Apple Watch ने समय रहते ऐसे बचा ली 16 साल के लड़के की जिंदगी!

महिला CBS 8 न्यूज चैनल में एंकर है और मार्सेला का एक 16 साल का बेटा है जो कि स्कायर है।

Apple Watch ने समय रहते ऐसे बचा ली 16 साल के लड़के की जिंदगी!

एप्पल स्मार्टवॉच पहनाने के बाद लड़के के ब्लड ऑक्सीजन लेवल के कम होने पता लग गया।

ख़ास बातें
  • कोलेराडो में एक न्यूज एंकर मार्सेला ली ने अपनी आपबीती बताई।
  • उनके 16 साल के बेटे के ब्लड में ऑक्सीजन लेवल गिरने लगा।
  • Apple Watch पहनाई गई तो तुरंत मेडिकल सहायता के लिए भेजा।
विज्ञापन
स्मार्टवॉच अब हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुकी हैं। फिटनेस ट्रैकिंग से लेकर कॉल रिसीव और नोटिफिकेशन तक हम स्मार्टवॉच पर निर्भर रहते हैं। लेकिन स्मार्टवॉच को लेकर कई बार ऐसे मामले सामने आए हैं जिसमें यह जिंदगी बचाने में भी कामयाब रही हैं। ऐसा ही एक और मामला Apple Watch के लिए देखने को मिला है जब स्मार्टवॉच के कारण एक लड़के की जान बच पाई। इसने एक 16 साल के लड़के के ब्लड में कम हुए ऑक्सीजन लेवल को माप लिया और समय रहते इसके बारे में आगाह किया जिसके बाद उस लड़के की जान बचाई जा सकी। 

कोलेराडो में एक न्यूज एंकर मार्सेला ली ने अपनी आपबीती बताई। रिपोर्ट के अनुसार, यह महिला CBS 8 न्यूज चैनल में एंकर है और मार्सेला का एक 16 साल का बेटा है जो कि स्कायर है। मार्सेला के अनुसार, उस सुबह इनके 16 साल के बेटे के ब्लड में ऑक्सीजन लेवल गिरने लगा। लड़के को जब महिला की Apple Watch पहनाई गई जिसके बाद ब्लड ऑक्सीजन लेवल गिरने की चेतावनी महिला मिल गई और उसकी जान बचाई जा सकी। 

मार्सेला के अनुसार, शुक्रवार की सुबह उनके लड़के ने मार्सेला को बताया कि रात में वह बीमार महसूस कर रहा था। मार्सेला ने देखा कि उसके होंठ और उसकी उंगलियां कुछ नीली पड़ गई थीं। मार्सेला ने तुरंत उसकी कलाई पर अपनी एप्पल स्मार्टवॉच पहना दी जिससे लड़के के ब्लड ऑक्सीजन लेवल के कम होने पता लग गया। यह 66% के करीब था। फिर जल्द ही उसे मेडिकल सहायता दी गई और लड़के की जान बचा ली गई।  

बाद में ली को पता लगा कि ब्लड ऑक्सीजन सेचुरेशन लेवल जब 88% से कम हो जाता है तो व्यक्ति को तुरंत मेडिकल सहायता की जरूरत होती है। मार्सेला के केस में एप्पल वॉच ने एकदम सटीक आंकड़े बताए। जब वह अपने बेटे को मेडिकल सहायता के लिए लेकर गईं तो हॉस्पिटल में भी उपकरण की मदद से उनके बेटे का ब्लड ऑक्सीजन लेवल 67% पाया गया। डॉक्टर्स ने बताया कि अगर उनके बेटे का ब्लड ऑक्सीजन लेवल अगर कुछ देर 66% पर ही रहता तो वह कोमा में भी जा सकता था। ली ने बताया कि उनके बेटे में हाई एल्टीट्यूड पल्मोनरी ईडिमा (HAPE) पाया गया जो कि स्कायर्स में बहुत कम देखने को मिलता है। कई ब्रैंड्स अब अफॉर्डेबल स्मार्टवॉच लॉन्च करने लगी हैं जिससे हेल्थ ट्रैकिंग अब आसानी से की जा सकती है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple Watch, Apple Watch Save Life
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »