, जानें प्राइस, फीचर्स
  8. Google Pixel 11 लॉन्च हुआ 4 रंगों में, 12GB रैम, 4,985mAh बैटरी, जानें भारत में कीमत
  9. 21 हजार सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! एमआरपी पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »