क्लाउड कंप्यूटिंग के साथ IT इंडस्ट्री के बिजनेस में तेजी से हुई बढ़ोतरी की तुलना चंद्रशेखरन ने AI से करते हुए कहा कि इससे कंपनियों में वर्कफ्लो के डिजाइन और निर्णय लेने की प्रक्रिया में बदलाव हो रहा है
पिछले चार वर्षों में कंपनी के AI से जुड़े रेवेन्यू में 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है
पिछले कुछ वर्षों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) का दायरा बढ़ा है। देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर मेकर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के लिए AI ग्रोथ का बड़ा जरिया बन रहा है। कंपनी ने बताया है कि उसे क्लाइंट्स से AI को एक अलग टेक्नोलॉजी के टूल के तौर पर इस्तेमाल करने के बजाय इसे कोर बिजनेस ऑपरेशंस में शामिल करने से जुड़ी डिमांड मिल रही है।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, TCS की एनुअल जनरल मीटिंग में कंपनी के चेयरमैन, N Chandrasekaran ने कहा कि IT इंडस्ट्री के लिए AI एक बहुत महत्वपूर्ण मौका है। यह टेक्नोलॉजी में पिछले बड़े बदलावों से आगे निकल गया है। उन्होंने कहा कि भू-राजनितिक अस्थिरता और इकोनॉमिक उतार-चढ़ाव के बीच कंपनियां एफिशिएंसी, प्रोडक्टिविटी और मजबूती को प्रायरिटी दे रही हैं। इन कोशिशों में AI का महत्व बढ़ा है। चंद्रशेखरन ने बताया कि AI से सॉफ्टवेयर को डिवेलप और मेंटेन करने का तरीका बदल रहा है। इस प्रोसेस के कई हिस्सों में मानवीय कोशिश की मात्रा कम हुई है।
क्लाउड कंप्यूटिंग के साथ IT इंडस्ट्री के बिजनेस में तेजी से हुई बढ़ोतरी की तुलना चंद्रशेखरन ने AI से करते हुए कहा कि इससे कंपनियों में वर्कफ्लो के डिजाइन और निर्णय लेने की प्रक्रिया में बदलाव हो रहा है। TCS का AI से जुड़ा रेवेन्यू लगभग 2.5 अरब डॉलर का हो गया है। पिछले चार वर्षों में इस रेवेन्यू में 22 प्रतिशत से अधिक की CAGR से बढ़ोतरी हुई है। TCS कई इंडस्ट्रीज में क्लाइंट्स के साथ AI प्लेटफॉर्म बनाने और बिजनेस प्रोसेसेज में AI को इंटीग्रेट करने के लिए कार्य कर रही है। देश में इसने कुछ सॉवरेन AI प्रोजेक्ट्स भी शुरू किए हैं।
चंद्रशेखरन का अनुमान है कि एंटरप्राइसेज में AI एजेंट्स की हिस्सेदारी बढ़ेगी। कंपनी की वर्कफोर्स के समान AI एजेंट्स को लगाया जा सकता है। उन्होंने बताया, "अगले तीन वर्षों में TCS में वर्कफोर्स के समान AI वर्कर्स की संख्या हो सकती है।" पिछले फाइनेंशियल ईयर की चौथी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट लगभग 12 प्रतिशत बढ़ा है। TCS ने चौथी तिमाही में लगभग 13,718 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हासिल किया है। इससे पिछले फाइनेंशियल ईयर की समान तिमाही में यह आंकड़ा लगभग 12,224 करोड़ रुपये का था। चौथी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 9.64 प्रतिशत बढ़कर लगभग 70,698 करोड़ रुपये का रहा है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर