Apple Watch ने बचाई महिला की जान, ये फीचर नहीं होता तो हो जाती अनहोनी!

59 वर्षीय इलेन थॉम्पसन (Elaine Thompson) को दिल का दौरा पड़ चुका है, जिसके बाद 2022 से, वह अपने स्वास्थ्य की निगरानी के लिए गैजेट का उपयोग करती हैं।

Apple Watch ने बचाई महिला की जान, ये फीचर नहीं होता तो हो जाती अनहोनी!

Photo Credit: Representative Image

Apple Watch पहले भी कई लोगों की जान बचाने में मदद के लिए सुर्खियों में आ चुकी है

ख़ास बातें
  • Apple Watch के ECG फीचर ने महिला के हार्ट की एक्टिविटी को मॉनिटर किया
  • महिला ने अपनी नींद के दौरान पूरे 19 सेकंड तक सांस नहीं ली थी
  • असमान्य एक्टिविटी का अलर्ट मिलते ही महिला ने हृदय रोग विशेषज्ञ को दिखाया
विज्ञापन
Apple Watch में कई फीचर्स ऐसे हैं, जिन्होंने पिछले कुछ वर्षों में कई लोगों की कथित तौर पर जान बचाई है। इनमें दिल से संबंधित एक्टिविटी को ट्रैक करने वाला ECG फीचर, खून में ऑक्सीजन की मात्रा कम होने पर अलर्ट देने वाला SpO2 फीचर और लेटेस्ट Watch सीरीज में मौजूद क्रैश डिटेक्शन फीचर शामिल हैं। एक हालिया घटना यूके से रिपोर्ट की गई है, जहां एक महिला ने दावा किया कि Apple Watch ने उसकी जान बचाने में मदद की है।

Independent की रिपोर्ट के अनुसार, 59 वर्षीय इलेन थॉम्पसन (Elaine Thompson) को दिल का दौरा पड़ चुका है, जिसके बाद 2022 से, वह अपने स्वास्थ्य की निगरानी के लिए गैजेट का उपयोग करती हैं। उन्होंने Apple Watch के ECG फीचर पर भरोसा किया, जो असल में उनके काम भी आया। रिपोर्ट बताती है कि हाल ही में थॉम्पसन की ऐप्पल वॉच ने उनके दिल की दर के साथ कुछ गलत पाया और उन्हें इस बारे में सचेत किया।

इसे गंभीरता से लेते हुए उन्‍होंने जल्द ही एक हृदय रोग विशेषज्ञ (cardiologist) से संपर्क किया। डॉक्टर ने उन्हें एक मॉनिटर दिया, जो थॉम्‍पसन को उनके दिल की एक्टिविटी पर नजर रखने में मदद करता। इस बीच मॉनिटर ने अस्पताल को एक अलर्ट भेजा, जिसके अनुसार, थॉम्पसन ने अपनी नींद के दौरान पूरे 19 सेकंड तक सांस नहीं ली थी।

थॉम्पसन को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनके दिल में एक एट्रियोवेंट्रिकुलर ब्लॉक का पता लगाया, जिसके कारण उनका दिल धीरे-धीरे और असामान्य ताल के साथ धड़क रहा था। इसके बाद, उन्हें एक पेसमेकर लगाया गया। 

थॉम्पसन ने इंडिपेंडेंट को बताया, "मेरी बेटी ने मुझे फोन किया और बताया कि मुझे तत्काल अस्पताल जाने की जरूरत है। मैं वहां गई और उन्होंने मुझे बताया कि मेरे परिणाम दिखाते हैं कि मैं 19 सेकंड के लिए फ्लैटलाइन हो गई थी। उन्होंने मुझे बताया कि यह मेरे दिल में गड़बड़ी के कारण हुआ और मुझे पेसमेकर लगाने की जरूरत है। मैंने अगले ही दिन पेसमेकर लगवा लिया, जिसकी वजह से आज मैं स्‍वस्‍थ हूं। आज मैं सोचती हूं कि अगर मुझे Apple Watch अलर्ट न करती, तो मेरे साथ कुछ भी हो सकता था. मैं मर सकती थी..।"

महिला इसका श्रेय अपनी Apple Watch को देती हैं। वह कहती हैं कि इसने मेरी जान बचाई। अगर मेरे पास अलर्ट नहीं आता, तो मैं डॉक्टर के पास नहीं जाती। उनका कहना है कि अब वह हर समय ऐप्पल वॉच पहनती हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »